आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 23 मार्च 2023: राहुल गांधी को दो साल की सजा
राहुल गांधी की सजा ने विपक्ष को एकजुट कर दिया?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जेल की सजा वाले मामले पर विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। जो पार्टियां और उनके नेता कांग्रेस के खिलाफ हाल के दिनों में बोल रहे थे, कांग्रेस के बिना मोर्चा बनाने में जुटे थे, अब वो भी राहुल गांधी के सपोर्ट में बोलते दिख रहे हैं। शायद यही कारण है कि कांग्रेस अब शुक्रवार को इस मामले पर बड़ा प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। पढ़ें पूरी खबरDelhi Riots: IB अफसर अंकित शर्मा हत्या मामले में ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय
Delhi Riots: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या हो गई थी। इस मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन का नाम सामने आया था। अब कोर्ट ने इस मामले में ताहिर हुसैन के खिलाफ हत्या का आरोप तय कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर4 साल हो गए पर लोकपाल ने एक भी आरोपी पर मुकदमा नहीं चलाया- संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा
लोकपाल को लेकर इस देश में लंबा आंदोलन चल चुका है, विवाद और बहस होते रहे हैं, लेकिन जिन दावों के साथ लोकपाल का गठन किया गया था, वो खोखला नजर आ रहा है। पिछले चार सालों में लोकपाल ने किसी भी भ्रष्टाचार के आरोपी पर मुकदमा तक नहीं चलाया है। संसदीय समिति की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पढ़ें पूरी खबरहिंडनबर्ग ने ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी पर लगाया बड़ा आरोप
Hindenburg Research On Jack Dorsey's payments firm Block: हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब नया टारगेट ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोरसी (Jack Dorsey) को बनाया है। हिंडनबर्ग ने डोरसी पर उनके पेमेंट फर्म ब्लॉक (Block) में हेराफेरी का आरोप लगाया है और कहा है कि उन्होंने इसमें गलत तरीके से शॉर्ट पोजीशन ली थी। उसने अपने रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि डोरसी ने ब्लॉक के वास्तविक यूजर संख्या को कई गुना बढ़ाकर इसकी ग्राहक अधिग्रहण लागत को कम कर दिया था। पढ़ें पूरी खबरEVM पर विपक्ष की नई रणनीति
ईवीएम (EVM) को लेकर एक बार फिर नए सिरे से विपक्षी दल मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार रणनीति बनाने के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कमान संभाली है। उन्होंने समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। पढ़ें पूरी खबरक्या तीसरी बार कर्नाटक में कमल खिला पाएगी बीजेपी?
Karnataka Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण का दरवाजा कर्नाटक के जरिए खोला था। साल 2008 में बीजेपी ने इस सूबे में सरकार बनाकर उन सियासी पंडितों को गलत साबित कर दिया था जो कहते थे कि बीजेपी सिर्फ उत्तर भारत की पार्टी है। लंबे समय से कर्नाटक में बीजेपी अपनी पैठ बनाने में कामयाब रही है। यह दक्षिणी भारत का एकमात्र राज्य है जहां बीजेपी ने 2008 और 2018 में दो बार सरकार बनाई है। हालांकि, दोनों बार बीजेपी ने विधानसभा में बहुमत के निशान को पार नहीं किया, लेकिन सदन में सबसे बड़ी पार्टी रही। पढ़ें पूरी खबरशब्द हथियारों से ज्यादा घातक होते हैं- बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Modi surname case: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को सूरत कोर्ट के फैसले को एक सीख के रूप में लेना चाहिए कि शब्द हथियारों से ज्यादा घातक होते हैं (words are deadlier than weapons)। राजनाथ सिंह ने एएनआई को बताया कि राहुल गांधी को यह स्वीकार करना चाहिए कि शब्दों के माध्यम से नुकसान या चोट तलवार से बनी चोट से अधिक गहरी है। मैं कहूंगा कि हम सभी को इस घटना से सीख लेनी चाहिए, सुनिश्चित करें कि हम सार्वजनिक रूप से बोलते समय सीमा पार नहीं करें। राहुल जी को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि शब्दों की चोट, शस्त्रों की चोट से ज्यादा गहरी और पीड़ादायी होती है। हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा किसी भी सूरत में न टूटने पाये। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: सम्राट चौधरी को बीजेपी की कमान
सम्राट चौधरी के हाथ में अब बिहार बीजेपी, पांच प्वाइंट्स में समझें क्यों मिली कमानआज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: संसद में गतिरोध खत्म करने की कोशिश पर असर
सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़ा दिखा जिसका नतीजा बैठक खत्म होने के बाद 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दिखा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: राहुल गांधी को दो साल की सजा
मोदी सरनेम मामले में राहुल दोषी करार,सूरत सेशंस कोर्ट का बड़ा फैसलाआज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: कहां है अमृतपाल सिंह
Amritpal Singh का यह है 'काला चिट्ठा': समझें- कैसे Khalistan की चाहत रखने वाला बना हिंदुस्तान के लिए खतरा?आज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: सूरत अदालत के फैसले पर नजर
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के लिए अहम दिन, जानें- क्या है पूरा मामलाआज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद
ओडिशा की राजनाधी भुवनेश्वर में ममता बनर्जी और नवीन पटनायक के बीच मुलाकात हो सकती है।आज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: पोस्टर पर विवाद
दिल्ली में मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर के जरिए आप ने 2024 चुनाव का आगाज कर दिया है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्जनों एफआईआर दर्ज की है।आज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: बाइडेन का कनाडा दौरा
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का कनाडा जल्द दौरा कर सकते हैं।आज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: राज ठाकरे ने कसा तंज
शिवसेना में टूट के लिए राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ना तो उद्धव और ना ही एकनाथ शिंद धनुष बाण की भार संभालने में कामयाब हुए।आज की ताजा खबर 23 मार्च 2023 LIVE: मोदी सरनेम मामले में फैसले पर नजर
मोदी सरनेम मामले में सूरत की अदालत फैसला सुना सकती है। मामला 2019 आम चुनाव से जुड़ा हुआ है।क्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
राहुल गांधी ने की गलत बयानबाजी, राष्ट्रपति को विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण: सूत्र
'और भी गम है जमाने में सियासत के सिवा', CJP प्रोटेस्ट से पहले सोनम वांगचुक ने बताया अपना प्लान
अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
© 2026 Times Horizon Private Limited
