LIVEसम्राट अशोक के भी ग्रीक्स से थे अच्छे संबंध- एथेंस में बोले PM नरेंद्र मोदी

सम्राट अशोक के भी ग्रीक्स से थे अच्छे संबंध- एथेंस में बोले PM नरेंद्र मोदी
तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तड़के 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके सुबह करीब 4.43 बजे महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ जगहों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ अजीब आवाजें सुनीं। अधिक झटकों के डर से उन्होंने कुछ समय खुले में बिताया।अधिकारियों ने कहा कि किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी में कोई फूट नहीं है और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं ने ‘‘अलग राजनीतिक रुख’’ अपनाकर राकांपा छोड़ दी है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता। शरद पवार ने कोल्हापुर रवाना होने से पहले पुणे जिले में अपने गृहनगर बारामती में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा। वह कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
सम्राट अशोक के भी ग्रीक्स से थे अच्छे संबंध- एथेंस में बोले PM नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनान दौरे पर कहा है कि ग्रीस और भारत का रिश्ता बेहद पुराना है। यह मौर्य साम्राज्य के समय से है और तब दोनों मुल्कों के मैत्रीपूर्ण संबंध थे। सम्राट अशोक के भी ग्रीस से अच्छे संबंध रहे थे। ये बातें उन्होंने 25 अगस्त, 2023 की रात को (भारतीय समयानुसार) ग्रीस के एथेंस में इंडियन डायसपोरा (भारतीय समुदाय) के एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
पूरी खबर पढ़ेंमधुमिता शुक्ला की हत्या,अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी जेल से रिहा
यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी को 25-25 लाख रुपये के दो मुचलकों पर जेल से रिहा किया जाएगा। त्रिपाठी पर 2003 में कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या का आरोप है।
मोदी के मित्र पुतिन का बीच में बदला प्लान: G-20 के लिए नहीं आएंगे इंडिया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का प्लान बीच में बदल गया है। वह जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अब भारत नहीं आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत उनके अगले महीने (सितंबर में) दिल्ली में होने वाले इस इवेंट में शामिल होने की संभावना थी, पर अब वह देश की राजधानी नहीं आएंगे।
पूरी खबर पढ़ेंग्रीस में पीएम मोदी ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से किए गए सम्मानित, जानिए विदेशों में अब तक कितने सम्मान मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के बाद ग्रीस पहुंचे। 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस देश दौरा किया। पीएम मोदी को एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति कतेरीना एन सकेलारोपोलू ने ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
पूरी खबर पढ़ेंभारत का कोई प्रधानमंत्री 40 साल बाद ग्रीस आए, लेकिन संबंधों की गहराई कम न हुई, एथेंस में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद ग्रीस पहुंचे। ग्रीस की राजधानी एथेंस में उनका जोरदार स्वागत किया गया। एथेंस में ग्रीक राष्ट्रपति कतेरीना एनसकेलारोपोलू द्वारा ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कहा कि ग्रीस और भारत दुनिया की 2 पुरातन सभ्यताओं, 2 पुरातन लोकतांत्रिक विचारधाराओं और 2 पुरातन व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के बीच एक स्वाभाविक मेल है। हमारे रिश्ते की बुनियाद प्राचीन और मजबूत है।
पूरी खबर पढ़ेंमिजोरम: पूर्व कांग्रेस नेता केएस थंगा जेडपीएम में शामिल
मिजोरम के पूर्व कृषि मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस नेता केएस थंगा, जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) में शामिल हो गए। उन्होंने जून में कांग्रेस को छोड़ दिया था। थंगा बृहस्पतिवार को आइजोल के वनापा हॉल में एक कार्यक्रम में जेडपीएम में शामिल हुए। उन्होंने नौ जून को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह राज्य कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य थे जिसे हाल ही में भंग कर दिया गया। थंगा ने त्यागपत्र में इस्तीफे की सात वजह गिनवाई थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लालसावता पार्टी के संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं और अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं।
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया
नीरज चोपड़ा ने यहां विश्व चैम्पियनशिप भालाफेंक स्पर्धा में शुक्रवार को पहले ही प्रयास में 88 . 77 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल में प्रवेश किया और इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिये भी क्वालीफाई कर लिया। तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने कैरियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका । वह क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में थे। पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग मानक 85 . 50 मीटर था । क्वालीफाइंग विंडो एक जुलाई से खुली है।
राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस के बाद रामास्वामी की लोकप्रियता बढ़ी
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों की पहली प्राथमिक बहस में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अरबपति भारतीय-अमेरिकी बायोटेक उद्यमी विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता रेटिंग में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ऑनलाइन तरीके से धन जुटाने की कवायद में इजाफा दिख रहा है।
सीईओ के इस्तीफे के बाद शॉपर्स स्टॉप का शेयर 10 फीसदी गिरा
शॉपर्स स्टॉप के सीईओ के इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को इसके शेयर की कीमत में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर शॉपर्स स्टॉप 10.35 फीसदी की गिरावट के साथ 727.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेणु नायर ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है जो 31 अगस्त से लागू होगा, ताकि वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता सकें और अन्य विकल्प तलाश सकें। कंपनी के निदेशक मंडल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए योगदान की सराहना की है। वह कंपनी के अधिकारी के रूप में अगले छह महीनों तक नए सीईओ को मार्गदर्शन और सलाह देना जारी रखेंगे।
भारत में कोविड के 73 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में पिछले 24 घंटों में 73 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 4,49,96,859 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड से एक और व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,927 हो गई। अड़तालीस लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,44,63,424 हो गई है। रिकवरी दर 98.91 प्रतिशत और सक्रिय केसलोड 1,508 है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
'चांदी गरीबों को बनाएगी अमीर'
Robert Kiyosaki Investment Tips Buy Silver And Become Rich:अपनी भविष्यवाणियों के लिए फेमस उद्योगपति और मशहूर लेखक रॉबर्ट टी कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki) ने एक मनी मेकिंग टिप्स दी है। कियोसाकी ने कहा है कि चांदी के निवेश को सबसे बड़ा सौदा बताया है और उन्होंने कहा कि चांदी खरीदिए, ये आपको अमीर बना देगी। वह कुछ समय से चांदी को लेकर लोगों को ट्वीट कर निवेश की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है कि अगर आप गरीब से अमीर बनने का सपने देख रहे हैं, तो मौका आ गया है। चांदी में निवेश करें। कियोसाकी बेस्टसेलर 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक हैं। उनका कहना है कि कच्चे तेल के बाद चांदी सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली वस्तु है। और इस समय अपने ऑलटाइम हाई से 50 फीसदी नीचे बनी हुई है। ऐसे में यह निवेश का सही समय है। कियोसाकी इसके पहले अमेरिकी बैंकों के डूबने की भविष्यवाणी कर चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबरदिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी
G-20 Summit: दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय बसों को जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी, लेकिन आईएसबीटी यात्रा का अंतिम पड़ाव नहीं होगा। विशेष आयुक्त (यातायात) एस एस यादव ने कहा कि हवाई अड्डे से लुटियंस दिल्ली आने वाले लोगों को उनके पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल लुटियंस दिल्ली में बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
पढ़ें पूरी खबरअब कारगिल से राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के आज अंतिम दिन उन्होंने कारगिल में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। कारगिल में राहुल गांधी ने चीन को लेकर अपने दावे को एक बार फिर दोहराया और कहा कि यह झूठ है कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा नहीं किया है। सरकार झूठ बोल रही है।
पढ़ें पूरी खबरसत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत
Satyendar Jain Gets Big Relief: अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने जैन की जमानत 1 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें ये राहत दी गई है। 26 मई को उन्हें 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी।
पढ़ें पूरी खबरअपने नवजात की हत्या के आरोप में असम की महिला गिरफ्तार
असम के बिश्वनाथ जिले में एक महिला को जन्म के कुछ ही घंटों बाद अपने नवजात बच्चे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बंदोर जोंगहोल गांव में हुई और आरोपी की पहचान अनवारा खातून के रूप में हुई। उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, खातून ने अपने घर के पास बच्चे को दफनाने का भी प्रयास किया था। लेकिन पड़ोसियों ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म
बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र की एक नाबालिग को कथित रूप से अगवा कर हरियाणा ले जाकर तकरीबन सवा दो माह तक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी को 17 जून की शाम फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव के अखिलेश कुमार यादव और रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के उमेश राम ने अगवा कर लिया था। घटना के समय किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी तभी आरोपी अंधेरे का लाभ उठा कर उसे मोटरसाइकिल पर लेकर चले गए।
शरद पवार ने राकांपा में फूट से इनकार किया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी में कोई फूट नहीं है और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं ने ‘‘अलग राजनीतिक रुख’’ अपनाकर राकांपा छोड़ दी है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता। शरद पवार ने कोल्हापुर रवाना होने से पहले पुणे जिले में अपने गृहनगर बारामती में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा। वह कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में भूकंप के झटके
तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तड़के 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके सुबह करीब 4.43 बजे महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ जगहों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ अजीब आवाजें सुनीं। अधिक झटकों के डर से उन्होंने कुछ समय खुले में बिताया।
मधुमिता हत्याकांड में दोषी अमरमणि और उनकी पत्नी की रिहाई के आदेश
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमिता त्रिपाठी को शासन ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। राज्यपाल की अनुमति पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि की रिहाई पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।
इसरो का लेटेस्ट Video
Rover Ramped Down From Lander: चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर उतरकर इतिहास रच चुका चंद्रयान-3 अब अपने अगले लक्ष्य की तरफ बढ़ने लगा है। चांद पर लैंडर विक्रम के कदम रखने के बाद अब उसकी सतह पर रोवर प्रज्ञान ने चहल कदमी की है। लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान के बाहर निकलकर चंद्रमा की सतह पर 'मूनवॉक' करने का ताजा वीडियो इसरो ने जारी किया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में रोवर को चंद्रमा की सतह पर आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है।
पढ़ें पूरी खबर