LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 22 मार्च 2024 : दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा, यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली जमानत

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 22 मार्च 2024 : दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा, यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली जमानत
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 22 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले में अदालत से बड़ा झटका लगा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट में ईडी ने दलील देते हुए कहा कि के कविता ने आम आदमी पार्टी को 300 करोड़ रुपए दिए यही नहीं मामले में आरोपी विजय नायर दिल्ली के सीएम का बहुत करीबी है वहीं लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तमिलनाडु और पुडुचेरी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है वहीं प्रधानमंत्री मोदी ‘पड़ोस प्रथम’ की नीति के तहत भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मोदी का विशेष स्वागत किया गया। भूटान के युवाओं के एक समूह ने हाल में मोदी द्वारा लिखे एक गीत पर गरबा किया, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
Bihar Board 12th Result 2024: Check Here
RCB vs CSK Live Score, Check Here
RCB vs CSK Dream11, Fantasy Tips
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP होली नहीं मनाएगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के समर्थक (AAP Supporters) इस साल होली (Holi 2024) नहीं मनाएंगे,
पढ़ें पूरी खबरअरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा
अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले में अदालत से बड़ा झटका लगा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट में ईडी ने दलील देते हुए कहा कि के कविता ने आम आदमी पार्टी को 300 करोड़ रुपए दिए। यही नहीं मामले में आरोपी विजय नायर दिल्ली के सीएम का बहुत करीबी है,
पढ़े पूरी खबर ED के रिमांड नोट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को बताया 'मास्टरमाइंड'
दिल्ली के आबकारी नीति (delhi liquor scam) से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच में कई बातें सामने आ रही हैं। ED ने रिमांड नोट में लिखा है की एक्साइज पालिसी बनाने में केजरीवाल की अहम भूमिका है और जो पैसा आया उस पैसे को गोवा चुनाव में लगाया गया,
पढें पूरी खबरएयर इंडिया पर 80 लाख रुपये का जुर्माना
फ्लाइट ड्यूटी टाइम नियमों का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है,
पढ़ें पूरी खबरयूट्यूबर एल्विश यादव को मिली जमानत
गौतम बुद्ध नगर की एक अदालत ने विवादास्पद यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव को संदिग्ध मादक पदार्थ मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी। रेव पार्टी में सांपों के जहर की आपूर्ति करने के आरोप मे गिरफ्तार किए गए बिग बॉस विजेता एवं जानेमाने यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके दो साथियों ईश्वर और विनय को आज गौतम बुद्ध नगर अदालत ने जमानत दे दी,
पढ़ें पूरी खबर मेरी जिंदगी देश के लिए समर्पित...गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई सामने
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है, कहा, 'मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है,
पढ़ें पूरी खबरएक्टर गोविंदा के मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ने के कयास
फिल्म अभिनेता गोविंदा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, बताते हैं कि गोविंदा सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो सकते हैं उनके मुंबई में उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात भी कही जा रही है,
पढ़ें पूरी खबरखुद ही भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुआ Corruption के खिलाफ लड़ने वाला 'नायक'!
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने PMLA के तहत गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नायक की तरह उठ खड़े होने वाले केजरीवाल पर आज भ्रष्टाचार के ही आरोप हैं। जानिए क्या हुआ उस जनलोकपाल बिल का, जिसके लिए उन्होंने अन्ना के साथ दिल्ली में आंदोलन किया था,
पढ़ें पूरी खबर ED ने केजरीवाल को निचली अदालत में किया पेश किया, 10 दिन की मांगी हिरासत
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया और आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया। आम आदमी पार्टी संयोजक को अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच अपराह्न करीब दो बजे विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके बाद ईडी ने अदालत से कहा कि हमने 10 दिन की रिमांड के लिए आवेदन दिया है।
रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव से कांग्रेस को एक और झटका लगा है। अब रोहन गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे एक पत्र में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर ED की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक दल ने शुक्रवार को कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में बीरभूम जिले के बोलपुर में, पश्चिम बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी की टीम केंद्रीय बलों की एक टुकड़ी के साथ सुबह करीब सवा नौ बजे सिन्हा के आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। ममता बनर्जी सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) और कपड़ा मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले सिन्हा उस समय अपने आवास पर नहीं थे। वह करीब 90 किमी दूर मुरारई में अपने पैतृक घर पर थे।
'आप' ने केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, BJP ने किया पलटवार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। आप नेता जहां ईडी की हिरासत में केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं, वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए याद दिलाया है कि तिहाड़ जेल का प्रशासन आम आदमी पार्टी की सरकार के पास ही है।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा पहुंचा 32 हजार
गाजा में इजराइल के हमले में मरने वालोंं की संख्या बढ़कर 31,988 हो चुकी है। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि इजराइली सैनिकों ने 24 घंटे में 64 फिलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया है। इस दौरान 92 लोग जख्मी हुए हैं। जब से इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ, तब से मरने वालों का आंकड़ा 31,988 तक पहुंच चुका है और 74,2023 लोग घायल हुए हैं।
बीआरएस नेता के. कविता को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को जमानत देने से इनकार कर दिया जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कविता से निचली अदालत में जाने को कहा। पीठ ने कहा कि यह एक प्रक्रिया है जिसका यह अदालत पालन कर रही है और वह प्रोटोकॉल को नजरअंदाज नहीं कर सकती।
ओडिशा के दिग्गज राजनेता दामोदर राउत का निधन
बीजू जनता दल (बीजद) के दिग्गज नेता और सात बार के विधायक दामोदर राउत का शुक्रवार को भुवनेश्वर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है। राउत ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
ISRO ने लॉन्च किया 21वीं सदी का 'पुष्पक विमान'
Pushpak Reusable Launching Vehicle : इसरो ने आज पुष्पक विमान की सफल लॉन्चिंग की है। लॉन्चिंंग के बाद विमान ने सफल लैंडिंग भी की। इसरो ने आज सुबह 7 बजे कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में आयोजित इस लैंडिंग परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया।
शरद पवार ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा, इससे 'आप' को होगा फायदा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।
ASI ने मध्य प्रदेश में भोजशाला परिसर का सर्वेक्षण शुरू किया
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दल ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले में स्थित विवादास्पद भोजशाला/कमाल मौला मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण शुरू किया। करीब 12 सदस्यों वाला एएसआई का दल शुक्रवार सुबह परिसर में पहुंचा। उसके साथ स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी थे।
BRS नेता केटी रामाराव ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘गैरकानूनी’ बताया। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे रामाराव ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भाजपा के हाथों में ‘दमन के मुख्य औजार’ बन गए हैं।
शिवपाल के बेटे ने बीजेपी सांसद के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
उत्तर प्रदेश के बदायूं से भाजपा सांसद द्वारा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधने के एक दिन बाद, उनके बेटे और पार्टी नेता आदित्य यादव ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।