देश

एक्टर सैफ अली खान मामले में आया नया ट्विस्ट, आरोपी शरीफुल से नहीं मैच हुए फिंगरप्रिंट, पुलिस का नया खुलासा

Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया था। सीआईडी ने सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरप्रिंट के नमूने को मैच कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीआईडी ने मुंबई पुलिस को फिंगरप्रिंट सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी है यानी घटनास्थल से लिए गए नमूने आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं।

Image

सैफ अली खान मामले में आया नया ट्विस्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद पुलिस द्वारा घर से लिए फिंगरप्रिंट आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। सीआईडी ने सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरप्रिंट के नमूने को मैच कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीआईडी ने मुंबई पुलिस को फिंगरप्रिंट सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी है यानी घटनास्थल से लिए गए नमूने आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। आरोपी शरीफुल की सभी 10 उंगलियों के निशान सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे। एनडीटीवी ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा कि आगे की जांच के लिए और सैंपल भेजे गए हैं।

पुलिस ने ठाणे से शरीफुल इस्लाम को किया था गिरफ्तार

बता दें, इससे पहले मुंबई पुलिस को संदेह था कि अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले की वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। इस मामले में 30 वर्षीय एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अपराध में और लोगों की संलिप्तता के संदेह का हवाला देते हुए गिरफ्तार आरोपी की हिरासत का अनुरोध किया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 16 जनवरी को बांद्रा में अभिनेता के घर पर हुए हमले के बाद खान और उनके कर्मचारियों के रक्त के नमूने व कपड़े एकत्र किए थे और उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया था। पुलिस ने हमले के आरोप में 19 जनवरी को पड़ोसी ठाणे शहर से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर उर्फ विजय दास को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को एक अदालत ने शरीफुल की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article