आज की ताजा खबर, 26 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: रेल यात्रा हुई महंगी, अमेरिका का नाइजीरिया पर हमला, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर देश कर रहा उन्हें याद
बांग्लादेश में जारी हिंसा पर वहां की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने यूनूस सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार को कानून-व्यवस्था नियंत्रण में विफल बताया और आरोप लगाया कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार नाकाम रही है।
भारतीय रेलवे का बढ़ा हुआ किराया आज से देशभर में लागू हो गया है। नई किराया संरचना लागू होने के बाद अब लंबी दूरी की यात्रा से लेकर कई श्रेणियों के टिकट महंगे हो गए हैं। रेलवे का कहना है कि यह कदम सेवाओं में सुधार, सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए उठाया गया है, जबकि यात्रियों के बीच इस बढ़ोतरी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
कश्मीर घाटी में उदारवादी अलगाववादी चेहरा मीरवाइज उमर फारूक ने बृहस्पतिवार शाम ‘एक्स’ पर अपने सत्यापित अकाउंट के प्रोफाइल से अपना पदनाम 'चेयरमैन ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस' हटा दिया। मीरवाइज के ‘एक्स’ हैंडल में संपादित ‘बायो’ में केवल उसके नाम और मूल स्थान का विवरण है। मीरवाइज के दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इस घटनाक्रम पर मीरवाइज की टिप्पणी नहीं मिल पाई।
Kerala News: केरल: नशे की हालत में हुए झगड़े में व्यक्ति की हत्या
केरल के मैरीकुलम में नशे की हालत में हुए झगड़े में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान मैरीकुलम के डोरलैंड निवासी रॉबिन थॉमस के रूप में हुई है। आरोपी सौजन भी इसी इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, रॉबिन और सौजन करीबी दोस्त थे और उन्होंने बृहस्पतिवार को क्रिसमस समारोह में एक साथ शराब पी थी।Weather Alert News: झारखंड के 12 जिलों में 'शीत लहर' का अलर्ट
झारखंड के 12 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है और कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गुमला, राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा के लिए शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शीत लहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।Road Accident News: कर्नाटक में सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरीश शास्त्री (39) और उसके पिता वीरभद्र (80) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा 25 दिसंबर को शाम करीब छह बजे बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नेलमंगला तालुक स्थित थोटगेरे क्रॉस के पास उस वक्त हुआ जब परिवार अपने गांव से घर लौट रहा था।Canada Breaking News: कनाडा: अस्पताल में आठ घंटे इलाज के लिए तड़पने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत
कनाडा में एक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में इलाज के लिए आठ घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भारतीय मूल के 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एक खबर में यह जानकारी दी गई। 'ग्लोबल न्यूज' में बुधवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक प्रशांत श्रीकुमार को 22 दिसंबर को काम के दौरान सीने में तेज दर्द महसूस हुआ था। इसमें बताया गया कि उन्हें दक्षिण-पूर्वी एडमोंटन के 'ग्रे नन्स अस्पताल' ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद प्रशांत प्रतीक्षा कक्ष में बैठ गए। बाद में उनके पिता कुमार श्रीकुमार भी जल्द ही वहां पहुंच गए।Vijay Hazare Trophy Breaking News: विराट कोहली शतक चूके, रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला
विजय हजारे ट्रॉफी 2025 काफी चर्चा में है। इसकी वजह भारतीय क्रिकेट के मौजूदा दौर के दो सबसे बड़े स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। विराट और रोहित ने शतक के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मैच में रोहित शर्मा जहां खाता खोलने में सफल नहीं रहे, वहीं विराट शतक के करीब पहुंचे। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ टूर्नामेंट के दूसरे मैच में 77 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विराट ने 61 गेंदों पर खेली गई अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया। विराट इस मैच में भी शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन तेजी से रन बनाने की कोशिश में विशाल जायसवाल की गेंद पर उर्विल पटेल ने उन्हें स्टंप कर दिया।Bihar Breaking News: राबड़ी देवी का सरकारी बंगला खाली करना राजनीति नहीं, कानून का पालन है: नीरज कुमार
जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने यहां 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के सरकारी बंगले को खाली करने की प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को कहा कि यह कोई राजनीति नहीं, बल्कि कानून का पालन है। नीरज कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राबड़ी देवी के नाम पहले से ही केंद्रीय पूल का एक सरकारी आवास आवंटित है। इसके बावजूद पुराने सरकारी बंगले को खाली न करना सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग है।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “राबड़ी जी, आपको संपत्तियों की कोई कमी नहीं है—कौटिल्य नगर या महुआ बाग में रहिए, लेकिन सरकारी बंगले पर कब्जा छोड़िए।”
Assam News: असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग में हालात सामान्य हो रहे
असम के वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में हालात अब सामान्य हो रहे हैं और हाल में हिंसा की कोई नयी घटना नहीं हुई है। इस मामले में राज्य सरकार, स्वायत्त परिषद और प्रदर्शनकारी शुक्रवार को गुवाहाटी में त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है। इस सप्ताह की शुरुआत में हुई हिंसा में दो लोग मारे गए थे और पुलिसकर्मी सहित कई अन्य घायल हुए थे।एक अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थिति अब सामान्य है। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में निषेधात्मक आदेश, रात्रि कर्फ्यू और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन अब भी लागू है।’’
Etah Breaking News: एटा में पुलिस जीप में बैठकर रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार
एटा जिले की सकीट थाना पुलिस ने पुलिस जीप में बैठकर सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर रील पोस्ट करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर वायरल हुई रील के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सकीट थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अवनीश (28) के रूप में हुई, जिसने पुलिस की सरकारी जीप में बैठकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया। उसने बताया कि सरकारी जीप रास्ते में खराब स्थिति में खड़ी थी और चालक मरम्मत के लिए मैकेनिक को बुलाने गया हुआ था तभी युवक ने मौके का फायदा उठाते हुए जीप में बैठकर वीडियो बनाया।
Delhi Pollution Breaking News: दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर ‘बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिन मामूली सुधार रहने के बाद शुक्रवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 310 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों में से कम से कम 24 केन्द्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ दर्ज की गई। इसमें जहांगीरपुरी और आनंद विहार 395 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित इलाके रहे। वहीं लोधी रोड पर एक्यूआई 185 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। पिछले दो दिनों के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई थी।Bank Breaking News: 2026 में सरकारी बैंकों के एकीकरण को मिलेगी गति
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में एकीकरण की प्रक्रिया आने वाले वर्ष में तेज हो सकती है, क्योंकि सरकार ने 2047 तक 'विकसित भारत' के अपने लक्ष्य के तहत देश में अधिक बड़े और विश्वस्तरीय बैंक बनाने की इच्छा जताई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने कहा था कि भारत को कई बड़े , विश्वस्तरीय बैंकों की जरूरत है और इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा था कि सरकार ने इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ चर्चा शुरू कर दी है, जिससे सार्वजनिक क्षेत्र में एकीकरण के स्पष्ट संकेत मिले हैं।PM Modi Breaking News: संथाली भाषा में संविधान का विमोचन सराहनीय प्रयास: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संथाली भाषा में संविधान के विमोचन को ‘‘सराहनीय प्रयास’’ बताया साथ ही कहा कि इससे संविधान के प्रति जागरुकता व लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। मोदी ने शुक्रवार को यह भी कहा कि देश को संथाली संस्कृति और राष्ट्र की प्रगति में संथाली लोगों के योगदान पर गर्व है।Health Breaking News: कोविड के बाद ‘वायु प्रदूषण' भारत का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बाद भारत जिस सबसे बड़े स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है, वह वायु प्रदूषण है। ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के श्वसन रोग विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात साल दर साल और बिगड़ेंगे। विशेषज्ञों ने कहा कि देश में श्वसन संबंधी बीमारियों का एक बड़ा संकट धीरे-धीरे विकराल रूप ले रहा है, जो अभी न तो बड़े पैमाने पर पहचाना गया है और न ही इसके समाधान के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं।Mumbai Breaking News: नवी मुंबई में छह वर्षीय छात्र के उत्पीड़न के आरोप में दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज
नवी मुंबई के एक निजी स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ छह वर्षीय छात्र के उत्पीड़न और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि कामोठे स्थित इस स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ यह प्राथमिकी बच्चे के अभिभावक की शिकायत पर दर्ज की गई है। अभिभावक के बयान के अनुसार, 14 नवंबर को एक शिक्षक ने दूसरी कक्षा की एक छात्रा को बुलाया और उसे एक लड़के के गाल पर पांच से छह थप्पड़ मारने को कहा।RSS Breaking News:आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की
ष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा अर्चना की। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने भागवत का स्वागत किया और बाद में उन्हें दर्शनों के लिए ले गए। टीटीडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘टीटीडी अधिकारियों ने मोहन भागवत का स्वागत किया और फिर उन्हें दर्शन के लिए ले जाया गया।’’दर्शन के बाद पुजारियों ने रंगनायक मंडपम में आरएसएस प्रमुख को रेशमी वस्त्र भेंट किया और भगवान का प्रसाद दिया। टीटीडी तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक निकाय है, जिसे दुनिया का सबसे अधिक संपत्ति वाला हिंदू मंदिर माना जाता है।
Market Breaking: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 183 अंक गिरा
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। कम कारोबार और किसी बड़े घरेलू संकेत के अभाव में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.42 अंक गिरकर 85,225.28 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.45 अंक टूटकर 26,095.65 पर था।Ballia Breaking News: बलिया में विवाद के बाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में कथित रूप से सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना के सात घंटे के भीतर एक मुठभेड़ में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि पड़ोसी जिले गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसडी गांव के निवासी संतोष सिंह उर्फ बागी (48) की रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में शराब की दुकान के बगल में चाय की दुकान थी।Manmohan Singh Death Anniversary: मनमोहन सिंह के नेतृत्व ने अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र को मजबूती दी: कांग्रेस
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके नेतृत्व ने भारत की अर्थव्यवस्था एवं लोकतंत्र को मजबूती दी। सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। सिंह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। 26 दिसंबर 2024 को उनका निधन हो गया था। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर, हम एक सत्यनिष्ठा, विनम्रता और दूरदर्शिता वाले राजनेता को याद करते हैं। उनके नेतृत्व ने भारत की अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र को मजबूत किया। " मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि मनमोहन सिंह निस्वार्थ और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री रहे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। डॉ मनमोहन सिंह समानता में विश्वास रखने वाले, दृढ़ निश्चयी, साहसी और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व की मिसाल थे। वे सच्चे अर्थों में देश की प्रगति के लिए समर्पित रहे।’’PM Modi News: वीर बाल दिवस बहादुर साहिबजादों के बलिदान को याद करने का दिन है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को स्मरण करने का दिन है। प्रधानमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर नौ जनवरी 2022 को घोषणा की थी कि उनके पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की याद में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा, जिनका अद्वितीय बलिदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वीर बाल दिवस श्रद्धा का दिन है, जो वीर साहिबज़ादों के बलिदान को स्मरण करने के लिए समर्पित है। हम माता गुजरी जी की अडिग आस्था और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं को याद करते हैं।’’UP Breaking News: उप्र : गोंडा में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका का ट्रेन से कटा शव पटरी पर मिला, जबकि प्रेमी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गुलरिहा निवासी लक्ष्मी मौर्य (20) का गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के बखरिहा झाला निवासी नीरज मौर्य (25) से प्रेम प्रसंग था। नीरज विवाहित था। उन्होंने बताया कि पिछली 21 दिसंबर को लक्ष्मी के पिता लल्लन ने विशेश्वरगंज थाने में नीरज के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। विशेश्वरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 दिसंबर को दोनों को बरामद कर लिया था।Hardoi Breaking News: हरदोई में ईदगाह के पास युवक का शव मिला
हरदोई जिले के कछौना थाना इलाके के एक गांव के बाहर स्थित ईदगाह के पास एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कछौना थाना क्षेत्र के कामीपुर गांव के बाहर ईदगाह के पास बृहस्पतिवार की शाम को गांव के निवासी रियाज (30) का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने रियाज के खून से लथपथ शव को ईंट के ढेर पर पड़ा देखा। उसके सिर पर हमला करने के निशान थे। रियाज बुधवार देर शाम गांव के ही युवक के साथ निकला था, परिजन उसी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।Plane Crash Breaking News: तुर्किये विमान हादसा: ब्लैक बॉक्स की जांच शुरू
तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमान हादसे के बाद बरामद ब्लैक बॉक्स की जांच शुरू कर दी गई है और यह जांच लीबिया के अधिकारियों के साथ समन्वय में की जा रही है।लीबिया के जनरल मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद, चार अन्य सैन्य अधिकारियों और चालक दल के तीन सदस्यों को ले जा रहा एक निजी विमान मंगलवार को तुर्किये की राजधानी अंकारा से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी। लीबियाई अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण हुई।
कनाडा में भारतीय छात्र की हत्या
Toronto Firing: कनाडा के टोरंटो में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबोरो कैंपस के पास गोलीबारी की घटना में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। भारत का महावाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद मुहैया कराने में जुटा हुआ है। पीड़ित की पहचान शिवांक अवस्थी के तौर पर हुई।Bangladesh Breaking News: बांग्लादेश में जबरन वसूली के आरोप में हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
बांग्लादेश में जबरन वसूली के आरोप को लेकर एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मीडिया की खबरों से बृहस्पतिवार को यह जानकारी मिली। देश में पिछले हफ्ते भी अल्पसंख्यक समुदाय के एक अन्य व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। ‘द डेली स्टार’ अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि नयी घटना बुधवार को राजबाड़ी शहर के पांग्शा उपजिला में हुई। अखबार के मुताबिक, मृतक की पहचान अमृत मंडल के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर एक आपराधिक गिरोह बनाया था और जबरन वसूली व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने मंडल की हत्या की “कड़ी निंदा” की और कहा कि यह कोई सांप्रदायिक हमला नहीं था। अखबार के अनुसार, घटना के दिन स्थानीय लोगों ने उस समय मंडल की पिटाई कर दी, जब उसने अपने समूह के सदस्यों के साथ एक निवासी के घर से वसूली की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंडल को बचाया।
Gurugram Breaking News:: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला को गोली मारी
हरियाणा के गुरुग्राम में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक महिला को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 दिसंबर की सुबह एमजी रोड पर स्थित एक क्लब में घटी, जब एक व्यक्ति ने विवाह प्रस्ताव को ठुकराने पर 25 वर्षीय एक महिला को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उसे गोलीबारी की घटना में घायल हुई एक महिला के बारे में सूचना मिली। उसने बताया कि महिला एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां वह शुरू में बयान देने की स्थिति में नहीं थी।Assam Breaking News: असम के एक स्कूल में क्रिसमस समारोह से पहले तोड़फोड़ के मामले में चार गिरफ्तार
असम के नलबाड़ी जिले में एक स्कूल में क्रिसमस समारोह के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सजावटी वस्तुओं में तोड़फोड़ करने और दुकानों में त्योहारी सामान को नुकसान पहुंचाने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल से जुड़े चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना बुधवार को घटी थी, जब आरोपियों ने बेलसोर थाना क्षेत्र के पनिगांव गांव में स्थित सेंट मैरी स्कूल में घुसे और क्रिसमस समारोह के लिए इस्तेमाल की गई सजावटी वस्तुओं को कथित तौर पर नष्ट कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “स्कूल में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे गैरकानूनी रूप से परिसर में घुसे थे।” उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बाहरी सजावट, लाइट, गमलों और अन्य वस्तुओं में तोड़फोड़ की और कुछ वस्तुओं में आग लगा दी। अधिकारी ने कहा, “बेलसोर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। हम घटना में शामिल कुछ और लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।”Fake Job News: सिंगापुर फर्जी नौकरी घोटाला
सिंगापुर में नौकरी दिलाने के बहाने लगभग 500 लोगों को ठगने के आरोप में ओडिशा के गंजम जिले से 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान हिलपटना निवासी सुब्रत कुमार पालो के रूप में हुई है, जिसे ब्रह्मपुर सदर पुलिस थाने में उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।
Maharashtra Breaking News: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय आदिवासी छात्रा ने आत्महत्या की
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की मुरबाद तहसील में एक सरकारी आश्रम (आवासीय) स्कूल में पढ़ने वाली 16 वर्षीय आदिवासी लड़की ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा सुबह मोरोशी गांव के स्कूल में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई। उन्होंने कहा कि लड़की ने यह कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं चल पाया है।आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: मीरवाइज उमर फारूक ने ‘एक्स' पर अपनी प्रोफाइल से 'हुर्रियत अध्यक्ष' पदनाम हटाया
कश्मीर घाटी में उदारवादी अलगाववादी चेहरा मीरवाइज उमर फारूक ने बृहस्पतिवार शाम ‘एक्स’ पर अपने सत्यापित अकाउंट के प्रोफाइल से अपना पदनाम 'चेयरमैन ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस' हटा दिया। मीरवाइज के ‘एक्स’ हैंडल में संपादित ‘बायो’ में केवल उसके नाम और मूल स्थान का विवरण है। मीरवाइज के दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इस घटनाक्रम पर मीरवाइज की टिप्पणी नहीं मिल पाई। मीरवाइज के संगठन ‘अवामी एक्शन कमेटी’ को केंद्र सरकार ने कड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया है। वर्ष 1993 में गठित ‘ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस’ (एपीएचसी) जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी संगठनों का एक समूह है, जो बड़े पैमाने पर बंद और राजनीतिक गोलबंदी के समन्वय के लिए पर्याप्त प्रभाव रखता था।अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
VIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
© 2026 Times Horizon Private Limited
