ताजा खबर : Taza Khabar, 26 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: जारी हुआ यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: अंतरिक्ष से नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी
आईसीसी विश्व कप 2023 के वर्ल्ड टूर की शुरुआत सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो गई। ट्रॉफी की यात्रा 27 जून को शुरू होगा जो कि अबतक की सबसे बड़ी यात्रा होगी। पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: Higher Pension के आवेदन के लिए बढ़ा दी डेडलाइन
पीएस यानी कर्मचारी पेंशन योजना से हायर पेंशन के आवेदन की 26 जून, 2023 अंतिम तारीख थी। वैसे, एप्लीकेंट्स को सोमवार को ईपीएफओ पोर्टल पर अपने ऐप्लीकेशन देने में कई प्रकार की समस्याएं आईं, जिनमें अधिकतर टेक्निकल ग्लिच से जुड़ी थीं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: मानसून की दस्तक से आई 20 आफत
मानसून (Monsoon) की दस्तक के साथ देवभूमि उत्तराखंड, हिमाचल में आसमानी आफत टूट पड़ी, पहाड़ों पर आई जलप्रलय से मैदानी इलाके भी बच नहीं पाए हैं, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: मशहूर टूरिस्ट गाइड कालू की मिली लाश
मशहूर टूरिस्ट गाइड कालू ने किले से कूदकर आत्महत्या कर ली है बताया जा रहा है कि कालू नशे की गिरफ्त में था, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: फिर क्यों सिसक रहा है मणिपुर
मणियों की धरती यानी मणिपुर पौराणिक काल से अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और झीलों के लिए फेमस रहा है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदिपुरुष मेकर्स को लगाई कड़ी फटकार
विवादों में घिरी फिल्म 'आदिपुरुष' पर शुरुआत से ही रोक की मांग की जा रही है और इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी, 26 जून को सुनवाई के दौरान अदालत ने सेंसर बोर्ड को जबरदस्त फटकार लगाई है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: एमपी में 27 जून को पीएम मोदी के दो कार्यक्रम रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून मध्य प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। भोपाल के अलावा दो और स्थानों पर उनका कार्यक्रम होना था लेकिन भारी बारिश के चलते लालपुर और पकरिया स्थगित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की दो टूक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान देने के साथ देश के रक्षा तंत्र के आंतरिक और बाहरी आयामों पर जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित एक सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा है, था और रहेगा , पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: अब फटाफट मिलेगा शेयर बाजार में अटका पैसा
अभी शेयर बाजार में शेयर, डिविडेंड और डिबेंचर के रुप में ऐसी रकम जो पिछले 7 साल से क्लेम नहीं की गई है, उसे इन्वेंस्टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड अथॉरिटी (IEPFA) में जमा कर लिया जाता है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: कल जारी होगा 'क्रिकेट के महाकुंभ' का शेड्यूल
क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को मिली है। भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होना है। अब टूर्नामेंट के आयोजित होने में चार महीने से भी कम दिन बचे हैं। वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी आठ टीमें इन दिनों तैयारी में जुटी हुई हैं, जबकि बची दो जगहों के लिए क्वालीफायर मुकाबले में टीमों का संघर्ष जारी है। क्रिकेट फैंस के लिए मंगलवार यानी कल का दिन काफी अहम है, क्योंकि उनको जिस चीज का लंबे समय से इंतजार था वह 27 जून को सुबह 11.30 बजे खत्म हो जाएगा। आईसीसी की ओर से 27 जून को मुंबई के एक निजी होटल वनडे वर्ल्ड कप को लेकर आयोजन रखा गया है। जानकारों का मानना है कि इस कार्यक्रम में भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयार हुआ सुरक्षा चक्र
अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आतंकी घटनाओं और टेरर थ्रेट्स को देखते हुए भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और वायुसेना ने खास तरह का सुरक्षा कवच तैयार किया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं पर कोई आंच ना आ सके।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: आफत लाया मानसून
उत्तर भारत में मानसून के आगमन के साथ ही मुसीबत का दौर भी शुरू हो गया है। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दिलाई लेकिन अपने साथ आफत भी लेकर आई है। कई राज्यों और शहरों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। कहीं, सड़कें जलमग्न हो गई हैं तो कहीं सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। खासतौर पर उत्तराखंड और हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश ने जनजीवन पर बुरी तरह असर डाला है। हिमाचल में बारिश ने खासी तबाही मचाई है।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: कर्नाटक में पत्नी के प्रेमी का गला काटकर पिया खून
कर्नाटक में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स अपनी पत्नी के प्रेमी से इस कदर गुस्साया कि उसने उसका गला काटकर उसका खून पी लिया। मामला चिक्काबल्लापुर का है जहां आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: जम्मू-कश्मीर में NIA की छापेमारी
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को जम्मू-कश्मीर के चार जिलों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि एनआईए के दल घाटी के बांदीपुरा, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों में छह से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: ओडिशा में बस दुर्घटना में 10 की मौत
ओडिशा के गंजम में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। यहां बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, तो आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: सड़क के बजाए कोर्ट में लड़ाई लड़ेंगे पहलवान
पहलवान साक्षी मलिक ने ट्वीट किया, सात जून को हुई बातचीत के अनुसार, सरकार ने हमारी मांगों को लागू किया है। दिल्ली पुलिस ने 15 जून को यौन उत्पीड़न (डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ) के आरोपों की जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। अब, न्याय मिलने तक लड़ाई सड़कों पर नहीं, बल्कि अदालत में जारी रहेगी।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: IMD ने दिल्ली समेत कई राज्यों में जताई बारिश की संभावना
दिल्ली - NCR (Delhi Rain) में मानसून (Monsoon) अपने तय समय से दो दिन पहले दस्तक दे चुका है। रविवार को हुई बारिश (Rainfall) के बाद मौसम (Weather) सुहाना हो चुका है। हालांकि, कई जगहों पर जलभराव के कारण परेशानी भी हुई है। अब मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली - NCR के लोगों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Forecast) के मुताबिक, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार यानी आज जमकर बारिश हो सकती है।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: काशी विश्वनाथ और महाकाल की तर्ज पर हो गोविंददेवजी मंदिर निर्माण: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, हम चाहते हैं कि काशी विश्वनाथ और महाकाल के मंदिर की तर्ज पर गोविंददेवजी मंदिर का भव्य निर्माण हो, जिससे आने वाले 10 साल तक सुविधा मिले। ये मंदिर लाखों लोगों के आस्था का केंद्र है इसलिए उसके अनुरूप मंदिर का निर्माण हो। पहले इसके लिए 25 करोड़ पास किए गए थे, बाद में इसे बढ़ाकर 100 करोड़ कर दिया गया है।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: पहले से ज्यादा मजबूत भारत-अमेरिका की दोस्ती: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट किया, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच की दोस्ती दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण दोस्ती में से एक है और यह पहले से कहीं अधिक मजबूत, करीब और अधिक गतिशील है।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: केन्या में पांच लोगों की हत्या
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व केन्या में लामू काउंटी के दो गांवों पर हमलावरों ने हमला कर दिया। इस सशस्त्र हमने में पांच नागरिकों की मौत हो गई।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: बाइडन ने जेलेंस्की से की बात
व्हाइट हाउस ने रविवार को पुष्टि की कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस में हाल की घटनाओं और यूक्रेन पर चल रहे जवाबी हमलों के विषय में चर्चा की।आज की ताजा खबर 26 जून 2023 LIVE: पीएम मोदी वापस भारत लौटे
यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका और मिस्र की ऐतिहासिक यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस भारत लौट आए हैं। दिल्ली में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेता मौजूद रहे।लाखों नागरिक परेशान होंगे- मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ट्रेन बंद करने पर भी पूछे तीखे सवाल
नई दिल्ली आने वाली कितनी ट्रेनें कैंसिल हुईं? देख लीजिए पूरी लिस्ट
'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर
पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग
केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द
© 2026 Times Horizon Private Limited
