आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 27 अप्रैल 2023: पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का आपत्तिजनक बयान
ऑपरेशन शीशमहल पार्ट-3: मकराना की जगह लगा वियतनाम का मार्बल
ऑपरेशन शीशमहल पार्ट-3: पिछले दो दिनों से हम आपको ऑपरेशन शीशमहल दिखा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन को लेकर खुलासे कर रहे हैं । 49 घंटे बीत गए हैं...हम सवाल पूछ रहे हैं, देश सवाल पूछ रहा है..लेकिन ना तो अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूटी है...ना ही उनकी पार्टी इस पर साफ साफ बोल रही है । ये वही केजरीवाल हैं। जो लोगों से पाई पाई का हिसाब मांगते थे । लेकिन आज वो पाई पाई का हिसाब क्यों नहीं दे रहे हैं? पढ़ें पूरी खबरमारा गया बेगुसराय का कुख्यात बटोहिया बदमाश
Begusarai: बिहार के बेगुसराय जिले के आतंक का पर्याय विवेक कुमार उर्फ बटोहिया पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। बटोहिया पर एक भाजपा नेता ही हत्या के साथ-साथ कई मामले दर्ज थे। पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का आपत्तिजनक बयान
Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहा है त्यों-त्यों नेताओं की जुबान फिसलने लगी है। कलबुर्गी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 'जहरीले सांप' की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। अगर आप इसे चाटते हैं, तो आपकी मौत हो जाएगी। फिर क्या था बीजेपी ने कांग्रेस और खरगे पर जमकर हमला बोला। पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी के कर्नाटक चुनावी दौरे का कार्यक्रम तय
कर्नाटक के चुनावी घमासान में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उतरने जा रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके मैदान में उतरते ही खेल पूरी तरह से बदल जाएगा। पीएम मोदी इस सप्ताह के अंत में कर्नाटक के सियासी मैदान में बीजेपी के अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी के व्यस्त अभियान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण शनिवार को बेंगलुरु में विशाल रोड शो के साथ होगा। पढ़ें पूरी खबरआनंद मोहन की रिहाई से किसे होगा फायदा
बिहार की सियासत इन दिनों गर्म है। विधानसभा चुनाव से पहले ही यहां सियासी गलियारों में हलचलें बढ़ गई हैं। मामला बाहुबली आनंद मोहन से जुड़ा हुआ है। 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया की मॉब लिंचिंग मामले में जेल में बंद आनंद मोहन को रिहाई मिल गई। आज ही उन्हें सहरसा जेल से रिहा किया गया है। आनंद मोहन की रिहाई के लिए नीतीश सरकार ने नियमों में बदलाव कराया जिसके बाद ये बाहुबली आजाद हो गया है। पूरी खबर पढ़ें'हमें बंधक बना कर रखा, मोबाइल लूट लिए'
सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार 'ऑपरेशन कावेरी' चला रही है। सूडान में मौजूद करीब 3000 नागरिकों में से कुल 670 भारतीयों को निकाला जा चुका है। 128 भारतीय लोगों को लेकर वायु सेना का विमान सी-130 जे गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंचा। सूडान से भारतीयों को निकालकर उन्हें जेद्दा पहुंचाया जा रहा है। फिर यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा है। भारतीय नागरिकों का पहला जत्था बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा। सूडान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने में नौसेना भी लगी हुई है। पूरी खबर पढ़ेंआदमी-आदमी की शादी में कौन होगा पत्नी
सेम सेक्स मैरिज या समलैंगिक विवाह मामले में वादी और प्रतिवादी दोनों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court of India) में दिलचस्प दलील पेश की जा रही है। अदालत के सामने सरकार का पक्ष रखते हुए सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बुधवार को कहा था कि इस मामले को संसद के ऊपर छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक बॉयोलोजिक पिता और मां बच्चे पैदा कर सकती है, यही प्राकृतिक नियम है, इससे छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। गुरुवार को अदालत में सरकार की तरफ से दलील दी गई कि अगर आदमी-आदमी की शादी को इजाजत दे भी दी गई तो पत्नी कौन बनेगा। पूरी खबर पढ़ेंआनंद मोहन की रिहाई पर जी कृष्णैया की बेटी बोलीं
वैसे तो बिहार सरकार ने कुल 27 कैदियों को रिहा किया है।लेकिन चर्चा बाहुबली आनंद मोहन की हो रही है। आनंद मोहन की रिहाई देख गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैया की बेटी ने कहा कि बहुत दुख हो रहा है। यह बात अलग है कि आनंद मोहन ने अपनी रिहाई पर कहा कि सब कुछ नियम कायदे के तहत है, 14 साल से अधिक की सजा काट चुका हूं। उन्हें भी जी कृष्णैया के मारे जाने का दुख है। लेकिन इसे सियासी गुणा गणित के साथ जोड़कर देखा जा रहा है और नीतीश कुमार निशाने पर हैं। बिहार आईएएस एसोसिएशन ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है। दरअसल जिस नियम के संशोधन का फायदा आनंद मोहन को मिला है उस नियम को नीतीश कुमार के शासन काल में ही बनाया गया था। पूरी खबर पढ़ेंBJP कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी का संबोधन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। आज पीएम मोदी ने कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा एजेंडा आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना है। पूरी खबर पढ़ेंपहाड़ों की चोटियों पर खड़ा कर दिया 160 फीट का बेली ब्रिज
पूर्वोत्तर भारत में सड़क नेटवर्क का जाल बिछाने वाले सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपनी काबिलियत की एक और मिसाल पेश की है। बीआरओ ने नीमू-पदम दर्जा रोड पर 160 फीट का बेली ब्रिज को निर्माण कर लद्दाख में किलिमा एवं निराक को आपस में जोड़ दिया है। इस पुल का निर्माण होने के बाद जंसकार के लोग लेह एवं कारगिल से जुड़ गए हैं। इस रास्ते से पदम से अब लेह आने में छह घंटे से ज्यादा कम समय लगेगा। पूरी खबर पढ़ेंक्या इस वजह से गुड्डू मुस्लिम नहीं आ रहा है पकड़ में
24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में वकील उमेश पाल की हत्या हुई थी। उस हत्याकांड में बमबाज गुड्डू मुस्लिम आरोपी है, हालांकि वो पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है। एसटीएफ की टीमें लगातार उसकी तलाशी कर रही हैं। एसटीएफ का कहना भी है कि वो लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। कभी उसके झांसी में तो कभी कर्नाटक में तो कभी ओडिशा में होने की खबर मिली। पूरी खबर पढ़ेंबदरीनाथ धाम के कपाट खुले
Badrinath Kapat Dham: बदरीनाथ धाम कपाट को शुभ मुहुर्त सात बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।इससे पहले केदारनाथ धाम को 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) का गठन श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 के अनुसार किया गया था। भगवान शिव को समर्पित श्री केदारनाथ मंदिर, भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से ग्यारहवां है, जबकि श्री बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। दोनों मंदिर उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में हिमालय की ऊंचाई पर स्थित हैं और माना जाता है कि आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित किए गए थे। पूरी खबर पढ़ेंयूएन में वीटो पावर को लेकर भारत का बड़ा बयान
Veto Power : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थायी सदस्यता एवं उसके वीटो पावर को लेकर भारत ने बड़ा बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जहां तक वोटिंग के अधिकार की बात है तो या तो सभी देशों के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाए अथवा नए सदस्यों को भी वीटो का अधिकार मिलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ेंआनंद मोहन की जेल से हुई रिहाई
Anand Mohan : बिहार के सहरसा जेल से गैंगस्टर आनंद मोहन सिंह की रिहाई हो गई है। उनकी रिहाई बुधवार रात तड़के तीन बजे हुई। जेल अधिकारियों ने आनंद मोहन की रिहाई की पुष्टि की है। बिहार सरकार ने जेल नियमों में हाल में बदलाव किया है। जेल नियमों में हुए इस बदलाव से आनंद मोहन सहित 27 दोषियों की रिहाई का रास्ता साफ हुआ है। 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या में संलिप्तता पाए जाने पर आनंद मोहन को आजीवन कारावास की सजा हुई। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 27 अप्रैल 2023 LIVE: बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधन
पीएम नरेंद्र मोदी 50 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं को आज वर्चुअली संबोधित करेंगे।आज की ताजा खबर 27 अप्रैल 2023 LIVE: प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार आज
प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थान लंबी लाया गया है अंतिम संस्कार आज होगा।आज की ताजा खबर 27 अप्रैल 2023 LIVE: कर्नाटक में राहुल गांधी
कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार तेज हो चला है। राहुल गांधी उडुपी का दौरा करने वाले हैं।आज की ताजा खबर 27 अप्रैल 2023 LIVE: मुख्तार अंसारी पर फैसला
गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक केस में आज गाजीपुर कोर्ट फैसला सुनाने वाले है, बता दें कि मुख्तार अंसारी आरोपी हैं।आज की ताजा खबर 27 अप्रैल 2023 LIVE: खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट
आज से खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट। श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।सोनम वांगचुक ने जताई 'एनकाउंटर' में मारे जाने की आशंका, बोले- ऐसा हुआ तो देश जागेगा; अमित शाह से इस्तीफा भी मांगा
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक्शन की मांग! अटॉर्नी जनरल से दो वकीलों ने की शिकायत, उठाए संवैधानिक और अवमानना के सवाल
चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- सिर्फ हटाना नहीं, ऑनलाइन आने से रोकने पर भी दें ध्यान
'योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें', चिंतन शिविर में PM मोदी का मंत्रियों को बड़ा संदेश!
Goa SIR Row: गोवा में एसआईआर को लेकर विपक्ष का निर्वाचन आयोग और भाजपा पर निशाना, SIR प्रक्रिया वापस लेने की मांग
© 2026 Times Horizon Private Limited
