22 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ईरान-इजरायल जंग में शामिल हुआ अमेरिका, भारत ने ईरान से 827 भारतीयों को निकाला
22 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: ईरान के खिलाफ इजरायल की जंग में अमेरिका भी शामिल हो गया है और बड़ी कार्रवाई करते हुए ईरान में Fordow समेत तीन न्यूक्लियर साइट्स पर एयर स्ट्राइक कर दी। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर 'बहुत सफल हमला' किया, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि अमेरिका ने फोर्डो पर हमला करने के लिए B-2 बमवर्षकों का इस्तेमाल किया है। भारत अपने नागरिकों को लगातार ईरान से निकाल रहा है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अब तक 827 भारतीय नागरिकों को ईरान से स्वदेश लाया गया है। अब नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा।
22 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ईरान-इजरायल जंग में शामिल हुआ अमेरिका, भारत ने ईरान से 827 भारतीयों को निकाला
