ताजा खबर, हिंदी समाचार, 27 फरवरी 2024: Rajya Sabha Election Result 2024: UP की 8 सीटों पर भाजपा का परचम तो सपा के हिस्से 2 सीटें, मार्च से लागू हो सकता है CAA
Check Rajya Sabha Elections 2024 LIVE Here
Rajya Sabha Election Result 2024: UP की 8 सीटों पर भाजपा का परचम तो सपा के हिस्से 2 सीटें
राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मंगलवार 27 फरवरी को वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग शाम 4 बजे खत्म हुई। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर जीत हासिल की, पढ़ें पूरी खबरमलयालम अभिनेता लीना ने 'गगनयान अंतरिक्ष यात्री' प्रशांत नायर से शादी की घोषणा की
मलयालम अभिनेता लीना ने 17 जनवरी को ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर से शादी की। वह गगनयान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं, पढ़ें पूरी खबरपूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट ने फरार किया घोषित
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने पूर्व सांसद जयाप्रदा को फरार घोषित किया। मामले की अगली सुनवाई अब छह मार्च को होगी, पढ़ें पूरी खबरपूर्वी दिल्ली की 'सामान्य सीट' से 'दलित उम्मीदवार' कुलदीप कुमार उर्फ मोनू
आम आदमी पार्टी (AAP)ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है गौर हो कि कांग्रेस पार्टी से दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर गठबंधन के तहत 4 सीटें आप के खाते में आई हैं, उन्हीं 4 सीटों पर AAP ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, इसमें पूर्वी दिल्ली से दलित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को सामान्य सीट से उतारा है, पढ़ें पूरी खबरगृह मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध 5 साल लिए बढ़ाया
प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (JEI) पर गृह मंत्रालय ने अगले 5 वर्षों के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र ने आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत जमात-ए-इस्लामी पर फरवरी, 2019 में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था, पढ़ें पूरी खबरमार्च से लागू हो सकता है CAA
गृह मंत्रालय (MHA) आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले किसी भी समय सीएए नियमों को अधिसूचित कर सकता है। सीएए नियम अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में सताए गए अल्पसंख्यकों के भारतीय नागरिकता आवेदनों का प्रसंस्करण सुनिश्चित करेंगे, पढ़ें पूरी खबरएक शख्स की दिल का दौरा पड़ने से मौत, सदमे में पत्नी ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान
अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ दिल्ली चिड़ियाघर का घूमते समय दिल का दौरा पड़ने से 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उनकी मौत से सदमे में महिला ने गाजियाबाद स्थित अपने घर की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया, पढे़ं पूरी खबरपंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां गर्भवती
: सिद्धू मूसेवाला की मां एक बच्चे की उम्मीद कर रही हैं दिवंगत पंजाबी गायक की मई 2022 में गोली मारकर दुखद हत्या कर दी गई थी। हिट गानों और मरणोपरांत एकल रिलीज़ के साथ उनका एक सफल करियर था। सिद्धू मूसेवाला का परिवार एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है, पढ़ें पूरी खबरदिल्ली की 4 लोकसभा सीटों पर AAP ने किया उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें से चार दिल्ली से और एक हरियाणा के कुरुक्षेत्र से है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान और नई दिल्ली से सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है, पढ़ें पूरी खबरराज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग जारी, यूपी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सपा के 6 विधायक!
राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक से चार और हिमाचल प्रदेश से एक सदस्य का चुनाव होना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपना वोट डाला। कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस ने सोमवार को अपने सभी विधायकों को एक होटल में स्थानांतरित कर दिया, पढें पूरी खबरझारखंड के CM चंपई सोरेन ने बजट 2024-25 को बताया विकास का बजट, कहा- यह बजट समाज के हर वर्ग के हित में
कांग्रेस के पूर्व मंत्री और पांच बार के Lok Sabha सांसद नारण राठवा ने थामा बीजेपी का हाथ
कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सदस्य नारण राठवा आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राठवा अपने बेटे संग्राम सिंह के साथ आज बीजेपी में शामिल हुए। नारायण राठवा उन कांग्रेस नेताओं में से हैं जिनका राज्यसभा टर्म इस बार पूरा हो रहा है।PM मोदी ने गगनयान मिशन के लिए नामित चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की, जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-गगनयान के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। मोदी ने तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का मंगलवार को दौरा किया। उन्होंने इस दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीन प्रमुख अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने वीएसएससी में बताया कि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप एवं अजीत कृष्णन और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए नामित अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने इन चारों को ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’ प्रदान किए। इस मौके पर मोदी ने कहा कि ये चार ऐसी ताकतें हैं जो देश के 1.4 अरब लोगों की आकांक्षाओं को समाहित करती हैं। उन्होंने कहा कि चार दशक बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार है और इस बार उलटी गिनती, समय और यहां तक कि रॉकेट भी हमारा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व और खुशी है कि गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन में उपयोग किए गए अधिकतर पुरजे भारत में बने हैं।कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारण राठवा भाजपा में शामिल
लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा अपने बेटे और कई समर्थकों के साथ मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गुजरात के छोटा उदयपुर से जनजातीय नेता राठवा का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा। वह पांच बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं। वह पहली बार 1989 में, इसके बाद 1991, 1996, 1998 और 2004 में लोकसभा सदस्य बने। राठवा के बेटे संग्रामसिंह ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति (एसटी)-आरक्षित छोटा उदयपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे। वह एक कार्यक्रम में अपने पिता और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।केरल में पीएम मोदी की जनसभा
गगनयान के चार अंतरिक्षयात्रियों से देश हुआ रूबरू
First Pic of astronauts of Gaganyaan Mission: मिशन गगनयान की प्रगति की समीक्षा करने तिरूवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस मिशन में स्पेस में जाने वाले चार अंतरिक्षयात्रियों से मुलाकात की। खास बात यह है कि पहली बार इस मिशन के अंतरिक्षयात्रियों के चेहरे सामने आए हैं। इस मौके पर पीएम ने चारों अंतरिक्ष यात्रियों की यूनिफॉर्म पर विंग्स लगाए। बता दें कि गगनयान मिशन का भारत का पहला मानवयुक्त स्पेस मिशन है। इसरो के अलग-अलग केंद्रों पर इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पूरी खबर पढ़ेंपीएम मोदी पहुंचे VSSC केंद्र, इसरो प्रमुख ने किया सम्मानित
बीजेपी में जाने के सवालों पर कमलनाथ ने दिया ये जवाब
निर्मला सीतारमण, जयशंकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: प्रल्हाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जोशी ने साथ ही कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे। कोयला एवं खान मंत्री जोशी ने कहा, मीडिया में ये खबरें आ रही है। कमोबेश यह तय है कि वे (निर्मला सीतारमण और जयशंकर) लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से लड़ेंगे। यह तय नहीं है कि वह कर्नाटक से लड़ेंगे या किसी और राज्य से। यह पूछे जाने पर कि क्या वे बेंगलुरु से लड़ सकते हैं, जोशी ने कहा, जब कुछ भी तय नहीं हुआ है तो मैं इसका उत्तर कैसे दे सकता हूं। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण और विदेश मंत्री जयशंकर कर्नाटक और गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय!
Bihar NDA Seat Sharing: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी, जेडीयू समेत अन्य दलों को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर फॉर्मूल तय हो गया है। इसके मुताबिक, बीजेपी- 17, जेडीयू- 15, चिराग़ की पार्टी (LJPR) को 3, पारस की पार्टी (RLJP) को 2, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) को 2, मांझी की पार्टी (HAM) को एक सीट दिए जाने पर चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबरकर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
आज की ताजा खबर: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे से मतदान जारी है। राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आठ और समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। भाजपा ने अपने आठवें उम्मीदवार के रूप में संजय सेठ को मैदान में उतारा है। इस कारण एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना है। स्थानीय उद्योगपति एवं पूर्व सपा नेता सेठ 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा के सात अन्य उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत (बिंद), पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन हैं।समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान का निधन
समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह मुरादाबाद में अस्पताल में भर्ती थे। उनका 94 साल की उम्र में इंतकाल हुआ है। शफीकुर्रहमान संभल से सपा सांसद थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण इसी महीने उन्हें मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां उनका आईसीयू में उपचार किया जा रहा था।हरियाणा में अब और नहीं खुल सकेंगे हुक्का बार
हरियाणा विधानसभा ने सोमवार को एक विधेयक पारित कर दिया जिसमें राज्य में भोजनालयों समेत किसी भी जगह पर ग्राहकों को हुक्का परोसने और हुक्का बार खोलने या संचालित करने पर पाबंदी है। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण विनियमन) हरियाणा संशोधन विधेयक 2024 को विधानसभा ने आज मंजूरी दी। गृह मंत्री अनिल विज ने सदन में विधेयक प्रस्तुत किया था।आज की ताजा खबर: PayTm पेमेंट बैंक के कर्मचारी ने की खुदकुशी
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के एक 35 वर्षीय कर्मचारी ने नौकरी जाने के तनाव के कारण इंदौर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस निरीक्षक तारेश कुमार सोनी के हवाले से खबर में कहा गया है कि शुरुआती जांच के अनुसार, पेटीएम कर्मचारी गौरव गुप्ता पिछले कुछ दिनों से इस डर से तनाव में थे कि कंपनी बंद हो सकती है और उनकी नौकरी जा सकती है। हम जांच कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबरमनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र पुलिस ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,143,145,149,188 के तहत मामला दर्ज किया है। मनोज जरांगे पाटिल ने कथित तौर पर आम लोगों को बीड में एक सड़क ब्लॉक करने के लिए उकसाया और इसके कारण भारी यातायात जाम हो गया और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बीड में 25 अन्य स्थानों पर ट्रैफिक जाम के भी मामले दर्ज किए हैं: नंदकुमार ठाकुर, एसपी, बीडमनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व राजद विधायक के घर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के आवास सहित लगभग 3 स्थानों पर छापेमारी जारी है: प्रवर्तन निदेशालयटिपरा मोथा पार्टी प्रमुख ने शुरू किया अनशन
आज की ताजा खबर: चीन ने समझौतों की अनदेखी कर सीमा पर तैनात की सेना, बोले विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन तरक्की कर रहे हैं और इस प्रक्रिया में दोनों देश वैश्विक व्यवस्था को बदल रहे हैं। जयशंकर ने विगत वर्षों में मामल्लापुरम और वुहान में दोनों देशों के नेतृत्व के बीच हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने कूटनीति के माध्यम से संबंधों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन 2020 में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर निर्धारित मानदंडों के उल्लंघन के तहत चीन के सैन्य जमावड़े के बाद दोनों देशों के संबंधों ने एक अलग मोड़ ले लिया। पढ़ें पूरी खबरआलोक कुमार बने विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष, बागड़ा महासचिव
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को अयोध्या में अपने केंद्रीय न्यासी बोर्ड और गवर्निंग काउंसिल की बैठक में संगठन के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार को नया अध्यक्ष और बजरंग लाल बागड़ा को महासचिव चुना। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि संगठन के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील आलोक कुमार को विहिप का नया अध्यक्ष जबकि बजरंग लाल बागड़ा को विहिप का नया महासचिव चुना गया है। इन दोनों को लगभग 400 पदाधिकारी ने सर्वसम्मति से अपना मत प्रदान किया।मोदी सरकार ने पांच वर्ष में सीएपीएफ में 2.43 लाख युवाओं की भर्ती की : गृह मंत्रालय
प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने पिछले पांच वर्ष में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 2.43 लाख से अधिक युवाओं की भर्ती की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्श समिति की एक बैठक में यह जानकारी दी गयी। यह बैठक दमन में हुई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, समिति के सदस्यों को यह भी सूचना दी गयी कि पिछले 10 वर्ष में सीएपीएफ में 54 बटालियन की स्थापना की गयी है। समिति ने जम्मू कश्मीर और सीएपीएफ के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।आज की ताजा खबर: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल ने कांग्रेस छोड़ी
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह दावा किया। पाटिल 1999 से 2004 के बीच राज्य सरकार में मंत्री रहे थे। वह ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभिमन्यु पवार से हार गए थे। पाटिल से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन कांग्रेस नेता अभय सालुंके ने बताया कि उनके पार्टी छोड़ने से कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वह 2019 के चुनाव में हारने के बाद से जनता के साथ संपर्क में नहीं थे।पहली अमेरिका-भारत साइबर सुरक्षा पहल शुरू
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने महरत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (एमसीसीआईए) के सहयोग से दोनों देशों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) जुड़ाव मजबूत करने के लिए अब तक की पहली अमेरिका-भारत साइबर सुरक्षा पहल शुरू की है। एमसीसीआईए बिजनेस इंटरनेशनल बिजनेस समिट के लिए सोमवार को पुणे में मौजूद अमेरिकी महावाणिज्य दूत माइक हैंकी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नौकरियां सृजित करने और अत्याधुनिक समाधान विकसित करने के लिए दुनियाभर के शीर्ष साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल साइबर क्षेत्र में लोगों के बीच परस्पर संबंधों को भी बढ़ावा देगी।भारत ने युद्धग्रस्त गाजा की स्थिति पर चिंता जताई
भारत ने गाजा में युद्ध को बड़ी चिंता का विषय बताते हुए सोमवार को कहा कि संघर्षों से उत्पन्न मानवीय संकट के लिए एक स्थायी समाधान की आवश्यकता है जो सबसे अधिक प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दे। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद और बंधक बनाना स्वीकार्य नहीं है और उम्मीद है कि यह संघर्ष क्षेत्र के भीतर या इससे बाहर तक नहीं बढ़ेगा। भारत ने पिछले साल सात अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी।संदेशखाली: राज्यपाल ने पत्र लिखकर शाहजहां की तत्काल गिरफ्तारी को कहा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने सोमवार रात राज्य सरकार से कहा कि यदि वे संदेशखालि में यौन उत्पीड़न और जमीन पर कब्जा करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने में विफल रहते हैं तो 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट दाखिल करें। राज्यपाल का पत्र कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पुलिस को शाहजहां को गिरफ्तार करने का निर्देश देने की पृष्ठभूमि में आया है।पीएम मोदी का तीन राज्यों का दौरा
पीएम मोदी मंगलवार और बुधवार को केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इन राज्यों में 24,000 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करते हुए किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम की उनकी यात्रा के दौरान तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।यूपी समेत तीन राज्यों में राजस्यभा चुनाव
उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर आज चुनाव होगा। इन तीनों राज्यों में एक-एक अतिरिक्त उम्मीदवार के मैदान में उतरने से मतदान कराया जा रहा है। चुनाव परिणाम आज देर शाम को घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव की घोषणा की थी। इसमें से 12 राज्यों में भाजपा के 20 उम्मीदवार समेत 41 निर्विरोध चुन लिए गए।CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
'युवाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुरूप कौशल विकसित करने की जरूरत', PM मोदी ने क्यों कही यह बात
जंतर-मंतर की जगह अब कहां होंगे प्रदर्शन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा नया विकल्प
दिल्ली में शनिवार को बंद जैसे हालात! CP में नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, दुकानें और ऑफिस; वर्चुअल तरीके से काम करेंगे कोर्ट
Bypoll Results 2026: बंगाल से असम तक BJP ने लहराया जीत का परचम, नंदीग्राम से नगांव तक चौंकाया, पीएम मोदी-शाह ने दी बधाई
© 2026 Times Horizon Private Limited
