छात्र की पिटाई से नाराज होकर अभिभावक ने स्कूल के अंदर घुसकर अध्यापक को फावड़े से पीटता नजर आ रहा है। अभिभावक द्वारा फावड़े से किए गए हमले में अध्यापक घायल हो गया है। क्लास रूम के अंदर शोर मचाने पर अध्यापक ने कुछ दिन पहले एक छात्र की पिटाई की थी। छात्र की पिटाई से नाराज होकर अभिभावक ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। अभिभावक द्वारा फावड़े से पीटने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घायल अध्यापक के पिता द्वारा करछना थाने में मामले की तहरीर दी गई है। करछना थाना में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की गई है। प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र के धरवारा स्थित जीएस एकेडमी का पूरा मामला है।
क्राइम
स्कूल में फावड़े से टीचर को जमकर पीटा, अपने बच्चे की पिटाई से था नाराज, देखें Video
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jul 22, 2023, 04:57 PM IST
