LIVEआज की ताजा खबर, 26 जनवरी 2025 : देश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न, प्रलय से लेकर आकाश तक...दुनिया ने देखी कर्तव्यपथ पर भारत की ताकत, उत्तराखंड नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा, सूडान में एक अस्पताल पर हमला, 70 की मौत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 26 जनवरी 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 26 जनवरी (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

आज की ताजा खबर, 26 जनवरी 2025 : देश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न, प्रलय से लेकर आकाश तक...दुनिया ने देखी कर्तव्यपथ पर भारत की ताकत, उत्तराखंड नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा, सूडान में एक अस्पताल पर हमला, 70 की मौत
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 26 जनवरी 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: भारत ने 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में रविवार को कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करने के अलावा विरासत और विकास का प्रतीकात्मक संगम प्रदर्शित किया, राष्ट्र संविधान के लागू होने का ‘प्लेटिनम जुबली’ भी 26 जनवरी को मना रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस अवसर पर मुख्य अतिथि हैं, संविधान के लागू होने का 75 साल पूरा होना इस वर्ष समारोहों का मुख्य आकर्षण है, लेकिन झांकियों का विषय ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ है वहीं उत्तराखंड निकाय चुनाव की शनिवार को शुरू हुई मतगणना अभी भी जारी है। अभी तक सामने आए चुनाव परिणाम में 11 नगर निगम की सीट में से 6 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत का ध्वज फहराया है उधर सूडान के अल फशर शहर में एक अस्पताल पर हुए हमले में करीब 70 लोगों की मौत विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने ये जानकारी दी वहीं आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात से राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां तैनात की गई हैं। आप नेता अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले दिन में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस फैसले पर सवाल उठाया। एसआरपीएफ, भचाऊ के कमांडेंट तेजस पटेल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, एसआरपीएफ की कंपनियां 13 जनवरी को दिल्ली पहुंच गईं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
तालिबानी नेताओं पर रखा जा सकता है 'लादेन से भी बड़ा' इनाम: अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने तालिबान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उसके शीर्ष नेताओं पर 'बहुत बड़ा इनाम' रख सकता है। उन्होंने रविवार को अपने एक ट्वीट में यह बात कही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रुबियो ने एक्स पर लिखा कि अभी-अभी सुनने में आया है कि तालिबान ने जितना बताया जाता है उससे कहीं ज्यादा अमेरिकियों को बंधक बनाया हुआ है। अगर यह सच है, तो हमें तुरंत उनके शीर्ष नेताओं पर बहुत बड़ा इनाम रखना होगा, शायद बिन लादेन पर रखे गए इनाम से भी बड़ा। विदेश मंत्री की पोस्ट में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई और न ही तालिबान द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकियों की संख्या बताई गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर टोरेस स्कैम का आरोपी तौसिफ रियाज गिरफ्तार
टोरेस पोंजी स्कैम में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई पुलिस ने टोरेस स्कैम मामले में फरार आरोपी तौसिफ रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। तौसिफ रियाज टोरेस कंपनी का सीईओ भी है और मामला सामने आने के बाद से रियाज फरार चल रहा था। तौसिफ रियाज का दावा था कि जब उसे स्कैम का पता चला तो उसने केंद्रीय एजेंसियों के सामने इस मामले को रखा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज महाकुंभ सहकारिता का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में अपने सरकारी आवास से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ सहकारिता का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य है। इसमें कहा गया है कि योगी ने सुलतानपुर में पांच हजार और कोशांबी में 15 हजार मीट्रिक टन के गोदामों के उद्घाटन के साथ अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की शुरुआत की। बयान के अनुसार, इस अवसर पर योगी ने 'रन फॉर कॉर्पोरेशन' मैराथन को भी झंडी दिखाई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रयागराज में 26 जनवरी को करीब ढाई से तीन करोड़ लोग पवित्र संगम में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। यह पूरा कार्य आपसी सहभागिता के आधार पर चल रहा है और यह सहकारिता का सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत के जीन में ही सहकारिता की भावना रची-बसी है।”
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लगाई डुबकी
एक्टर सैफ अली खान मामले में आया नया ट्विस्ट
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद पुलिस द्वारा घर से लिए फिंगरप्रिंट आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। सीआईडी ने सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरप्रिंट के नमूने को मैच कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीआईडी ने मुंबई पुलिस को फिंगरप्रिंट सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी है यानी घटनास्थल से लिए गए नमूने आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। आरोपी शरीफुल की सभी 10 उंगलियों के निशान सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे। एनडीटीवी ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा कि आगे की जांच के लिए और सैंपल भेजे गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर दिल्ली चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है : अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चुनाव है। उन्होंने कहा कि चुनाव में दो विपरीत विचारधाराएं आमने-सामने हैं- एक आम जनता के कल्याण पर केंद्रित है, दूसरी चुनिंदा धनी व्यक्तियों के समूह को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह चुनाव यह तय करने के लिए है कि करदाताओं का पैसा कैसे खर्च किया जाना चाहिए। एक विचारधारा का प्रतिनिधित्व भाजपा करती है, जिसमें वह अपने करीबी सहयोगियों के हजारों करोड़ रुपये के ऋण माफ करने के लिए सार्वजनिक धन का उपयोग करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी विचारधारा, हमारा आप मॉडल है। यह मॉडल आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और परिवहन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है।’’
बीएसएफ ने गुजरात के कच्छ में पाक नागरिक को पकड़ा
गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रविवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने रविवार तड़के कच्छ में सीमा पर बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां दर्ज कीं। उन्होंने बताया कि जवानों ने आसपास के इलाके में तलाशी ली और एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा, जिसकी पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बादिन जिले के रहने वाले खावर के रूप में हुई है। अधिकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस (रविवार को) के मद्देनजर बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष अभियान शुरू किया है। बीएसएफ ने इससे पहले महीने की शुरुआत में कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हरामी नाला के उत्तर में स्थित एक क्षेत्र के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते समय एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था।
हॉकी इंडिया ने श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी
हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को प्रतिष्ठित पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर रविवार को हार्दिक बधाई दी, जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। दिलचस्प बात यह है कि श्रीजेश, जिन्हें 'आधुनिक भारतीय हॉकी के भगवान' के रूप में सम्मानित किया जाता है और वर्तमान में जूनियर पुरुष टीम के कोच के रूप में कार्यरत हैं, महान मेजर ध्यानचंद के बाद पद्म भूषण प्राप्त करने वाले केवल दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने, जिन्हें 1956 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। श्रीजेश का शानदार करियर, जो 18 साल तक चला और जिसमें उन्होंने 336 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद समाप्त हो गया। ओलंपिक में अपने अंतिम प्रदर्शन में, श्रीजेश की असाधारण गोलकीपिंग ने भारत को कांस्य पदक दिलाने में मदद की, जिसने टोक्यो 2020 में जीते गए ऐतिहासिक कांस्य पदक में इजाफा किया।
गणतंत्र दिवस परेड: मोटरसाइकिल पर सेना के जांबाजों ने दिखाए शानदार करतब
देश के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रविवार को यहां कर्तव्य पथ पर जवानों के एक समूह ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखकर दर्शक दंग रह गए। ‘डेयर डेविल्स’ के नाम से जानी जाने वाली सेना के सिग्नल कोर की ‘मोटरसाइकिल राइडर डिस्प्ले टीम’ ने अपने असाधारण कौशल, अदम्य साहस एवं टीम वर्क का प्रदर्शन किया और इस प्रक्रिया में दो विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया। कैप्टन डिंपल सिंह भाटी ने लड़ाकू दस्ते का नेतृत्व किया और चलती मोटरसाइकिल पर 12 फुट ऊंची सीढ़ी पर चढ़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी देने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बनकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। वहीं, डेयरडेविल्स के नाइक जयकुमार, नाइक एसपी मंगू और सिग्नलमैन संकेत ने ‘थ्री पीक डेविल फॉर्मेशन’ का प्रदर्शन कर कर्तव्य पथ पर सबसे लंबे समय तक शीर्षासन (हैंडस्टैंड) करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
Aaj Ki Taja Khabar Live: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए करीब 10 हजार विशेष अतिथि
गांवों के सरपंच, आपदा राहत कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और पैरालंपिक एथलीट उन लगभग 10,000 विशेष मेहमानों में शामिल थे, जो रविवार को यहां कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए।
राष्ट्रीय महत्व के इस आयोजन में जनभागीदारी बढ़ाने के सरकार के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के विशेष अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया था। इनमें वे लोग भी शामिल थे, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का बेहतर उपयोग किया।
Aaj Ki Taja Khabar Live: पालघर में 8 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, गरीबी-बेरोजगारी के कारण नदी पार करके आए भारत
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। इनके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी सीरीज बांग्लादेशी थी। गिरफ्तार किए गए लोगों में 7 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। जिनमें से एक महिला ने एक महाराष्ट्र के शख्स शादी की थी। लेकिन उसके पास भारतीय नागरिकता का कोई डॉक्यूमेंट नहीं था।
Aaj Ki Taja Khabar Live: गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शन के लिए तैयार किसान, देश के कई हिस्सों में निकलेगा ट्रैक्टर मार्च
गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकलाने जा रहे हैं। पंजाब-हरियाणा समेत पूरे देश में किसानों द्वारा 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर मार्च निकालने की बात सामने आई। ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसान संगठनों द्वारा शनिवार यानी 25 जनवरी को बैठक भी बुलाई गई थी। बैठक में मार्च की तैयारियों को लेकर लंबी चर्चा की गई। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किसानों की इस मार्च को समर्थन दिया है। उनका कहना है कि पंजाब के किसानों ने देश को कभी निराश नहीं किया है। सीएम ने यह भी कहा कि पंजाबी कभी अपना सिर नहीं झुकाते, कुछ लोग पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं।
Aaj Ki Taja Khabar Live: शाहरुख खान के घर में नहीं कर पाया चोरी तो सैफ के घर घुसा था आरोपी शहजाद
मुंबई पुलिस अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच में जुटी हुई है, और जांच में कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद शहजाद ने अपनी पूछताछ में बताया कि उसने अभिनेता शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में चोरी करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां नाकामयाब होने के बाद उसने सैफ अली खान के घर में घुसने की योजना बनाई थी। आरोपी का कहना था कि उसे कुछ भारतीय दस्तावेज बनाने थे, और इसके लिए उसे पैसों की आवश्यकता थी, इसलिए उसने चोरी करने की योजना बनाई थी।
Aaj Ki Taja Khabar Live: कृष्णागिरी में मवेशियों को ले जा रही लॉरी की ट्रक से टक्कर, 4 लोगों की मौत
तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बरगुर के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां एक ट्रक और मवेशियों को ले जा रही एक लॉरी में टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में बड़ी संख्या में मवेशी भी दुर्घटना के शिकार हुए है।
Aaj Ki Taja Khabar Live: हमास लड़ाके : 'युद्ध शुरू होने के बाद से हमास में 15,000 लड़ाके जुड़े' बता रहे अमेरिकी आंकड़े
अमेरिकी खुफिया जानकारी से अवगत दो सूत्रों के अनुसार, फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने इजरायल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से 10,000 से 15,000 सदस्यों की भर्ती की है, जिससे पता चलता है कि ईरान समर्थित लड़ाके इजरायल के लिए लगातार खतरा बने रह सकते हैं।
Aaj Ki Taja Khabar Live: ऐसे ही कोई भी नहीं बन जाता महामंडलेश्वर
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन चुकी हैं। अब से वे श्री यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। 24 जनवरी 2025 को महाकुंभ मेले के दौरान ममता ने संगम के तट पर अपना पिंडदान किया। जिसके बाद उनका पट्टाभिषेक किया गया। बता दें ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से ली है। इसी बीच इंटरनेट पर महामंडलेश्वर पद के बारे में काफी सर्च किया जा रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर महामंडलेश्वर का मतलब क्या होता है?
Aaj Ki Taja Khabar Live: खत्म हुआ इंतजार..., उत्तराखंड में इस दिन लागू होगी समान नागरिक संहिता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सोमवार से समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी और इसके साथ ही यह स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बनेगा जहां यह कानून प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, 'यूसीसी लागू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं जिसमें अधिनियम की नियमावली को मंजूरी और संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण शामिल है।'
Aaj Ki Taja Khabar Live: Mumbai: मध्य रेलवे की ट्रेन सेवाएं प्रभावित, यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मध्य रेलवे की मुख्य और हार्बर लाइन पर मार्ग बाधित है। इस कारण कई ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुई है। लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामाना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए मध्य रेलवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि मार्ग बाधित रहने के कारण दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से रवाना होने वाली लंबी दूरी की 11 ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित किया गया है और सीएसएमटी आने वाली नौ ट्रेन को उनके निर्धारित गंतव्य स्थल से पहले ही रोक दिया गया।
Aaj Ki Taja Khabar Live: सूडान के एल-फशर शहर में एक अस्पताल पर हमला, 70 लोगों की मौत
सूडान के दारफुर में अस्पताल पर ड्रोन हमले में दर्जनों लोग मारे गए हैं, घेरे गए एल-फशर में स्वास्थ्य सुविधाओं पर हमले बड़े पैमाने पर हो रहे हैं, जहां सेना से संबद्ध मिलिशिया आरएसएफ लड़ाकों को पीछे धकेल रहे हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं और एक चिकित्सा सूत्र ने शनिवार को एएफपी समाचार एजेंसी को बताया कि शुक्रवार को हुए हमले में 67 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
Republic Day 2025: देश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न, पीएम ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था, जिसके बाद भारत एक गणराज्य बना। इस दिन को चिह्नित करते हुए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह राष्ट्रीय उत्सव संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त व समृद्ध भारत बनाने की दिशा में जारी प्रयासों को और मजबूत करे।