
29 जुलाई 2024 हिंदी न्यूज़: राहुल गांधी का दावा- सरकार ने हिंदुस्तान को चक्रव्यूह में फंसाया, Delhi Coaching Centre Incident: संसद में गूंजा छात्रों की मौत का मामला
हिंदी न्यूज़ 29 जुलाई 2024 मुख्य समाचार: ओल्ड राजिंदर नगर में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत पर आक्रोशित स्टूडेंट्स का धरना-प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी छात्रों से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुलाकात की। इस घटना के दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठे हैं। छात्रों के इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम सा गया है। जिसके चलते यहां उमस भरी गर्मी सता रही है। बीते कई दिनों से यहां बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है, जिससे आम जनता गर्मी से परेशान हो रही है। लेकिन आने वाले दिनों में यूपी में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और एमपी के पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सोमवार सुबह भोपाल में निधन हो गया। वे 72 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
पेरिस ओलंपिक के दूसरे दिन मनु भाकर के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के साथ ही भारत ने अपना खाता खोल लिया। भारत सोमवार को बैडमिंटन, हॉकी, टेबल टेनिस, तीरंदाजी में अपनी चुनौती पेश कर रहा है लेकिन सबकी नजरें एकबार फिर निशानेबाजी पर टिकी रहेंगी।
- राहुल गांधी ने दावा किया है कि सरकार ने अभिमन्यु की तरह हिंदुस्तान को चक्रव्यूह में फंसाया है
- सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सीएम सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज
- दिल्ली राजेंद्र नगर IAS कोचिंग हादसा: संसद में गूंजा छात्रों की मौत का मामला
- पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल दिलाने वाली शूटर मनु भाकर एक और मेडल की रेस में जगह बना ली