आज की ताजा खबर: नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर जारी
आज की ताजा खबर 29 अगस्त 2026: संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित 'ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम' के तहत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनका बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। VHP नेताओं ने दुर्गा पूजा आयोजकों से पूजा पंडालों में मांसाहारी भोजन नहीं रखने और पारंपरिक शैली में लौटने की अपील की है। मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। रक्षा बंधन के अवसर पर सुनेत्रा पवार ने अमित शाह को राखी बांधी (स्रोत: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का कार्यालय)।
आज की ताजा खबर: नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर जारी
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। VHP नेताओं ने दुर्गा पूजा आयोजकों से पूजा पंडालों में मांसाहारी भोजन नहीं रखने और पारंपरिक शैली में लौटने की अपील की है। संगठन ने साफ किया कि वह बंगाल में त्योहार के दौरान मांसाहारी भोजन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग नहीं कर रहा है, लेकिन पंडालों के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री या सेवन नहीं होना चाहिए। मुंबई हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। रक्षा बंधन के अवसर पर सुनेत्रा पवार ने अमित शाह को राखी बांधी (स्रोत: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का कार्यालय)।
सोनिया गांधी के 'नागरिकता लेने से पहले' चुनावी पदार्पण के मामले में सुनवाई स्थगित
पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर-4 में छात्र की मौत
प्रतापगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई
उत्तर प्रदेश के बरेली में भाजपा नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या, तनाव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सचिन कश्यप का कुछ लोगों के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। उस समय समझौता करा दिया गया था, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी हत्या की वजह के संभावित पहलू के तौर पर जांच रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर एक बिलबोर्ड पर दिखाई दिए RSS प्रमुख मोहन भागवत
नाइजर की राजधानी में गोलीबारी और धमाकों की खबर
नेपाल त्रासदी : विदर्भ के चार श्रद्धालु सुरक्षित नागपुर लौटे
नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, मृतकों की संख्या 626 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद हुए बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन (ice-rock avalanche) ने बुधवार को अचानक भारी मात्रा में पानी, मलबा और कीचड़ नीचे की ओर बहा दिया। इससे मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में भारी नुकसान हुआ। बड़ी संख्या में घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए, जबकि कई हाइड्रोपावर परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
