
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 27 फरवरी 2024: Rajya Sabha Election Result 2024: UP की 8 सीटों पर भाजपा का परचम तो सपा के हिस्से 2 सीटें, मार्च से लागू हो सकता है CAA
ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 27 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान हुआ उत्तर प्रदेश से 10 राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक से चार और हिमाचल प्रदेश से एक सदस्य का चुनाव होना है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों का खुलासा किया जिन्हें गगनयान मिशन के लिए चुना गया है। ये चारों अंतरिक्ष यात्री देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। ये चार अंतरिक्ष यात्री हैं - प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और शुभांशु शुक्ला उधर बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी, जेडीयू समेत अन्य दलों को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर फॉर्मूल तय हो गया है वहीं समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह मुरादाबाद में अस्पताल में भर्ती थे। उनका 94 साल की उम्र में इंतकाल हुआ है उधर लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा अपने बेटे और कई समर्थकों के साथ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 27 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :
Check Rajya Sabha Elections 2024 LIVE Here