देश

पैसा ही पैसा...सट्टेबाज के घर पर जब पहुंची पुलिस, नोटों के बंडल देख हुई हैरान, मंगानी पड़ गई नोट गिनने की मशीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2023, 09:26 PM IST

मिली जानकारी के अनुसार एक व्यवसायी ने ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये गंवा के बाद पुलिस के बाद शिकायत की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी और एक संदिग्ध सट्टेबाज अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन के गोंदिया शहर में स्थित उसके आवास तक पहुंची।

महाराष्ट्र में नागपुर जब पुलिस एक सट्टेबाज के यहां छापा मारने पहुंची तो वहां पैसों का ढेर लगा हुआ पाई। पुलिस को नोटों के इतने बंडल मिले कि उसे गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक व्यवसायी ने ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपये गंवा के बाद पुलिस के बाद शिकायत की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी और एक संदिग्ध सट्टेबाज अनंत उर्फ सोंटू नवरतन जैन के गोंदिया शहर में स्थित उसके आवास तक पहुंची। उन्होंने बताया कि हालांकि छापेमारी से ठीक पहले आरोपी वहां से भाग गया।

आरोपी के आवास से शनिवार को चार किलोग्राम सोने के बिस्कुट और 10 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस को संदेह है कि सट्टेबाज दुबई भाग गया है। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा- "प्रथमदृष्टया जैन ने शिकायतकर्ता व्यवसायी को ज्यादा मुनाफा कमाने के लिये ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए मना लिया था। हालांकि, व्यवसायी शुरुआत में थोड़ा झिझके लेकिन बाद में वह जैन की बातों में आ गया और हवाला व्यापारी के माध्यम से उसे आठ लाख रुपये हस्तांतरित कर दिये।"

कुमार ने बताया कि जैन ने व्यवसायी को ऑनलाइन जुआ खाता खोलने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उन्होंने बताया कि व्यवसायी को खाते में आठ लाख रुपये जमा मिले और उसने जुआ खेलना शुरू कर दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा- "शुरुआती सफलता के बाद, व्यवसायी को भारी नुकसान हुआ क्योंकि उसने लगभग पांच करोड़ रुपये जीतकर 58 करोड़ रुपये गंवा दिए।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article