LIVEताजा खबर, 29 जुलाई 2023: 'INDIA' के सांसद मणिपुर दौरे पर, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख का ऐलान

ताजा खबर, 29 जुलाई 2023: 'INDIA' के सांसद मणिपुर दौरे पर, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख का ऐलान
ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 28 जुलाई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: साल 2024 के आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई टीम का शनिवार (29 जुलाई, 2023) को ऐलान हुआ। पार्टी चीफ जेपी नड्डा के नेतृत्व वाले इस दल में कुल 38 चेहरे हैं। सीमा हैदर को लेकर अब तक की जांच में जासूसी एंगल सामने नहीं आया है। हालांकि अभी इसकी जांच एजेंसियां भी कर रही है। और टेक्निकल डेटा को खंगाला जा रहा है। अब तक की कई राउंड की पूछताछ में सीमा हैदर ने भारत आने के पीछे प्रेम प्रसंग ही बताया है। सीबीआई ने मणिपुर में मई में भीड़ द्वारा दो महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने संबंधी मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के 21 सांसद हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शनिवार दोपहर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 79 वर्षीय भट्टाचार्य को तुरंत प्राइवेट अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट में मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।
पूरी खबर पढ़ेंमणिपुर हिंसा के पीछे चीन का हाथ?
मणिपुर के मसले पर पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के इस हिंसाग्रस्त सूबे में विदेशी एजेंसियों की संलिप्तता को "दरकिनार नहीं किया जा सकता" है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने विभिन्न विद्रोही समूहों को चीन की ओर से मदद दिए जाने की भूमिका पर ध्यान दिलाया है।
पूरी खबर पढ़ेंमणिपुर पर रारः PM के लिए 'गिरे' अनुराग, नहीं दिखा दर्द- बोलीं देव
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का एक दल 29 जुलाई, 2023 को मणिपुर पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल इस दौरान दंगा प्रभावित चुराचांदपुर शहर का दौरा करने भी गया। नेताओं ने वहां कुकी लीडर्स और नागरिक समाज के सदस्यों के अलावा राहत शिविरों में जातीय हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की।
पूरी खबर पढ़ेंबलात्कार के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश के सतना जिले में 12 साल की लड़की से बलात्कार और क्रूरता के आरोपी दो लोगों को घरों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। आरोपियों की पहचान रवींद्र कुमार और अतुल भदोलिया के रूप में हुई है। दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं और मैहर शहर में एक मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के साथ काम करते थे। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन कमिटी ने दोनों को हटा दिया।
पूरी खबर पढ़ेंतमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के पझयापेट्टाई में पटाखा फैक्टरी के गोदाम में अचानक विस्फोट होने की घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास कुछ दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और दमकल सेवा के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
महाराष्ट्र के नासिक में तनाव
महाराष्ट्र के नासिक में तनाव के हालातः अनबन के बाद पुलिस पर आदिवासियों ने पथराव किया।
नड्डा की 'स्पेशल-38' में तारिक मंसूर भी
साल 2024 के आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई टीम का शनिवार (29 जुलाई, 2023) को ऐलान हुआ। पार्टी चीफ जेपी नड्डा के नेतृत्व वाले इस दल में कुल 38 चेहरे हैं। दो-चार नामों को छोड़ दें तो अधिकतर लोग पार्टी के पुराने और प्रतिबद्ध नेता ही हैं। हालांकि, इस स्पेशल-38 टीम में जिन नामों की सर्वाधिक चर्चा हुई, उनमें तारिक मंसूर भी हैं। उनका अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), पसमांदा और पढ़े-लिखे मुस्लिमों से सीधा कनेक्शन है।
पूरी खबर पढ़ेंरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख का ऐलान
अयोध्या में भगवान राम लला के मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर का निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 में भगवान राम लला का गर्भ ग्रह तैयार हो जाएगा। और जनवरी 2024 में अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। हर राम भक्त वह तारीख जानने के लिए आतुर है जब अपने दिव्य भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। पू
री खबर पढ़ेंसीमा हैदर सचमुच में जासूस है? अब तक जांच में नहीं मिले सबूत, लेकिन उठ रहे हैं कई सवाल
यूपी पुलिस के बड़े अधिकारियों के मुताबिक सीमा हैदर (Seema Haider) जिस जुर्म में गिरफ्तार हुई है उसमें अगर अपराध साबित होता है तो सजा पूरी होने के बाद ही यह तय होगा उसे डिपोर्ट करना है या नहीं। उस मामले की विवेचना जारी है, इसलिए सीमा हैदर से लगातार पूछताछ जारी है।
पूरी खबर पढ़ेंतमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत
मिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के पझयापेट्टाई में पटाखा फैक्टरी के गोदाम में अचानक विस्फोट होने की घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास कुछ दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और दमकल सेवा के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।
चार भारतीय 2023 राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कारों के लिए चयनित
भारत के चार युवाओं के नाम इस वर्ष के राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं। ये पुरस्कार राष्ट्रमंडल देशों में सामाजिक उद्यम, पर्यावरण, नवाचार तथा मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले युवाओं को दिए जाते हैं। राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कारों के लिए सूची में चार भारतीयों सहित कुल 50 लोगों के नाम हैं। 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग वाले ये लोग सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में योगदान देने संबंधी पहलों में शामिल हैं।
‘इंडिया' के सांसद जमीनी हकीकत का आकलन करने मणिपुर पहुंचे
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को यहां पहुंचा। विपक्षी दलों के सांसदों का दल तीन मई से पूर्वोत्तर राज्य में भड़की जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए कई राहत शिविरों का दौरा करेगा। सांसद दिल्ली से विमान के जरिये मणिपुर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल चुराचांदपुर में राहत शिविरों में रह रहे कुकी समुदाय के पीड़ितों से मिलने जाएगा, जहां हाल में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।
मणिपुर ‘यौन उत्पीड़न' मामला : सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर में मई में भीड़ द्वारा दो महिलाओं का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने संबंधी मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने संबंधी इस घटना का चार मई का वीडियो इस महीने की शुरुआत में वायरल हो गया था। इस घटना की देशभर में कड़ी आलोचना हो रही है।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बारूदी सुरंग में शनिवार तड़के विस्फोट हो गया। हालांकि, घटना में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि देगवार इलाके के तरवन गांव में स्थित खोखरी जांच चौकी के पास लगातार बारिश के बीच सुबह करीब चार बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के आगे के इलाके में ‘घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली’ के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं।
नड्डा ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बदलाव किया
BJP New Team: बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। जेपी नड्डा की नई टीम में कुछ 38 नेताओं को जगह मिली है, जिसमें कई मुख्यमंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में बदलाव करते हुए नई सूची में 13 उपाध्यक्षों और नौ महासचिवों की नियुक्ति की है।
पढ़ें पूरी खबरविपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के सांसद हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए रवाना
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के 21 सांसद शनिवार सुबह हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। ये सांसद जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे।
दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस में ‘बम' की धमकी
दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार रात बम होने की सूचना मिलने के बाद हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की गहन जांच की गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार रात नौ बजकर 34 मिनट पर सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने एक श्वान दस्ते के साथ ट्रेन की गहन जांच की।
सीरिया, इराक में तुर्की के हमलों में आठ लोगों की मौत: कुर्द समूह
इराक और सीरिया में सक्रिय कुर्द नेतृत्व वाले सशस्त्र समूहों ने शुक्रवार को तुर्की के हवाई हमलों में आठ लोगों की मौत होने का आरोप लगाया है। उत्तरी इराक के अर्द्धस्वायत्त कुर्द क्षेत्र में क्षेत्रीय सरकार की आतंकवाद रोधी सेवा ने एक बयान में बताया कि इराक के कुर्द क्षेत्र में शरबाझेर जिले में तुर्की के हवाई हमलों में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के चार सदस्यों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र बस दुर्घटना
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दो बस के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत, 20 लोग घायल
पेरिस के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान दिल्ली वापस लौटा
पेरिस के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का एक विमान शुक्रवार दोपहर कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौट आया। विमान के रवाना होने के बाद रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा देखे जाने के बाद यह वापस लौटा।विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि विमान अपराह्न दो बजकर 18 मिनट पर सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गया।