आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 24 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: मुंबई में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
मुंबई में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान को ऑरेंज अलर्ट में अपग्रेड किया गया: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)बिहार में किशनगंज में मेची नदी पर बना पुल धंसा
अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के बाद बिहार में कटिहार और किशनगंज जिलों को जोड़ने वाली मेची नदी पर एक निर्माणाधीन पुल का खंभा NH-327E पर गोरी गांव के पास धंस गया। एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि यह कंस्ट्रक्टर और इंजीनियर की गलती है, उन्होंने अपना काम ठीक से नहीं किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। एक स्थानीय ने कहा कि अभी तो बारिश शुरू भी नहीं हुई। इस नदी में बाढ़ भी आती है लेकिन अभी तो बाढ़ भी नहीं आई थी और यह धंस गया। इस पुल में कहीं गुणवत्ता नहीं दिखती सिर्फ भ्रष्टाचार दिखता है।आज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: पीएम मोदी पहुंचे काहिरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के बाद अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मिस्र के काहिरा पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी मिस्र के प्रधानमंत्री के साथ गोलमेज बैठक करेंगे और राष्ट्रपति अल-सिसी से भी मुलाकात करेंगे।आज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: दिल्ली में दो दिनों में मानसूनी बारिश
दिल्ली- NCR के लोगों के लिए मौसम के लिहाज से बीते 10 दिन बेहद बुरे रहे हैं। प्रचंड गर्मी और उमस ने जीना मुहाल कर रखा है। आलम यह है कि पंखे-एसी और कूलर सब फेल हैं और बैठे-बैठे आदमी पसीने से भीग रहा है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग की ओर से राहत भरी खबर सुनाई गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में अगले दो दिनों में मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है।आज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: मणिपुर हिंसा पर सर्वदलीय बैठक
मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक दिल्ली में हो रही है। हिंसाग्रस्त राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए अमित शाह ने बैठक बुलाई। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा और सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास सहित अन्य नेता मौजूद हैं। अमित शाह ने मई की शुरुआत में हिंसाग्रस्त राज्य की अपनी 4 दिवसीय यात्रा के दौरान शांति की अपील की थी और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मणिपुर में इस मुद्दे पर विपक्ष ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी दल स्थिति से निपटने के तरीके को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि 50 दिन के बाद भी हिंसा नहीं रुकी है। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: बांद्रा में बाउंसर्स ने कस्टमर को बेरहमी से पीटा, Video
शुक्रवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के नाइट क्लब एस्कोबार में सिक्योरिटी बाउंसर्स और कस्टमर में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वीडियो में कस्टमर को बाउंसर्स के हाथों पिटते हुए देखा जा सकता है। बताया गया कि झगड़ा किसी छोटी पर शुरू हुआ जो मारपीट में बदल गया। बाउंसर्स ने कस्टमर को बेरहमी से पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चार बाउंसर को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ेंबाइडेन को पसंद आया PM मोदी के AI का मतलब
AI t-shirt : अपनी अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जून को यूएस कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए AI को एक नया नाम दिया। भारत और अमेरिका के गहरे रिश्ते को जताने के लिए उन्होंने AI का मतलब 'अमेरिका इंडिया' बताया। इस पर सदन में मौजूद सांसद अपनी सीट से उठ खड़े हुए और तालियां बजाकर पीएम का स्वागत किया। पीएम की एआई की बात अमेरिकी राष्ट्रपति सहित सभी लोगों ने खूब पसंद किया। पूरी खबर पढेंपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुखोई-मिराज और जगुआर की दहाड़
Purvanchal Expressway : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के करीब पूर्वांचल एक्सप्रेस पर शनिवार को वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने अपना गजब का शौर्य एवं पराक्रम दिखाया। एक्सप्रेसवे की 3.4 किलोमीटर की एयरस्ट्रिप पर 'टच एंड गो' अभ्यास कर लड़ाकू विमान सुखोई, मिराज और जगुआर ने अपनी गर्जना से वायु सेना की बेजोड़ ताकत एवं अपनी तैयारी से एक बार फिर परिचय कराया। एयरस्ट्रिप के पास से ये लड़ाकू विमान जब गुजरे तो पूरा इलाका उनकी गर्जना से थर्रा उठा।दिल्ली में उमस से हाल बेहाल
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों तेज धूप और लू तो नहीं चल रही है लेकिन उमस भरी गर्मी ने सभी को परेशान कर रखा है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम सुहावना हुआ लेकिन अगले ही दिन से उमस बढ़ने लगी। आसमान में छाए बादलों से लोग बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में मानसून आम तौर पर 30 जून के करीब दस्तक देता है लेकिन मौसम विभाग ने अभी इसके आने की तिथि के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, निजी पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा है कि मानसून 28-29 जून को दिल्ली पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: 'रास्ते में जो आएगा तबाह कर दूंगा'
रूस में विद्रोह करने वाले वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने बड़ा बयान दिया है। प्रिगोझिन ने रूसी सेना पर अपने लड़ाकों की हत्या करने का आरोप लगाया है। रिपोर्टों के मुताबिक प्रिगोझिन ने कहा है कि वह रूस की सेना को सबक सिखाने के लिए निकला है और उसके रास्ते में जो कोई भी आएगा, उसे वह तबाह कर देगा। उसके पास 25 हजार लड़ाके हैं जो अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: भाड़े के सैनिकों का बादशाह है येविगेनी प्रिगोझिन
यूक्रेन के खिलाफ रूसी जंग में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कितना कामयाब होंगे यह तो समय बताएगा। लेकिन कभी उनके खासमखास रहे वैगनर लड़ाकों के मुखिया येविगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin)अब खिलाफ हैं। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक प्रिगोझिन को यकीन हो चला है कि उनके 2 हजार लड़ाकों को यूक्रेन की भूमि पर(Russia Ukrain War) रूसी सैनिकों ने जानबूझकर हमला किया था। उनका मानना है कि इसके लिए रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू(sergei shoigu) और चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ वालरेव गेरासीमोव(Valrev Gerasimov) जिम्मेदार हैं। येविगिनी प्रिगोझिन ने कहा कि वो अपने लड़ाकों की शहादत का बदला जरूर लेंगे। वो रूसी सत्ता से बगावत नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन सबके बीच बताएंगे कि आखिर प्रिगोझिन कौन हैं जिनकी मदद यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) को लेनी पड़ी। यह भी पढ़ेंWagner Group: जो पुतिन के खास थे वो हुए विद्रोही
यूक्रेन के खिलाफ रूस पूरी ताकत से लड़ रहा है, यह बात अलग है कि एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी व्लादिमीर पुतिन जिस कामयाबी की उम्मीद कर रहे थे हासिल नहीं हुई है। यूक्रेन के खिलाफ मोर्चे पर रूस की सेना के साथ साथ वेगनर लड़ाके (Yevgeny Prigozhin chief wagner fighters) भी हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि वो पुतिन(Vladimir Putin)की कार्यशैली से नाराज हैं और विद्रोही भूमिका में है। इसकी वजह से पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की गई है। वेगनर समूह की धमकी के बाद रूस में महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।अमेरिकी सिंगर ने PM का पैर छूकर लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद शुक्रवार शाम मिस्र के लिए रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के अंतिम दिन वह वाशिंगटन में कई कार्यक्रम में शामिल हुए। रोनाल्ड रीगन सेंटर में रीगन सेंटर में आयोजित प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में अवार्ड विजेता अंतरराष्ट्रीय सिंगर मेरी मिलबेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हुईं। भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने भी उन्हें अपनी तरफ से खूब सम्मान दिया और उनकी तारीफ की। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: बेंगलुरु,अहमदाबाद में खुलेंगे 2 नए अमेरिकी कॉन्सुलेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के अपने राजकीय दौरे के अंतिम चरण में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है। वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारी संख्या में जुटे प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका के दो और दूतावास बेंगलुरु और अहमदाबाद में खुलेंगे। इसके अलावा अब H1B वीजा का नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ेंभारत में हैं कई हुसैन ओबामा-हिमंता
भारत में मुस्लिमों की सुरक्षा पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर जिसमें यह कहा गया है कि क्या ओबामा को गिरफ्तार करने के लिए असम पुलिस जाएगी। सोशल मीडिया की इस अटकल पर सरमा ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि 'भारत में ही कई हुसैन ओबामा हैं और उनकी प्राथमिकता पहले इनसे निपटने की है।' पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: पीएम के तीन दिवसीय यात्रा का आखिरी दिन
PM नरेंद्र मोदी के तीन दिनों के अमेरिका दौरे का आज आखिरी दिन है।आज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: अमेजन करेगा 15 बिलियन डॉलर का निवेश
अमेजन के CEO ने कहा कि आने वाले समय में भारत में 15 बिलियन डॉलर निवेश करने का इरादा है।आज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: ऊंचाई पर अमेरिका- भारत संबंध
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंधों में आया निर्णायक क्षण आया है।आज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: गूगल 10 अरब डॉलर का करेगा निवेश
पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद बोले सुंदर पिचाई ने कहा कि गूगल भारत में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगाआज की ताजा खबर 24 जून 2023 LIVE: 1 हजार सामानों को लौटाएगा अमेरिका
100 से ज्यादा ऐतिहासिक वस्तुओं को जो भारत से बाहर गई थी उसे अमेरिका लौटाएगा। रोनाल्ड रीगन सेंटर में पीएम नरेंद्र मोदी ने खास बात कही।'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
विजय चौक पर विपक्षी दलों का धरना, राष्ट्रपति से मिलने जा रहे सांसद; राहुल बोले- अब सरकार को बर्खास्त करना होगा
CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
'युवाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुरूप कौशल विकसित करने की जरूरत', PM मोदी ने क्यों कही यह बात
जंतर-मंतर की जगह अब कहां होंगे प्रदर्शन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा नया विकल्प
© 2026 Times Horizon Private Limited
