25 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: यूपी के अमरोहा में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर फायरिंग; अजित पवार की NCP में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे
25 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ : ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 'दाना' का लैंडफाल शुरू हो गया है। यहां कई इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाएं चल रही हैं। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तूफान पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और फिर केंद्रपाड़ा जिले के भीतरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच पहुंचा। हवा की गति करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी। वहीं, जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गया हैं, इसके अलावा दो पोर्टर ने भी अपनी जान गंवाई है। आतंकियों ने सेवा के वाहन पर घात लगाकर हमला किया है। जर्मनी चांसलर ओलाफ शोल्ज तीन दिवसीय भारत यात्रा के तहत दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरें...
25 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: यूपी के अमरोहा में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर फायरिंग; अजित पवार की NCP में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे
