पटना

Patna Fire: पटना के सूर्या अपार्टमेंट में लगी भयंकर आग, लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Patna Fire: पटना के सूर्या अपार्टमेंट में आग लग गई है। आग में लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Image

पटना के सूर्य अपार्टमेंट में लगी आग

Photo : ANI

Patna Fire: बिहार की राजधानी पटना में स्थित सूर्या अपार्टमेंट में भयंकर आग लग गई है। आग में लोगों के फंसे होने की आशंका थी। जिसके बाद बचाव कर्मी औरअग्निशमन दस्ता पहुंच गया और आग बुझाने की कोशिशों में लग गया। फायर ब्रिगेड की टीम पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को बाहर निकलने में कामयाब रही। सूर्या अपार्टमेंट के नौवें फ्लोर पर ये आग लगी थी, जिसे काबू कर लिया गया है।

पटना अग्निकांड पर क्या बोले अधिकारी

पटना के डिप्टी एसपी कोतवाली (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया- "सूर्या अपार्टमेंट में आग लग गई। सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही दमकल की टीम भी पहुंच गई। 80 फीसदी आग बुझा ली गई है। हम माइक से लगातार घर के लोगों से आग बुझाने की अपील कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है"

20 फायर बिग्रेड तैनात

पटना फायर विभाग के आईजी मृत्युंजय कुमार चौधरी कहते हैं कि सबसे पहले हम चारों तरफ से पानी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगभग बुझ चुकी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है क्योंकि हमारी प्राथमिकता आग बुझाना है। कोई हताहत नहीं हुआ है। 20 फायर ब्रिगेड तैनात हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article