आज की ताजा खबर: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच 14-15 मई को होगी बैठक
आज की ताजा खबर लाइव, 26 मार्च 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज, इजरायल- ईरान युद्ध, अमेरिका-ईरान युद्ध, आज का मौसम, पीएम मोदी, आईपीएएल, युद्ध की खबरें, शेयर बाजार के मुख्य समाचार: ) ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिकी बल अब तक 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले कर चुके हैं। अमेरिकी सेना के ’सेंट्रल कमांड’ प्रमुख ने यह दावा किया।
’सेंट्रल कमांड’ की ओर से बृहस्पतिवार तड़के जारी एक वीडियो में अमेरिकी नौसेना के एडमिरल ब्रैड कूपर ने यह दावा किया।
उन्होंने कहा, ’’अगर आप हमारी उपलब्धियों को हमारे इजराइली सहयोगी की सफलता के साथ जोड़कर देखें तो हमने मिलकर हजारों और लक्ष्यों पर प्रहार किया है।’’ कूपर ने कहा, ’’हमारे सटीक हमलों ने ईरानी हवाई रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है और हमारी लड़ाकू उड़ानें असरदार साबित हुई हैं।’’
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध कब खत्म होगा अब यह कहना काफी मुश्किल होता जा रहा है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को स्पष्ट रूप से कहा कि ईरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत करने का इरादा नहीं रखता और क्षेत्र में चल रही लड़ाई को प्रतिरोध के रूप में जारी रखेगा।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के साथ अपनी प्रस्तावित बैठक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ट्रंप ने बताया कि पहले ईरान में सैन्य कार्रवाई के कारण टाली गई यह बैठक अब 14 और 15 मई को बीजिंग में आयोजित होगी।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि इस अहम दौरे के दौरान उनकी पत्नी Melania Trump भी साथ रहेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बाद में इस साल Xi Jinping और उनकी पत्नी Peng Liyuan को Washington, D.C. में एक औपचारिक स्वागत के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने इस मुलाकात को "मॉन्यूमेंटल इवेंट" बताया और कहा कि वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ समय बिताने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
आज की ताजा खबर: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच 14-15 मई को होगी बैठक
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के साथ अपनी प्रस्तावित बैठक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ट्रंप ने बताया कि पहले ईरान में सैन्य कार्रवाई के कारण टाली गई यह बैठक अब 14 और 15 मई को बीजिंग में आयोजित होगी।
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि इस अहम दौरे के दौरान उनकी पत्नी Melania Trump भी साथ रहेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बाद में इस साल Xi Jinping और उनकी पत्नी Peng Liyuan को Washington, D.C. में एक औपचारिक स्वागत के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने इस मुलाकात को "मॉन्यूमेंटल इवेंट" बताया और कहा कि वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ समय बिताने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
10,000 से अधिक ईरानी आयुध संयंत्रों पर हमला कर चुका है अमेरिका
’सेंट्रल कमांड’ की ओर से बृहस्पतिवार तड़के जारी एक वीडियो में अमेरिकी नौसेना के एडमिरल ब्रैड कूपर ने यह दावा किया।
उन्होंने कहा, ’’अगर आप हमारी उपलब्धियों को हमारे इजराइली सहयोगी की सफलता के साथ जोड़कर देखें तो हमने मिलकर हजारों और लक्ष्यों पर प्रहार किया है।’’
कूपर ने कहा, ’’हमारे सटीक हमलों ने ईरानी हवाई रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है और हमारी लड़ाकू उड़ानें असरदार साबित हुई हैं।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ’’ईरानी नौसेना के सबसे बड़े पोतों’’ में से 92 प्रतिशत पोतों को नष्ट कर दिया है।
कूपर ने कहा, ’’अब वे इस क्षेत्र और दुनिया भर में नौसैनिक शक्ति और प्रभाव को सार्थक रूप से प्रदर्शित करने की क्षमता खो चुके हैं।’’
हालांकि, ईरान ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए अब भी फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए हुए है।
कूपर ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के दो-तिहाई से अधिक आयुध संयंत्रों पर हमला किया है।
भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा की
मंत्रालय ने बताया कि नयी दिल्ली में आयोजित 18वीं भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह की बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
इस बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और अमेरिकी युद्ध नीति उप सचिव एलब्रिज कोल्बी ने की।
माना जा रहा है कि बैठक के दौरान पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की
भारतीय दूतावास ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "उन्होंने हाल के वैश्विक घटनाक्रम और रक्षा, व्यापार एवं निवेश जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’
खम्पा ने मंगलवार को अमेरिकी सांसद सुज़ैन डेलबेने से मुलाकात की थी और भारत-अमेरिका साझेदारी में उनके समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया था।
दूतावास ने कहा, ’’उन्होंने व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा साझेदारी जैसे द्विपक्षीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की और इस दिशा में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की सराहना की।’’
मई में होगी ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक