नोएडा

Noida Fire: नोएडा की इमारत में लगी भीषण आग, 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू; कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था काला धुआं

नोएडा सेक्टर 2 की एक इमारत में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई है। इस इमारत में नेल पेंट और पेंट बनाने वाले केमिकल रखे थे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग की भयावहता देखते हुए काफी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Image

इमारत में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Noida Fire News: शुक्रवार की सुबह नोएडा सेक्टर 2 के आसपास धुएं का गुबार फैल गया। एक प्राइवेट कंपनी की इमारत में भयानक आग लग गई है। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां मौके आईं और आग बुझाने में जुट गईं। दो घंटे से अधिक चली इस मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस आग से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

केमिकल्स की वजह से बढ़ी आग

सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे के आसपास आग लगने की जानकारी फायर विभाग को मिली, जिसके बाद लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग पर काबू पाने की कोशिश में 20 दमकल की गाड़ियां काम पर लगीं और वॉटर टॉवर का भी इस्तेमाल किया गया। नोएडा के सेक्टर 2 में स्थित इस इमारत में नेल पेंट और पेंट बनाने वाले केमिकल रखे थे। इन केमिकलों के ज्वलनशील होने के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई। आग कैसे लगी इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, हालांकि एक राहत की बात है कि इमारत के अंदर किसी फंसने या हताहत होने की खबर नहीं है।

20 दमकल मौके पर मौजूद

नोएडा के चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार ने यह जानकारी दी कि सुबह 5.30 बजे के आसपास आग लगी है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच कर बुझाने में लग गईं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है। आग बुझाने के बाद आग लगने के कारण का पता लग पाएगा लेकिन हमारी फायर टीम ने इस गोदाम के आसपास के बिल्डिंग को बचा लिया। आसपास से कोई भी इमारत आग की चपेट में नहीं आई।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article