LIVE

आज की ताजा खबर: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे, आरोपी समर्थ कोर्ट का आज कोर्ट में होगा फैसला

आज की ताजा खबर लाइव, 23 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज पीएम मोदी, आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर मौसम: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से भारत के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वर्चुअल माध्यम से वितरित किया। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अब तक 217 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए हैं, जिनमें से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने विदेशियों के लिए एक नया सख्त नियम जारी किया है। अब अमेरिका में अस्थायी रूप से रह रहे लोग ग्रीन कार्ड (परमानेंट रेजिडेंसी) के लिए आवेदन अपने देश लौटकर ही कर सकेंगे। यह नीति ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों का हिस्सा है।

Piyush KumarUpdated May 23, 2026, 22:23 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे, आरोपी समर्थ कोर्ट का आज कोर्ट में होगा फैसला

आज की ताजा खबर: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे, आरोपी समर्थ कोर्ट का आज कोर्ट में होगा फैसला

आज की ताजा खबर लाइव, 23 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज पीएम मोदी, आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर मौसम: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से भारत के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वर्चुअल माध्यम से वितरित किया। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अब तक 217 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए हैं, जिनमें से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने विदेशियों के लिए एक नया सख्त नियम जारी किया है। अब अमेरिका में अस्थायी रूप से रह रहे लोग ग्रीन कार्ड (परमानेंट रेजिडेंसी) के लिए आवेदन अपने देश लौटकर ही कर सकेंगे। यह नीति ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीतियों का हिस्सा है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा देर रात करीब 1:55 बजे कटारा हिल्स थाने लाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी और उसे थाने लाए जाने के बाद से ही पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है।


जैसे ही समर्थ सिंह को कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन लाया गया, कुछ ही देर बाद उसका भाई सिद्धार्थ सिंह और उनके वकील जॉर्ज कार्लो भी थाने पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक, बचाव पक्ष के वकील और परिजन पुलिसिया कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से भारत के दौरे पर हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी और माना जा रहा है।

बिहार सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की 21 जून को दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराए जाने की शनिवार को घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।’’
उन्होंने कहा, ’’साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!’’

MAY 23, 2026 22:23 IST

मजनू का टीला में घर से महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ओल्ड चंद्रावल, मजनू का टीला स्थित एक घर से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर एक महिला का शव मिला। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतका की पहचान अरचीमनी संथाल के रूप में हुई। शव को 72 घंटे के लिए सब्जी मंडी मुर्दाघर में रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू कर दी है।
MAY 23, 2026 22:20 IST

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड सरकार ने शनिवार शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले किए। IAS अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विनय शंकर पांडेय को राज्य का नया स्वास्थ्य सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव बनाया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
MAY 23, 2026 22:18 IST

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में बुडोगी गांव के पास जंगलों में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय के नजदीक लगी इस आग को बुझाने के लिए वन विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

MAY 23, 2026 22:07 IST

ईद पर हुमायूं कबीर की अपील, कुर्बानी से किसी समुदाय को न हो परेशानी

मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि ईद-उल-अजहा के दौरान कुर्बानी करते समय किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का सभी को सम्मान करना चाहिए।

हुमायूं कबीर ने लोगों से शांति और भाईचारे का संदेश देने की अपील करते हुए कहा कि गौ माता की हत्या न की जाए और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए।
MAY 23, 2026 19:30 IST

ओडिशा में कानून-व्यवस्था पर नवीन पटनायक ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में अथागढ़ विधानसभा क्षेत्र के टिगिरिया ब्लॉक में हुई कथित घटना पर गहरी चिंता जताई।

नवीन पटनायक ने आरोप लगाया कि 22 मई 2026 को पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने जा रहे विधायक रनेंद्र प्रताप स्वैन को भाजपा समर्थित कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर धमकाया और मारपीट की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राज्य के सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
MAY 23, 2026 19:23 IST

हिमाचल में पर्यटकों की भीड़ से लगा लंबा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी

गर्मी बढ़ते ही बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों की ओर पहुंचने लगे हैं। शनिवार को मंडी जिले के पंडोह से थलोट तक भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। पंडोह बाजार, सियोगी फोरलेन और हनोगी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगह गाड़ियां घंटों तक धीरे-धीरे चलती रहीं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के लिए निकले थे। अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव के कारण सड़क पर महाजाम जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी।
MAY 23, 2026 18:44 IST

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के अजीत नगर इलाके में सिलेंडर विस्फोट में चार लोग घायल हो गए।

MAY 23, 2026 17:39 IST

सीधी में दर्दनाक हादसा: घर में आग लगने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक मकान में भीषण आग लगने से दो बहनों समेत तीन नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
MAY 23, 2026 17:37 IST

फरीदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की दीवार स्कूल की छत पर गिरी, 10 विद्यार्थी घायल

फरीदाबाद में शनिवार को एक निर्माणाधीण इमारत की दीवार बगल के एक निजी स्कूल की छत पर गिरने से 10 विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे बच्चे मलबे के नीचे दब गए।

पुलिस के अनुसार स्कूल कर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे के नीचे से विद्यार्थियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि चार विद्यार्थियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि छह अन्य को मामूली चोटें आईं।
MAY 23, 2026 16:43 IST

दिल्ली की एक फैक्ट्री में 'कंप्रेसर' फटने से दो श्रमिक घायल

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में शनिवार सुबह एक फैक्टरी में ’कंप्रेसर’ फटने से दो श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना सुबह नौ बज कर 50 मिनट पर मॉडल टाउन के विनायक अस्पताल से मिली, जहां घायलों को इलाज के लिये लाया गया था। उसने बताया कि यह विस्फोट जीटी करनाल रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, फैक्टरी के अंदर दीवार पर लगा एक कंप्रेसर फट गया था, जिससे उस समय वहां मौजूद दो श्रमिक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान अरविंद (35) और संतोष (50) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायल श्रमिकों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह विस्फोट फैक्टरी के भीतर काम के दौरान हुआ। हालांकि, दोनों व्यक्ति खतरे से बाहर हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा और फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और वे उन परिस्थितियों की जांच कर रही हैं जिनकी वजह से यह विस्फोट हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया।पुलिस ने कहा कि घटना के बाद कानून-व्यवस्था की कोई समस्या या भीड़ जुटने की सूचना नहीं है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर जांच की जा रही है।
MAY 23, 2026 15:34 IST

तेलंगाना में भीषण गर्मी से 16 लोगों की मौत, सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया

तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को बताया कि राज्य में इस गर्मी के मौसम के दौरान हीटवेव (लू) के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि यह मौतें राज्य के कुल सात जिलों में दर्ज की गई हैं। जिलों के कलेक्टरों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, जयशंकर भूपालपल्ली जिले में चार लोगों की मौत हुई, जबकि वारंगल अर्बन, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन लोगों की जान गई।

इसके अलावा जोगुलाम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्री ने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देगी। उन्होंने यह जानकारी एक आधिकारिक बयान के हवाले से दी।
MAY 23, 2026 15:24 IST

ट्विशा शर्मा हत्याकांड: मध्य प्रदेश पुलिस ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह को अदालत में लेकर आई।

MAY 23, 2026 13:22 IST

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे। आज सुबह उनकी फ्लाइट कोलकाता में लैंड हुई थी। कोलकाता में शहर पहुंचते ही सेंट टेरेसा की संस्था ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के मुख्यालय ‘मदर हाउस’ का दौरा किया।
MAY 23, 2026 12:53 IST

इंडस्ट्रियल एरिया में कंप्रेसर फटने से बड़ा धमाका

राजधानी दिल्ली के बड़ा बाग इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में कंप्रेसर के फटने से बड़े धमाके की सूचना थाना आदर्श नगर पुलिस को सूचना मिली। धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर थाना SHO और एसीपी समेत क्राइम टीम पहुंची, मौके पर धमाके से घायल हुए दो मजदूर मिले जिनके पैरो में गंभीर चोटें आईं हुई थी, घायलो को तुरंत नजदीक के विनायक हॉस्पिटल ले जाया गया,जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफेर कर दिया गया,शुरुआती जांच में फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे की वजह बताया जा रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है सुबह करीबन दस बजे एक बड़े धमाके की आवाज़ से इलाके में दहशत सी फेल गई, जब धमाके वाली जगह जाकर देखा गया तो फैक्ट्री में आगरा तफरी मच रही थी जहाँ दो मजदूर बुरी तरह से ज़ख़्मी हालत में तड़प रहे थे। तुरंत स्थानीय लोगो ने पुलिस को धमाके की सूचना मिली।धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर तक सुनी गई,
MAY 23, 2026 10:47 IST

बिहार सरकार ने नीट-यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की

बिहार सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की 21 जून को दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराए जाने की शनिवार को घोषणा की। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।’’
उन्होंने कहा, ’’साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस अड्डों, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!’’

MAY 23, 2026 09:21 IST

आज की ताजा खबर: फ्लाइट में बैठे-बैठे उड़ाया 2.58 करोड़ का सोना



अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करोड़ों रुपये की गोल्ड ज्वेलरी चोरी के मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने एक बेहद शातिर और हाई-टेक रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अकासा एयर के कर्मचारियों, ज्वेलर्स और अन्य आरोपियों समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने अब तक करीब 1.72 करोड़ रुपये का मुद्दामाल बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि पूरी चोरी किसी आम कार्गो चोरी जैसी नहीं थी, बल्कि फ्लाइट के अंदर बैठकर रची गई एक संगठित साजिश थी।
MAY 23, 2026 06:41 IST

Marco Rubio India Visit:: मार्को रुबियो का आज से भारत दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से भारत के दौरे पर हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से भारत के दौरे पर हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी और माना जा रहा है।
MAY 23, 2026 06:33 IST

ट्विशा शर्मा मृत्यु मामला: आरोपी समर्थ सिंह को लाया गया कटारा हिल्स थाना, आज कोर्ट में होगी पेशी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा देर रात करीब 1:55 बजे कटारा हिल्स थाने लाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी और उसे थाने लाए जाने के बाद से ही पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है।

जैसे ही समर्थ सिंह को कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन लाया गया, कुछ ही देर बाद उसका भाई सिद्धार्थ सिंह और उनके वकील जॉर्ज कार्लो भी थाने पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक, बचाव पक्ष के वकील और परिजन पुलिसिया कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।
MAY 23, 2026 06:24 IST

Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में 49 भारतीयों की मौत

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अब तक 217 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए हैं, जिनमें से 49 लोगों की मौत हो चुकी है।
MAY 23, 2026 06:24 IST

आज की ताजा खबर: पीएम मोदी आज देश भर में बांटेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वर्चुअल माध्यम से वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। अब तक देश भर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं।