आज की ताजा खबर 28 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates:: भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ करने जा रही है। श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आ रही है। टीम की कमान हार्दिक पांड्या को दी गई है। गुजरात तट के पास बीच समुद्र में एक पाकिस्तानी नौका से जो हथियार एवं मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं, वे सलाया और ओखा कस्बों के बीच तट पर उतारे जाने थे। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:
आज की ताजा खबर
PM मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स हैं कि हीराबा को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। बीते 18 जून को हीरा बेन ने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था। उस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
ट्रेंड में राहुल गांधी की हॉफ T-Shirt ,क्या कम ठंड का इस प्रोटीन से है रिश्ता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ठंड और टी शर्ट कनेक्शन पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलेगी। असल में दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद राहुल गांधी दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में बिना स्वेटर और जैकेट के नजर आ रहे हैं। वह पिछले दिनों हॉफ टी-शर्ट पहने हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पहुंचे। ऐसे में उनकी टी शर्ट सोशल मीडिया से लेकर राजनीति का चर्चा बन गई है। पढ़ें पूरी खबर
वकील साहब छुट्टी मनाने पहुंचे थाईलैंड, चोरों ने 2 करोड़ के माल पर हाथ किया साफ
दिल्ली पुलिस दावा करती है कि आम लोग हों या खास हर किसी की हिफाजत के लिए 24 घंटे तैयार रहती है। लेकिन चितरंजन पार्क में रहने वाले वकील अर्शदीप सिंह के लिए पुलिस का दावा झूठा साबित हुआ। चोर उनके घर दाखिल हुए और करोड़ों के माल पर हाथ साफ किए। पीड़ित वकील साउथ दिल्ली के पॉश और सुरक्षित कॉलोनी DLF किंग्स कोर्ट में अपने परिवार के साथ रहते है। पिछले दिनों वो अपने परिवार के साथ विदेश गए थे उसी दौरान उनके घर मे 2 करोड़ से ज्यादा की चोरी को अंजाम दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
अब सलमान खुर्शीद बोले- राम नहीं है राहुल गांधी लेकिन रावण के रास्ते पर बीजेपी
आम तौर पर जो लोग सद्चरित्र होते हैं उन्हें राम की संज्ञा दी जाती है। शायद यही भाव सलमान खुर्शीद के मन में रहा होगा जब उन्होंने राहुल गांधी की तुलना राम से की। लेकिन सियासी पिच पर जब बीजेपी ने बैटिंग शुरू की तो उनके सुर बदले और कहा कि राहुल गांधी राम तो नहीं लेकिन बीजेपी रावण के रास्ते पर जरूर है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी राम के रास्ते पर जरूर चल रहे हैं। वे यानी बीजेपी के लोग कहते हैं कि आप उस रास्ते पर नहीं चल सकते। हमें आपत्ति इसलिए है कि बीजेपी के लोग रावण के रास्ते पर चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
देशभर में ठप हुआ Jio इंटरनेट, जानें कब तक बहाल होगी Service
रिलायंस जिओ फाइबर या अन्य वाइफाइ कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इंटरनेट सुविधा नहीं मिल रही है और कल रात से ही कई बार बंद होने के बाद सुबह करीब 9 बजे से जिओ इंटरनेट सेवा ठप हो गई है. इससे ऑफिस या घर से काम कर रहे कर्मचारियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि जिओ सर्विस सपोर्ट भी फिलहाल यूजर्स की दिक्कत दूर नहीं कर पा रही है, यहां तक कि लगभग 15 मिनट तक लाइन पर इंतजार करने के बाद भी कस्टमर केयर से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की पुलिस ने की पहचान, तनीषा के बॉयफ्रेंड ने डिलीट की थी पुरानी चैट!
तुनिषा शर्मा की मौत के बाद लगातार नई-नई चीजें निकलकर सामने आ रही हैं। कहीं प्यार में धोखा तो कहीं लव जिहाद की बात की जा रही है। तुनिषा और शीजान खान के ब्रेकअप को लेकर कई नए दावे बाहर आ रहे हैं। इस केस में पुलिस ने अभी तक 17 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जांच टीम को कई ऐसे भी सवालों के जवाब तलाशने हैं, जिससे मौत की सही वजह तक पहुंच सकें। अब इस मामले की जांच कर रही पुलिस को तुनिषा के एक्स-बॉयफ्रेंड शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर
Tunisha Sharma Suicide: मुकेश खन्ना ने दिया विवादित बयान, मां-बाप को ठहराया मौत का जिम्मेदार
तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी है। एक्ट्रेस की मौत ने पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। तुनिषा ने शनिवार 24 दिसंबर को अपने ही मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद कल 27 दिसंबर को पूरे रीति-रिवाज के साथ एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस बीच शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। उन्हें वीडियों में तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले को बेहद दुखद बताया है। पढ़ें पूरी खबर
जम्मू में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, एनकाउंटर में मारे गए आतंकी
जम्मू के पंजीतिर्थी-सिधरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ समाप्त हो गई है। एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि एक ट्रक में 2 से तीन आतंकी छिपे हुए थे जिन्हें मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि हमने एक ट्रक की असामान्य गति देखी और उसका पीछा किया। ट्रक को जम्मू के सिदरा में रोका गया, जहां से चालक भागने में सफल रहा। ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर
तुनिषा शर्मा के बाद 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या, छत पर मिली Leena Nagwanshi की डेड बॉडी
सेलेब्स के सुसाइड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है। तुनिषा ने अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी ने भी आत्महत्या कर ली है। जी हां, 22 साल की लीना नागवंशी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दी है। मामले की जांच चक्रधर नगर थाना क्षेत्र द्वारा की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा में 31 जनवरी तक जमा कर सकेंगे संपत्ति कर,अवैध कॉलोनी पर बड़ी तैयारी
हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के लोग अब संपत्ति कर 31 जनवरी 2023 तक जमा कर सकेंगे। इसके पहले संपत्ति कर जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2022 थी। मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आखिरी तारीख बढ़ाने का ऐलान किया। इसके तहत संपत्ति कर 31 दिसंबर तक जमा करने पर पूरा ब्याज माफ होगा, जबकि 31 जनवरी तक जमा करने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
पप्पू कहने से फर्क नहीं पड़ता, राहुल गांधी बोले- मेरी दादी को भी कहा जाता था गूंगी गुड़िया
भारत जोड़ो यात्रा इस समय अवकाश पर है। राजधानी दिल्ली में लालकिले के मैदान से राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष से कई सवाल दागते हुए बेबाकी से अपनी राय रखी। उनसे जब एक सवाल पूछा गया कि आखिर इतनी ठंड में वो टी शर्ट में कैसे रह पाते हैं तो जवाब दार्शनिक था। उनके जवाब पर बीजेपी ने तंज कसा तो समर्थकों ने भगवान राम से तुलना की। इन सबके बीच उनसे सवाल पप्पू टैग पर भी पूछा गया और जवाब कुछ यूं था। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें 24x7 कोसते रहते हैं वो उनकी दादी को भी गूंगी गुड़िया कहा करते थे। पढ़ें पूरी खबर
बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग, 11000 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
बिहार में नगर निकाय चुनाव ( Nagar Nikay Chunav ) के दूसरे चरण की वोटिंग आज हो रही है। इसके तहत 23 जिलों के 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों में मतदान होगा। सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। इस चरण में 1665 पदों के लिए 11 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, 14 वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भी ईवीएम के माध्यम से ही मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजेतक होगा। आयोग के अनुसार दूसरे चरण में 61,94, 826 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली पर कोहरे और प्रदूषण की डबल मार, जानें क्या है फ्लाइट्स की हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कम से कम नए साल के दिन तक राहत की भविष्यवाणी करते हुए, कम दिन के तापमान से चिह्नित ठंड की स्थिति बुधवार से उत्तर-पश्चिम भारत से कम हो जाएगी।दिन के समय तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया, क्योंकि कोहरे की चादर अंतर्गर्भाशयी-गंगा के मैदानी इलाकों में बस गई, सूरज को अवरुद्ध कर दिया, और रेल, सड़क और हवाई यातायात को बाधित कर दिया पूरी खबर पढ़ें
नेपाल में एक घंटे में दो बार भूकंप के झटके, 4.7 और 5.3 रही तीव्रता
नेपाल में बुधवार को देर रात एक घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके आए। यह झटके बागलुंग जिले में महसूस किए गए । झटकों की तीव्रता 4.7 और 5.3 रही। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर नेपाल के अनुसार,भूकंप के झटके एक और दो बजे (स्थानीय समय) के बीच भूकंप आए। खबर लिखे जाने तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। पूरी खबर पढ़ें
यूपी के मऊ में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
यूपी के मऊ में आग की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक औरत, एक पुरुष और तीन नाबालिग हैं। मामला कोपागंज पुलिस स्टेशन के शाहपुर गांव का है। मऊ के जिलाधिकारी अरुन कुमार का कहना है कि जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और मेडिकल टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग स्टोव की वजह से लगी है। हालांकि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी। पूरी खबर पढ़ें
India Squad for Sri Lanka T20I, ODI Series: भारत-श्रीलंका वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखिए पूरी टीम
भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ करने जा रही है। श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आ रही है और दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के साथ-साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन भी होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को श्रीलंका के इस दौरे पर होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज 3 जनवरी 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर होगा। जबकि 10 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन शुरू होगा। पूरी खबर पढ़ें
