पटना

Begusarai: मारा गया बेगुसराय का कुख्यात बटोहिया बदमाश, एसटीएफ ने किया एनकाउंटर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 27, 2023, 06:27 PM IST

Begusarai: बटोहिया के सिर पर 50 हजार का इनाम था। बटोहिया पर लगभग एक दर्जन मामले दर्ज थे, जिसमें भाजपा नेता विजय सिंह की हत्या का भी मामला शामिल है। बटोहिया के दो साथी को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक कारबाइन, पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है।

Image

मारा गया बटोहिया बदमाश

Photo : ANI

Begusarai: बिहार के बेगुसराय जिले के आतंक का पर्याय विवेक कुमार उर्फ बटोहिया पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। बटोहिया पर एक भाजपा नेता ही हत्या के साथ-साथ कई मामले दर्ज थे।

यूपी के रास्ते पर बिहार

लगता है बिहार भी यूपी के रास्ते पर चल निकला है, अब यहां भी अपराधियों का एनकाउंटर हो रहा है। बेगुसराय जिले का वांटेज क्रिमिनल बटोहिया गुरुवार को स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया।

सिर पर था इनाम

बटोहिया के सिर पर 50 हजार का इनाम था। बटोहिया पर लगभग एक दर्जन मामले दर्ज थे, जिसमें भाजपा नेता विजय सिंह की हत्या का भी मामला शामिल है। बटोहिया के दो साथी को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक कारबाइन, पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है।

कैसे हुआ एनकाउंटर

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बटोहिया आकाशपुर गांव में छिपा है। बटोहिया के साथ उसके साथी भी हथियार के साथ मौजूद हैं। जिसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम आकाशपुर गांव पहुंची। बटोहिया की घेराबंदी की। जिसके बाद बटोहिया को सरेंडर करने के लिए कहा गया, बटोहिया नहीं माना और उसने फायरिंग शुरू दी। जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में बटोहिया मारा गया और उसका दो साथी घायल हो गया।

पुलिसकर्मी घायल

मिली जानकारी के अनुसार मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती को गोली लगी है। एक एसटीएफ के जवान को भी गोली लगी है। कुल मिलाकर 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का विरोध

बटोहिया के एनकाउंटर के बाद स्थानीय लोग भड़क गए और पुलिस के खिलाफ चले गए। इलाके में शांति को बहाल रखने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article