LIVE27 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, सीजफायर को राजी हुए थाईलैंड-कंबोडिया
27 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग में रविवार सुबह भगदड़ मच गई। हादसे में कई यात्री की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।पुलिस और मंदिर प्रशासन ने घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव अपने चरण पर है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री हुई है। ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया को चेतावनी दी कि संघर्ष अगर जारी रहा तो वह व्यापार समझौता नहीं करेंगे। बकौल ट्रंप, थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से किया जाएगा। पीएम 2 दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर हैं। रविवार को प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में दोपहर करीब 12 बजे आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उत्सव में भाग लेंगे। इस दौरान PM मोदी राजेंद्र चोल की स्मृति में सिक्का जारी करेंगे।

27 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, सीजफायर को राजी हुए थाईलैंड-कंबोडिया
27 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग में रविवार सुबह भगदड़ मच गई। हादसे में कई यात्री की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।पुलिस और मंदिर प्रशासन ने घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव अपने चरण पर है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री हुई है। ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया को चेतावनी दी कि संघर्ष अगर जारी रहा तो वह व्यापार समझौता नहीं करेंगे। बकौल ट्रंप, थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से किया जाएगा। पीएम 2 दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर हैं। रविवार को प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में दोपहर करीब 12 बजे आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उत्सव में भाग लेंगे। इस दौरान PM मोदी राजेंद्र चोल की स्मृति में सिक्का जारी करेंगे।
- PM मोदी आज राजेंद्र चोल की स्मृति में जारी करेंगे सिक्का
- सीजफायर को राजी हुए थाईलैंड-कंबोडिया
- दिल्ली के द्वारका में किशोर की कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
- ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बातचीत में भारत-पाक संघर्ष को याद किया
- भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंध 'आपसी विश्वास' पर आधारित: राज्य मंत्री मार्गेरिटा
बब्बर-खालसा से जुड़ा हथियार तस्कर दिल्ली में गिरफ्तार
पंजाब में एक पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले में वांछित और दिल्ली में गैरकानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल 22 वर्षीय एक युवक को विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। गुरदासपुर निवासी करणबीर प्रतिबंधित ‘बब्बर-खालसा इंटरनेशनल’ (बीकेआई) संगठन और सात अप्रैल को बटाला के किला लाल सिंह पुलिस थाने पर हुए हमले में जुड़ा था।
इससे पहले, विशेष प्रकोष्ठ ने बीकेआई के एक अन्य सहयोगी को इसी मामले में गिरफ्तार किया था।
लखीमपुर खीरी में तेंदुए के हमले में छह साल के बच्चे की मौत
लखीमपुर खीरी जिले में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज महेवागंज कस्बे के पास एक तेंदुए ने छह साल के बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। एक अधिकारी ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। ग्रामीणों ने बताया कि बादल (छह) अपने पिता के साथ शनिवार रात झोपड़ी के पास खुले में चारपाई पर सो रहा था, तभी एक तेंदुए उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले लगया और उसे मार डाला।
जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन करने के लिए 365 महिलाओं सहित 2,197 तीर्थयात्रियों का 25वां जत्था रविवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 49 साधुओं और 10 साध्वियों सहित तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग काफिलों में अनंतनाग के नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल के बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 1,624 तीर्थयात्री 62 वाहनों के काफिले में पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं, जबकि 38 वाहनों में सवार 573 तीर्थयात्रियों ने बालटाल मार्ग को चुना।
नोएडा: बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, पांच वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल
नोएडा के सेक्टर 20 में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। यह घटना शनिवार देर रात उस समय हुई जब लड़की सेक्टर 30 स्थित बच्चों के अस्पताल से बाहर निकली थी। वह अपने पिता और चाचा के साथ इलाज के लिए आई थी।
मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे
राज ठाकरे ने आज मातोश्री में शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर दिल्ली में हल्की बारिश के बाद 1.5 डिग्री से गिरा न्यूनतम तापमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह हल्की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने आज दिन में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग में रविवार सुबह भगदड़ मच गई। हादसे में कई यात्री की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं।पुलिस और मंदिर प्रशासन ने घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है।
गाजा में अस्थायी युद्धविराम पर माने नेतन्याहू
बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को गाजा में अस्थायी युद्ध विराम का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, विदेश मंत्री गिदोन सा'र और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद गाजा की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय दबाव में यह फैसला लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबरजयराम रमेश ने पीएम मोदी की चुप्पी पर साधा निशाना
जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 26वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दावा करने पर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। जयराम रमेश ने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रम्प अब कंबोडिया और थाईलैंड के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं और इस अवसर का उपयोग 26वीं बार भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से युद्ध विराम का दावा करने के लिए कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर अमेरिका में टला विमान हादसा, फ्लाइट में लगी आग
डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान के लैंडिंग गियर में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, आपातकालीन निकासी की आवश्यकता पड़ी।इस घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंध 'आपसी विश्वास' पर आधारित: राज्य मंत्री मार्गेरिटा
विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने शनिवार को कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंध साझा इतिहास, आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित हैं। मार्गेरिटा ने असमिया प्रवासियों और भारतीय मूल के दक्षिण अफ़्रीकी लोगों को संबोधित करते हुए कहा, " अफ्रीका के साथ हमारा जुड़ाव संक्रमणकालीन नहीं, बल्कि परिवर्तनकारी है...।" मार्गेरिटा ने कहा कि भारत अपने प्रवासी समुदाय को अपनी सबसे बड़ी संपत्ति मानता है और उन्होंने "भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मज़बूत करने" के लिए उनका सहयोग मांगा।
ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बातचीत में भारत-पाक संघर्ष को याद किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड के नेताओं से दोनों पड़ोसी देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच बात की। इसी दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का भी ज़िक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने इसे सफलतापूर्वक रुकवाया था। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से थाईलैंड के साथ युद्ध रोकने के संबंध में बात की है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई से भी बात की और युद्ध विराम तथा वर्तमान में जारी युद्ध को समाप्त करने का अनुरोध किया।
दिल्ली के द्वारका में किशोर की कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में 16 वर्षीय लड़के द्वारा चलाई जा रही कार ने ई-रिक्शा चालक के तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे द्वारका नाला रोड पर हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर लड़के के साथ उसकी छोटी बहन भी थी।
सीजफायर को राजी हुए थाईलैंड-कंबोडिया
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव अपने चरण पर है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री हुई है। ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया को चेतावनी दी कि संघर्ष अगर जारी रहा तो वह व्यापार समझौता नहीं करेंगे। बकौल ट्रंप, थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं।
PM मोदी आज राजेंद्र चोल की स्मृति में जारी करेंगे सिक्का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से किया जाएगा। पीएम 2 दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर हैं। रविवार को प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में दोपहर करीब 12 बजे आदि तिरुवथिरई महोत्सव के साथ महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उत्सव में भाग लेंगे। इस दौरान PM मोदी राजेंद्र चोल की स्मृति में सिक्का जारी करेंगे।