LIVEआज की ताजा खबर, 25 मई 2024: राजकोट में भयानक आग में 24 लोग जिंदा जले; चुनाव आयोग ने जारी किए पांच चरणों के मतदान के आंकड़े

आज की ताजा खबर, 25 मई 2024: राजकोट में भयानक आग में 24 लोग जिंदा जले; चुनाव आयोग ने जारी किए पांच चरणों के मतदान के आंकड़े
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 मई 2024 और बड़ी खबरें: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बोरसी स्थित बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोगों के मरने की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। ब्लास्ट इतना भयानक था कि दूर तक चिंगारियां उठती दिखाई दीं। फिलहाल, घायलों को रायपुर मेकाहारा और एम्स रेफर किया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 8 से 10 हो सकती है। हालांकि, अभी कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुणे कार दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी के दादा को पुणे पुलिस की अपराध शाखा इकाई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आईपीसी 365 और 368 के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। सीपी पुणे अमितेश कुमार ने ये जानकारी साझा की है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सुबह सात बजे शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे तक चलेगी। इस फेज में आठ राज्यों समेत केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर आज (25 मई, 2024) वोटिंग हो रही है। दिल्ली की सभी सात सीटों के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 25 मई 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।
Lok Sabha Election 2024 phase 6th Voting Live Update | RBSE 10th result
उत्तराखंड के बिल्डर की मौत : गुप्ता बंधुओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
त्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक स्थानीय अदालत ने दक्षिण अफ्रीका के दो कारोबारियों को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
राजकोट आग कांड: हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।"
राजकोट: गेमिंग जोन में भयंकर आग, 22 लोग जिंदा जले
गुजरात के राजकोट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां टीआरपी गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग के कारण 22 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। आग की घटना में पूरा गेम जोन जलकर खाक हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी बच्चों समेत कई लोगों अंदर फंसे हो सकते हैं, जिस कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।
वाराणसी में प्रियंका-डिंपल का रोडशो
वाराणसी में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोडशो किया।
दिल्ली: मुंडका इलाके में लगी भीषण आग
पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया
कसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान प्रयागराज के करेली में शनिवार की दोपहर एक मतदान स्थल पर सहायक पुलिस आयुक्त पुष्कर वर्मा के साथ नोंकझोंक के बाद पूर्व सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें करेली थाने ले गई।
राजस्थान: फलोदी में 50 डिग्री पहुंचा पारा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 25 मई को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान फलोदी का रहा, यहां 50 डिग्री सेल्सियस और दूसरे नंबर पर सबसे अधिक तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार प्रणत टुडू पर हमला
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच पश्चिम बंगाल से एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। यहां झाड़ग्राम से बीजेपी उम्मीदवार प्रणत टुडु पर हमला हुआ है। इसमें प्रणत टुडु और उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पत्थरबाजी के बीच बीजेपी उम्मीदवार और प्रणत टुडु भागते नजर आ रहे हैं।
पुणे पोर्श कार कांड: आरोपी के दादा को 3 दिन की पुलिस हिरासत
पुणे पोर्श कार कांड के आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। उन्हें आज सुबह ही गिरफ्तार किया गया था।
लोकसभा चुनाव: पांच बजे तक 57.7 फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 58 सीटोंं पर वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक इन सीटों पर 57.7 फीसदी मतदान हुआ है।
राजस्थान : हवालात में कथित आत्महत्या मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर
राजस्थान के ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के हवालात में कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर कर दिया गया है।ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को बताया कि मामले में थानाधिकारी सहित थाने के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था।
5 चरणों की वोटिंग के आंकड़े EC ने किए जारी
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के अब तक 5 चरणों में हुई वोटिंग के दौरान दिए गए मतों का आंकड़ा जारी कर दिया है। विपक्षी पार्टियां लगातार इस बात की मांग कर रही थी कि चुनाव आयोग बताए कि आखिरी कुल वोटों में से कितने वोट डाले गए हैं।
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़
छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस का कहना है कि मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जप्पेमरका और कमकानार के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
केन्या में सोने की खदान ढही, पांच की मौत
उत्तरी केन्या में सोने की खदान ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
हरियाणा: विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक से मौत
गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसा सीट से विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे राकेश दौलताबाद को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंडी गठबंधन की राजनीति हिंदू विरोधी : सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और टीएमसी समेत अन्य दलों पर हिंदू विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है। सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी दल हिंदू विरोध की राजनीति करते हैं।
पढ़ें पूरी खबर'मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को मतदान करने पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना था कि वह तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाल रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता, बच्चों और पिता के साथ शनिवार दोपहर मतदान करने पहुंचे। हालांकि, स्वास्थ्य खराब होने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मां मतदान केंद्र नहीं आ सकीं। मतदान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ वोट डाला। मेरी माता जी की तबियत बहुत खराब है। वो नहीं आ पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला है। आप भी वोट डालने जरूर जाएं।' उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो भी भारी संख्या में आकर तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वोट जरूर डालें।' आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए और तानाशाही के अंत के लिए वोट करने आएं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा के इन चुनावों में इंडिया गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, रविवार रात दे सकता है दस्तक
मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शनिवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 26 मई की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है। यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। तूफान के दस्तक देने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों (दक्षिण और उत्तर 24 परगना) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।
दमोह में एक व्यक्ति ने पत्नी और नवजात पुत्री की हत्या कर की खुदकुशी
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नवजात बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर हिंडोरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोदा पटना गांव में हुई। हिंडोरिया पुलिस थाने के प्रभारी अमित गौतम ने कहा कि मनोज पटेल ने पत्नी सोनम पटेल (25) और छह महीने की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पटेल ने बाद में उसी कमरे में फांसी लगा ली। गौतम ने कहा, दंपति की दो और चार साल की दो बेटियां उस समय बाहर खेल रही थीं, जबकि परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटेल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
त्रिपुरा सरकार ने सभी आठ जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
त्रिपुरा सरकार ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और तूफान की चेतावनी जारी किये जाने के बाद सभी आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले दबाव के शनिवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। अतिरिक्त सचिव (राजस्व) तमल मजूमदार ने कहा, 'चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 25 मई से 28 मई तक त्रिपुरा में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।' उन्होंने कहा कि 26 मई को दक्षिण त्रिपुरा, गोमती, धलाई, सिपाहीजला और पश्चिम त्रिपुरा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। उन्होंने कहा, 'एहतियाती उपाय के रूप में इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।' उन्होंने कहा, '27 मई को गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं और भारी बारिश से दक्षिण त्रिपुरा, गोमती, धलाई, सेपाहिजाला और पश्चिम त्रिपुरा जिले प्रभावित हो सकते हैं।' उन्होंने कहा, '28 मई को उत्तरी त्रिपुरा, उनाकोटि और धलाई जिलों में गरज-चमक और भारी बारिश के साथ आंधी आने का अनुमान है।' उन्होंने कहा, 'सभी जिलाधिकारियों को किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। उन्हें अलर्ट के मद्देनजर एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल), त्रिपुरा स्टेट राइफल्स, दमकल विभाग और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को तैयार रखने के लिए कहा गया है।'