LIVE27 जून 2025 हिंदी न्यूज़: कोलकाता गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार; रथ यात्रा के लिए पुरी में व्यापक तैयारियां, प्रशासन सतर्क
27 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: कोलकाता के कुख्यात आर जी कर बलात्कार और हत्या मामले को साल भर भी नहीं हुआ कि शहर से एक और दरिंदगी की वारदात सामने आई है। कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की खबर है। यह घटना कथित तौर पर 25 जून को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को रथ यात्रा उत्सव मनाया जाएगा। प्रशासन ने इस उत्सव के सुचारू आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की है। नागरिक और पुलिस प्रशासन चौकस हैं, क्योंकि लाखों श्रद्धालुओं के इस वार्षिक उत्सव में शामिल होने की संभावना है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढी ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) की कृपा से हम शुक्रवार को सुचारू रूप से रथ यात्रा के आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। हमें सेवादारों से पूरा सहयोग मिल रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है।

27 जून 2025 हिंदी न्यूज़: कोलकाता गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार; रथ यात्रा के लिए पुरी में व्यापक तैयारियां, प्रशासन सतर्क
27 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: कोलकाता के कुख्यात आर जी कर बलात्कार और हत्या मामले को साल भर भी नहीं हुआ कि शहर से एक और दरिंदगी की वारदात सामने आई है। कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की खबर है। यह घटना कथित तौर पर 25 जून को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को रथ यात्रा उत्सव मनाया जाएगा। प्रशासन ने इस उत्सव के सुचारू आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की है। नागरिक और पुलिस प्रशासन चौकस हैं, क्योंकि लाखों श्रद्धालुओं के इस वार्षिक उत्सव में शामिल होने की संभावना है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढी ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, "महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) की कृपा से हम शुक्रवार को सुचारू रूप से रथ यात्रा के आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। हमें सेवादारों से पूरा सहयोग मिल रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
- रथ यात्रा के लिए पुरी में व्यापक तैयारियां, प्रशासन सतर्क
- USA ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर किया हस्ताक्षर
- मध्य गाजा में इजराइली हमले में 18 फलस्तीनी मारे गए
- राजस्थान : नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार
- गहलोत ने भाजपा पर दूसरे दलों की सरकारों को अस्थिर करने का आरोप लगाया
पंजाब में पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के लिए एनआईए ने सात लोगों को आरोपी बनाया
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पुलिस थाने पर दिसंबर, 2024 में ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (BKI) के आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले से जुड़े एक मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है जिनमें से तीन फरार हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में घनी के बांगर पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर बीकेआई के सदस्य हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया और गुरप्रीत उर्फ गोपी ने ली थी।
पाकिस्तान में पोलियो का एक और मामला दर्ज, कुल संख्या 13 हुई
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो का एक नया मामला सामने आने के बाद पाकिस्तान में इस साल पोलियो मामलों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH) के पोलियो उन्मूलन क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि नया मामला टैंक ज़िले में यूनियन काउंसिल अमाखेल के 18 महीने के एक बच्चे में पाया गया है।
गुजरात उच्च न्यायालय ने आसाराम की अस्थायी जमानत सात जुलाई तक बढ़ायी
गुजरात उच्च न्यायालय ने 2013 के दुष्कर्म के एक मामले में आसाराम को दी गई अस्थायी जमानत की अवधि शुक्रवार को सात जुलाई तक बढ़ा दी। आसाराम इस मामले में उमक्रैद की सजा काट रहा है। न्यायमूर्ति इलेश वोरा और न्यायमूर्ति संदीप भट्ट की खंडपीठ ने याचिका की सुनवाई के दौरान आसाराम की अस्थायी जमानत को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया। पहले 28 मार्च को उसे तीन महीने के लिए जमानत दी गयी थी। आसाराम (86) स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर है। जमानत अवधि इसलिए बढ़ायी गयी है ताकि उसका वकील याचिका में आवश्यक दस्तावेज जमा कर सके। मामले पर अगली सुनवाई दो जुलाई को होगी। गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा 28 मार्च को दी गयी अस्थायी जमानत की अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है।
पंजाब : जेल में बंद गैंगस्टर की मां समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या
पंजाब के बटाला में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बटाला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को अमृतसर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस क्षेत्र में कादियां रोड पर हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज बोले, 'हमें नहीं पता एनरिच यूरेनियम कहां, जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे वार'
इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने माना है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का खात्मा इजरायल चाहता था, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी मौका नहीं मिला। काट्ज ने इजरायली टेलीविजन चैनल 13 समेत विभिन्न मीडिया चैनलों को दिए साक्षात्कार में ये बातें कहीं। काट्ज ने कहा कि सरकार ने बिना यह जाने कि अमेरिका इसमें शामिल होगा या नहीं, युद्ध शुरू कर दिया। माना कि इजरायल को नहीं पता कि यूरेनियम का भंडार कहां है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह ईरान पर फिर हमला करेगा।
कोलकाता के कॉलेज में छात्रा से सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार
कोलकाता के एक कॉलेज की एक छात्रा के साथ दो वरिष्ठ छात्रों और संस्थान के एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 जून की शाम को हुई, जब छात्रा कॉलेज गई थी। वहीं तीनों आरोपियों ने उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रा ने कसबा थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।’’ उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
ईरान, इजराइल से अभी तक 4400 से अधिक भारतीय नागिरकों को निकाला गया : विदेश मंत्रालय
भारत ने ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 18 जून को शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंधू’ के तहत 19 विशेष उड़ानों के जरिए अभी तक 4,400 से अधिक भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान से निकाले गए 173 भारतीयों का एक नया जत्था बृहस्पतिवार देर रात आर्मेनिया की राजधानी येरवन से एक उड़ान के जरिए दिल्ली पहुंचा।
रथयात्रा : पुरी के जगन्नाथ मंदिर में ‘पहांडी' अनुष्ठान शुरू
भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को 12वीं सदी के मंदिर से रथयात्रा के लिए उनके रथों तक एक शोभायात्रा के रूप में ले जाने का अनुष्ठान ‘पहांडी’ शुक्रवार को शुरू हुआ। ‘पहांडी’ अनुष्ठान पहले सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होना था लेकिन यह एक घंटे की देरी से शुरू हुआ और यह रस्म तीन घंटे तक चलेगी। पहांडी में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को एक शोभायात्रा के रूप में सिंह द्वार के सामने खड़े उनके रथों तक ले जाया जा रहा है, जहां से उन्हें करीब 2.6 किलोमीटर दूर श्री गुंडिचा मंदिर ले जाया जाता है।
हिंदी विरोधी नहीं हैं महाराष्ट्र के लोग, लेकिन प्राथमिक छात्रों पर भाषा थोपना सही नहीं: शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदी विरोधी नहीं हैं, लेकिन पहली कक्षा से चौथी तक के विद्यार्थियों पर यह भाषा थोपना उचित नहीं है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि देश की 55 प्रतिशत आबादी हिंदी बोलती है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पवार (80) की यह टिप्पणी महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच आई है, जो पिछले सप्ताह राज्य सरकार द्वारा एक संशोधित आदेश जारी करने के बाद शुरू हुआ था। इसमें कहा गया था कि हिंदी को आम तौर पर कक्षा एक से पांच तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में छात्रों को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा "आस्था और विश्वास का संगम है, जो भक्ति व संस्कृति पर आधारित है।” ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी रथ यात्रा के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उत्सव के तहत भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर में अपनी मौसी के घर के लिए अपने नौ दिवसीय प्रवास की शुरुआत करने वाले हैं।
ECI का बड़ा फैसला, 345 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की होगी छंटनी
ECI ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ मिलकर 345 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) को सूची से हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर ईरान के न्यूक्लियर साइट्स को अमेरिका ने ऐसे किया तबाह, पेंटागन ने शेयर किया वीडियो
पेंटागन ने ईरानी परमाणु स्थलों पर हाल ही में किए गए अमेरिकी हमलों के वीडियो जारी किए हैं, जिसमें उन रिपोर्टों का खंडन किया गया है कि हमले काफी हद तक अप्रभावी थे। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और जनरल डैन कैन ने फुटेज शेयर किए है। बता दें, वीडियो में बंकर-बस्टर बम द्वारा किए गए नुकसान को नहीं दिखाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की प्लाइट में बम होने की मिली फेक सूचना
दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह 4 बजे एक क्रू मेंबर को पेपर पर लिखा थ्रेट मिला कि एयर इंडिया की फ्लाइट में बम है। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद कॉल को हॉक्स करार दिया गया।
अमेरिका ने पाक PM शहबाज शरीफ को लगाया फोन
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मध्य पूर्व में हो रहे घटनाक्रम पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की है। रुबियो ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार विकसित या हासिल नहीं कर सकता।
यहां पढ़ें पूरी खबर 1 जुलाई को होगी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक
QUAD: क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक 1 जुलाई को अमेरिका में होगी। क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग यानी क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। क्वाड का मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मजबूत करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को बढ़ाना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर नोएडा की इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद
शुक्रवार की सुबह नोएडा सेक्टर 2 के आसपास धुएं का गुबार फैल गया। एक प्राइवेट कंपनी की इमारत में भयानक आग लग गई है। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कवायद चल रही है।
यहांं पढ़ें पूरी खबर मध्य गाजा में इजराइली हमले में 18 फलस्तीनी मारे गए
इजराइल ने बृहस्पतिवार को मध्य गाजा में हमला किया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गयी। एक अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय यह हमला किया गया, उस समय लोगों की भीड़ फलस्तीनी पुलिस से आटे की बोरी ले रही थी, जिसे राहत सामग्री लूटने वाले गिरोहों से जब्त किया था। गाजा में करीब ढाई महीने तक सभी खाद्य सहायता को अवरुद्ध करने के बाद इज़राइल ने मई के मध्य से थोड़ी मात्रा में आपूर्ति की अनुमति दी है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा खाद्य पदार्थों का वितरण सशस्त्र गिरोहों द्वारा सहायता सामग्री वाले ट्रकों को लूटने से बाधित हुआ है।
राजस्थान : नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार
पुलिस ने अपनी दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म करने के आरोप में यहां एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त कैमरे से लड़कियों और उनकी मां का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की। महिला ने समाज और पति के डर से मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया था। सदर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सौंपी गई। पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया, ‘'20 जून को एक महिला अपनी दो बेटियों के पेट में दर्द रहने की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची। दोनों की हालत खराब थी। महिला ने डॉक्टर को बताया कि दोनों बच्चियां पेट दर्द और मानसिक तनाव की शिकायत कर रही थीं। डॉक्टर ने पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।’’
गहलोत ने भाजपा पर दूसरे दलों की सरकारों को अस्थिर करने का आरोप लगाया
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक खरीद-फरोख्त का सहारा लेने और दूसरे दलों की निर्वाचित राज्य सरकारों को अस्थिर करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। जोधपुर के पांच दिवसीय दौरे पर आए गहलोत ने अपने आरोप को दोहराया कि भाजपा ने उनके कार्यकाल के दौरान राजस्थान सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया।
USA ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर किया हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है।