LIVEआज की ताजा खबर, 28 दिसंबर 2023 (Aaj Ki Taza Khabar) LIVE: वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए क्रिकेटर अंबाती रायडू; कतर में 8 भारतीयों की फांसी की सजा पर रोक

आज की ताजा खबर, 28 दिसंबर 2023 (Aaj Ki Taza Khabar) LIVE: वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए क्रिकेटर अंबाती रायडू; कतर में 8 भारतीयों की फांसी की सजा पर रोक
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 28 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है, पहला चक्रव्यूह- अवध बिहारी को स्पीकर बनाना। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, ये कुछ दिन के मेहमान हैं लालू जी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे।..उनके पास एक रास्ता यही है कि वह तेजस्वी को सीएम बना दें और दूसरा-JDU का RJD के साथ विलय कर दें..यही दो रास्ता है अगर नहीं माने तो उनका जाना तय है।" गिरिराज ने आगे बोला कि एनडीए में नीतीश की वापसी नहीं, सारे दरवाजे बंद। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आरोपपत्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को नामित किया है, जिसमें 2006 में दिल्ली स्थित रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा से हरियाणा के फरीदाबाद में 40 कनाल (पांच एकड़) की कृषि भूमि खरीदने और उसी जमीन को फरवरी 2010 में उन्हें बेचने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया गया है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 28 दिसंबर (बृहस्पतिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार
अगले पांच साल में 50 उपग्रह भेजेगा इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत भू-खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रख रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें सैनिकों की आवाजाही पर नजर रखने और हजारों किलोमीटर क्षेत्र की तस्वीरें लेने की क्षमता के साथ विभिन्न कक्षाओं में उपग्रहों की एक परत का निर्माण शामिल होगा।
ओडिशा में तीन व्यक्तियों पर फेंका तेजाब
ओडिशा के कंधमाल जिले में बृहस्पतिवार को पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर तेजाब फेंक दिया गया, जिससे तीनों झुलस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि झुलसे हुए लोगों की पहचान चंद्र मोहंती, सूरज मोहंती और राकेश मिश्रा के रूप में हुई है।
अयोध्या के नए एयरपोर्ट को मिला नाम
अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट का नाम तय कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट को महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा।
दिल्ली: कोरोना के दो नए मामले सामने आए
राजधानी दिल्ली में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए क्रिकेटर अंबाती रायडू
भारतीय क्रिकेटर अंबाती तिरूपति रायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये।
मुख्यमंत्री शिंदे से मिले राज ठाकरे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार दोपहर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास 'वर्षा' में मुलाकात की, जिससे राजनीतिक अटकलें तेज हो गईं।शिंदे-ठाकरे की यह छठी मुलाकात थी, जिसे उनके सहयोगियों ने शिष्टाचार भेंट और कुछ विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा के रूप में वर्णित किया, जो निर्दिष्ट नहीं थे।ठाकरे अपने करीबी सहयोगी बाला नंदगांवकर के साथ शिंदे से मिले। बंद दरवाजों के पीछे क्या बात हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई- राहुल गांधी
कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने नागपुर में 'हैं तैयार हम' रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस की विचारधारा है और दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा। उन्होंने कहा, यह लड़ाई विचार और सत्ता के बीच है। राहुल गांधी ने कहा, लोग सोचते हैं कि आजादी की लड़ाई सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गई। लेकिन यह लड़ाई अंग्रेजों और राजा-महाराजाओं के खिलाफ भी थी।
नोएडा में ठंड के चलते स्कूल बंद
गौतमबुद्ध नगर में शीतलहर के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। डीएम के आदेश के मुताबिक, 29 व 30 नवंबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।
कतर में 8 भारतीयों की फांसी की सजा पर रोक
कतर में आठ भारतीय पूर्व नौसेना कर्मियों को मौत की सजा मामने में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अब इन भारतीयों को फांसी की सजा नहीं होगी। गुरुवार को कतर की एक अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सजा को कम कर दिया है।
कर्नाटक में चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
कर्नाटक में मारिजुआना की तस्करी करने वाले चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तस्कर नए साल की पार्टियों के दौरान इसकी आपूर्ति करने वाले थे।सूत्रों ने बताया कि चारों को एक गुप्त सूचना के बाद नेलमंगला शहर से गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने तस्करों के कब्जे से लगभग दो किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया है।पूछताछ के दौरान पता चला कि तस्करों ने मारिजुआना सप्लाई करने का ऑर्डर लिया था।
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर खड़गे ने किए ये 3 दावे
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनकल्याण, जनता की प्रगति है। उन्होंने कहा, 'हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्ष से हम इस प्रकार के भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष करते आ रहे हैं।'
पढ़ें पूरी खबरअयोध्या में राम मंदिर को दर्शाने वाले विशाल पोस्टर लगाए गए
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी राम मंदिर और नए हवाई अड्डे की छवियों वाले विशाल पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर अयोध्या को 'मर्यादा, धर्म और संस्कृति' का शहर बताने संबंधी संदेश लिखे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसंबर को नए हवाई अड्डे और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं। उनका हवाई अड्डे से स्टेशन तक एक रोड शो करने का भी कार्यक्रम है। अयोध्या में राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे। स्टेशन की नई इमारत के सामने और स्टेशन रोड के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए है। स्टेशन के नए भवन के बरामदे के पास लगे पोस्टर में निर्माणाधीन राम मंदिर की छवि और इस पर अयोध्या में गणमान्य व्यक्तियों और अन्य लोगों के स्वागत का संदेश लिखा हुआ है।
हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को पार्टी विचारधाराओं से परे सभी धर्मों के सम्मान के महत्व पर जोर दिया। उत्तर 24 परगना जिले के चकला में बाबा लोकनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं बनर्जी ने चुनाव के दौरान 'धर्मों का राजनीतिकरण' बंद करने का आग्रह किया। बनर्जी ने कहा कि दुनिया भर के धर्म हिंसा की वकालत नहीं करते बल्कि करुणा, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। किसी का नाम लिए बिना तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, 'हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। दुनिया का कोई भी धर्म हमें हिंसा का प्रचार करना नहीं सिखाता। सभी धर्म हमें अधिक दयालु होना तथा प्रेम और भाईचारा फैलाना सिखाते हैं। हम केवल चुनाव आने पर या राजनीति करने के लिए धर्मों का सम्मान करने में विश्वास नहीं करते हैं।' बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को न केवल एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बल्कि धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में भी पहचान दिलाने पर जोर दिया।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर का 'आतंकी सहयोगी' गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ‘आंतकी सहयोगी’ को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से हथियार और गोला-बारुद जब्त किए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रीरी इलाके में आतंकवादी गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने श्राकवारा क्रीरी में एक जांच चौकी स्थापित की। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सुरक्षा बलों की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने बताया कि उस पर संदेह होने पर सुरक्षाकर्मी उसके पास गए और उसने सुरक्षाकर्मियों को अपनी ओर आता देख भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की पहचान नौपोरा वागूरा क्रीरी निवासी इमरान अहमद गनी के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि उसके पास से चीन निर्मित एक पिस्तौल, एक मैगजीन, नौ गोलियां और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कोलकाता में नौ अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापे मारे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारियों की नौ टीमों ने शहर के बड़ाबाजार इलाके, काकुरगाछी और ईएम बाईपास में विभिन्न लोगों के कार्यालयों और आवासों पर छापे मारे। अधिकारी ने बताया, 'यह छापेमारी प्राथमिक विद्यालय रोजगार घोटाले से संबंधित हमारी जांच का हिस्सा है। ये लोग धन की हेराफेरी में कथित तौर पर शामिल थे। हम कागजात और अन्य बैंक दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं।' गो तस्करी घोटाले में ईडी की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से मिली सूचना के बाद बृहस्पतिवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया।
'अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं नीतीश कुमार'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है, पहला चक्रव्यूह- अवध बिहारी को स्पीकर बनाना। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, ये कुछ दिन के मेहमान हैं लालू जी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे।..उनके पास एक रास्ता यही है कि वह तेजस्वी को सीएम बना दें और दूसरा-JDU का RJD के साथ विलय कर दें..यही दो रास्ता है अगर नहीं माने तो उनका जाना तय है।" गिरिराज ने आगे बोला कि एनडीए में नीतीश की वापसी नहीं, सारे दरवाजे बंद।
अयोध्या में 7 दिनों तक चलेगा राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान
राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर है। अयोध्या में 7 दिनों तक अनुष्ठान चलेगा। जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी। 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इस बीच अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम हो गया है। आपको इस समारोह के सातों दिन का पूरा कार्यक्रम बताते हैं।
पढ़ें पूरी खबरईडी की चार्जशीट में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आरोपपत्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को नामित किया है, जिसमें 2006 में दिल्ली स्थित रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा से हरियाणा के फरीदाबाद में 40 कनाल (पांच एकड़) की कृषि भूमि खरीदने और उसी जमीन को फरवरी 2010 में उन्हें बेचने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया गया है।
भाजपा विधायक सुरजीत दत्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन
त्रिपुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरजीत दत्ता का लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दत्ता के परिवार में पत्नी और बेटी हैं। रामनगर से विधायक दत्ता कई बीमारियों से पीड़ित थे और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें मंगलवार को अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया था। दत्ता के निधन पर त्रिपुरा सरकार ने बृहस्पतिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'अन्य राज्य के एक अस्पताल में इलाज के दौरान वरिष्ठ नेता और भाजपा विधायक सुरजीत दत्ता की मौत से मैं दुखी हूं।' साहा ने कहा, 'दत्ता का निधन राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।'
राजकीय सम्मान के साथ होगा विजयकांत का अंतिम संस्कार
तमिलनाडु सरकार ने डीएमडीके के संस्थापक-नेता विजयकांत का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की। देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। विजयकांत में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। विजयकांत लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनकी पत्नी प्रेमलता ने कुछ दिन पहले ही पार्टी की कमान संभाली है।