LIVE
Aaj ki Taza Khabar, 22 July 2023: मणिपुर मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, INS कृपाण पहुंचा वियतनाम
Aaj ki Taza Khabar, 22 July 2023: मणिपुर मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, INS कृपाण पहुंचा वियतनाम
JUL 22, 2023 23:48 IST
पति के खिलाफ क्रूरता का केस नहीं कर सकती दूसरी पत्नी
बेंगलुरु: दूसरी पत्नी पति के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज नहीं कर सकती है यानी दूसरी पत्नी आईपीसी की धारा 498ए के तहत पति के खिलाफ शिकायत नहीं कर सकती। कर्नाटक हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद शादी 'अमान्य और शून्य' हो जाती है। हाईकोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498A (विवाहित महिला के साथ क्रूरता) के तहत 46 वर्षीय व्यक्ति की सजा को रद्द कर दिया क्योंकि शिकायत उसकी दूसरी पत्नी ने की थी। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 23:48 IST
मणिपुर महिला उत्पीड़न मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार
Manipur Video: मणिपुर में हुए दो महिलाओं के उत्पीड़न मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दिन में पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ये लोग दो महिलाओं को न्यूड परेड करवाते दिख रहे थे, साथ ही गलत हरकत भी कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 22:29 IST
अब वियतनाम के रास्ते चीन को घेरेगा भारत
INS Kirpan: भारत लगातार चीन को अब अपनी सीमा के साथ-साथ दूसरे देशों की सीमाओं से भी चीन को घेर रहा है। पहले ही फिलीपींस के साथ ब्रह्मोस की डील हो चुकी है। अब भारत ने वियतनाम को अपना एक खतरनाक युद्धक पोत INS कृपाण गिफ्ट कर दिया है। आईएनएस कृपाण वियतनाम पहुंच भी गया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 22:03 IST
सट्टेबाज के यहां नोट ही नोट
महाराष्ट्र में नागपुर जब पुलिस एक सट्टेबाज के यहां छापा मारने पहुंची तो वहां पैसों का ढेर लगा हुआ पाई। पुलिस को नोटों के इतने बंडल मिले कि उसे गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 21:07 IST
प्रियंका पर भड़के शिवराज सिंह चौहान
Madhya Pradesh Election News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार का दौर छिड़ गया है। किसानों की आय को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया, तो जवाब में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। किसानों के प्रतिदिन 27 रुपये कमाने में असमर्थ होने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दावे को लेकर एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने उन पर निशाना साधा और शनिवार को कहा कि प्रदेश में किसानों को 12 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 20:10 IST
हाजीपुर से चुनाव लड़ने पर अड़े चाचा पारस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 18 जुलाई 2023 को एनडीए की बैठक हुई। जिसमें बीजेपी समेत 38 दल शामिल हुए। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट और चिराग गुट भी शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और चाचा पशुपति कुमार पारस को चिराग पासवान ने पैर छुए। चाचा ने भी भतीजे को गले लगाया। तस्वीरें वायरल हुईं। लोग कहने लगे मिट गईं दूरियां। लेकिन कुछ दिन बाद ही पशुपति कुमार पारस के बयान लगा की खटास बरकरार है। उन्होंने कहा कि मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूंगा, यह मेरा अधिकार है। मैं वहां का सांसद हूं, मैं भारत सरकार का कैबिनेट मंत्री हूं और NDA का पुराना और विश्वासी सहयोगी हूं। जबकि हाजीपुर से चिराग पासवान भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 19:09 IST
सीमा हैदर का अब होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट!
Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर एक के बाद एक नई बातें सामने आ रही है। एटीएस से हुई पूछताछ के बाद एक बार फिर मीडिया से बात करते समय सीमा ने अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बताया है। एटीएस ने जब सीमा से 2 दिनों तक लगातार पूछताछ की थी तो सीमा ने बहुत ही कॉन्फिडेंटली और सटीक जवाब दिए थे। जिसके बाद केंद्र सरकार की कई सुरक्षा जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए। अब वह सीमा का मेंटल स्टेटस जानने के लिए जल्द ही उसका साइकोलॉजिकल टेस्ट करवा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 18:25 IST
मणिपुर पीड़िता का मां सदमे में
मणिपुर पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि मणिपुर सरकार ने हिंसा को रोकने या लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। उनके पति और बेटे को भीड़ ने पहले ही मार डाला था। महिला ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा-"मैंने अपना सबसे छोटा बेटा खो दिया है, जो मेरी पूरी उम्मीद था। मैं उम्मीद कर रही थी कि एक बार वह 12वीं कक्षा पूरी कर लेगा और बहुत कठिनाई के बाद, मैंने उसे उचित शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल भेजा। अब उसके पिता भी नहीं रहे। मेरे बड़े बेटे के पास नौकरी नहीं है। इसलिए, जब मैं अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोचती हूं, तो मुझे लगता है कि कोई उम्मीद नहीं है। यह कहने के अलावा कि मैं निराश और असहाय महसूस करती हूं, मेरे दिमाग में कुछ भी नहीं है।" पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 17:55 IST
स्कूल में फावड़े से टीचर को जमकर पीटा
छात्र की पिटाई से नाराज होकर अभिभावक ने स्कूल के अंदर घुसकर अध्यापक को फावड़े से पीटता नजर आ रहा है। अभिभावक द्वारा फावड़े से किए गए हमले में अध्यापक घायल हो गया है। क्लास रूम के अंदर शोर मचाने पर अध्यापक ने कुछ दिन पहले एक छात्र की पिटाई की थी। छात्र की पिटाई से नाराज होकर अभिभावक ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। अभिभावक द्वारा फावड़े से पीटने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घायल अध्यापक के पिता द्वारा करछना थाने में मामले की तहरीर दी गई है। करछना थाना में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की गई है। प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र के धरवारा स्थित जीएस एकेडमी का पूरा मामला है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 17:26 IST
मणिपुर मामले में कांग्रेस का मोदी सरकार पर फिर हमला
Manipur Case: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के बाद पूरा देश सदमे में आ गया। हर कोई को इसकी निंदा की। पीएम मोदी से लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी निंदा की। विपक्ष ने इस मामले को संसद में जोरशोर से उठाया। प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देने को कहा जा रहा है। कांग्रेस ने शनिवार को फिर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर की हिंसा और दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना पर सदन के भीतर बयान देना चाहिए और इस विषय पर डिटेल चर्चा होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 16:54 IST
IT डिपार्टमेंट की रडार पर हैं ये कर्मचारी
वो कर्मचारियों जिन्हें सैलरी मिलती है और टैक्सपेयर्स भी हैं वह जरा सतर्क हो जाएं। आयकर विभाग (IT) के रडार पर ऐसे कई कर्मचारी हैं जो करीबी रिश्तेदारों से फर्जी किराए की रसीदें, होम लोन के नाम पर अलग से फ्लेम करने वाले, फर्जी डोनेशन और कर चोरी के कई अनैतिक तरीकों को अपनाते हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 15:58 IST
अब बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना
Bangladesh Hindu Temple: पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में भी हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जाने लगा है। हिंदूओं के मंदिरों पर हमला किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। बांग्लादेश की सरकार ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई करने की बात कहती आई है, लेकिन घटनाओं में कमी आती नहीं दिख रही है। ऐसा ही एक और मामलाा ब्राह्मणबरिया जिले से सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 22, 2023 15:01 IST
IAS रानू साहू गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी रानू साहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि साहू को अदालत में पेश किया गया है और जांच एजेंसी ने उनकी 14 दिन की हिरासत की मांग की है।
JUL 22, 2023 13:57 IST
मणिपुर मांड का 5वां आरोपी गिरफ्तार
हिंसा प्रभावित मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। 19 जुलाई को इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। पुलिस के मुताबिक, पांचवें आरोपी की पहचान 19 वर्षीय युवक के रूप में की गई है।
JUL 22, 2023 13:56 IST
महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन - अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं और कई राज्यों में इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेगूसराय में जो हुआ वह हमारे सामने है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला। महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन राज्य बन गया है। अपराधियों के खिलाफ कोई कदम उठाने के बजाय, राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया।
JUL 22, 2023 13:30 IST
राजस्थान CM ने किया PM Modi पर हमला
राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा जुबानी हमला किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम ने धधकती आग में लगभग 77 दिन से अधिक तक जलने वाले नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर पर अपनी बात सेकेंड्स में खत्म कर दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वहां का एक दौरा कर के इतिश्री कर ली। वह लोग विश्व गुरु बनने की बात तो करते हैं, पर उन्हें पहले अपने घर को संभाल लेना चाहिए।
JUL 22, 2023 12:24 IST
दिल्ली की दो बड़ी मस्जिदों को रेलवे का नोटिस
राजधानी दिल्ली की दो बड़ी मस्जिदों को रेलवे की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जिन मस्जिदों को नोटिस जारी किया है उसमें बंगाली मार्केट मस्जिद और आईटीओ स्थित तकिया बब्बर शाह मस्जिद शामिल हैं। नोटिस में कहा गया है कि दोनों मस्जिदों को 15 दिन में हटा लिया जाए, वरना रेलवे की टीम खुद उसे हटाएगी। रेलवे की ओर से कहा गया है कि दोनों मस्जिदें रेलवे की जमीन पर बनी हैं, वहीं मस्जिद कमेटी का कहना है कि ये मस्जिदें सैकड़ों साल पुरानी हैं।
JUL 22, 2023 11:54 IST
हरियाणा के कैथल में भाजपा नेताओ नें इस्तीफा
हरियाणा में मिहिर भोज की मूर्ति के अनावरण को लेकर गुर्जर और राजपूत समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। इसके बाद कैथल जिले के कई भाजपा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा नेता संजीव राणा का कहना है कि जब कि सीएम हमने बात नहीं करते, भाजपा से हमारा कोई संबंध नहीं होगा।
JUL 22, 2023 10:57 IST
पीएम मोदी ने 70 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 70,000 से अधिक भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा, जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं उनके लिए यह यादगार दिन है लेकिन साथ-साथ देश के लिए भी यह बहुत ऐतिहासिक दिवस है। 1947 में आज के ही दिन(22 जुलाई) तिरंगे को संविधान सभा द्वारा वर्तमान स्वरूप में स्वीकार किया गया था।
JUL 22, 2023 10:51 IST
सीमा हैदर की तबीयत बिगड़ी
पाकिस्तान से चोरी-चुपके हिंदुस्तान में प्यार के लिए आने वाली सीमा हैदर की देर रात तबीयत खराब हो गई। उसके साथ हिंदू आशिक सचिन मीणा के स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है। ऐसे में सुबह से ही दोनों का इलाज चल रहा है और उनके ड्रिप चढ़ी है। इस बीच, सीमा से मिलने के लिए सचिन के आवास पर एक वकील पहुंचा।
