देश

Torres Scam: टोरेस स्कैम का आरोपी तौसिफ रियाज गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

टोरेस स्कैम में आरोपी तौसिफ रियाज को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, तौसिफ रियाज के तार बिहार से भी जुड़े हैं। वह भागलपुर के सुल्तानगंज का रहने वाला है।

Image

टोरेस स्कैम में आरोपी तौसिफ रियाज गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Torres Ponzi Scam: टोरेस पोंजी स्कैम में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई पुलिस ने टोरेस स्कैम मामले में फरार आरोपी तौसिफ रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। तौसिफ रियाज टोरेस कंपनी का सीईओ भी है और मामला सामने आने के बाद से रियाज फरार चल रहा था। तौसिफ रियाज का दावा था कि जब उसे स्कैम का पता चला तो उसने केंद्रीय एजेंसियों के सामने इस मामले को रखा था।

जानकारी के मुताबिक, तौसिफ रियाज के तार बिहार से भी जुड़े हैं। वह भागलपुर के सुल्तानगंज का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुल्तानगंज में भी छापेमारी की थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। इसके अलावा भागलपुर शहर में उसके रिश्तेदारों के घर और सुल्तानगंज स्थित तौसिफ रियाज के पैतृक घर में भी पुलिस ने दबिश दी थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article