दुनिया

Bangladesh Hindu Temple: अब बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना, हिंदू मंदिर पर हमला, मूर्तियों को तोड़ा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 22, 2023, 03:51 PM IST

Bangladesh Hindu Temple: बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया जिले में एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने एक हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को तोड़ दिया। यह घटना गुरुवार रात को हुई, जिससे स्थानीय हिंदू समुदाय में हंगामा मच गया।

Image

बागलादेश में हिंदू मंदिर पर हमला

Photo : Twitter

Bangladesh Hindu Temple: पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में भी हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जाने लगा है। हिंदूओं के मंदिरों पर हमला किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। बांग्लादेश की सरकार ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई करने की बात कहती आई है, लेकिन घटनाओं में कमी आती नहीं दिख रही है। ऐसा ही एक और मामलाा ब्राह्मणबरिया जिले से सामने आया है।

कहां की है घटना

बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया जिले में एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने एक हिंदू मंदिर में एक देवता की मूर्ति को तोड़ दिया। यह घटना गुरुवार रात को हुई, जिससे स्थानीय हिंदू समुदाय में हंगामा मच गया। घटना नियामतपुर गांव स्थित नियामतपुर दुर्गा मंदिर की है। आरोपी की पहचान खलील मिया के रूप में हुई है। जैसे ही बर्बरता की खबर फैली, स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपियों का पीछा किया और उसे पकड़ने में पुलिस की सहायता की।

पुलिस ने क्या कहा

ब्राह्मणबरिया के पुलिस अधीक्षक, मोहम्मद शखावत हुसैन ने खलील मिया की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आरोपी ने यह काम क्यों किया, इसका पता अभी तक नहीं चला है। नियामतपुर सार्वजनिन दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष जगदीश दास के अनुसार, मंदिर में हमले के बाद से स्थानीय हिंदू समुदाय के सदस्यों में गुस्सा और असंतोष फैल गया।

बहन के यहां आया था आरोपी

जांच से पता चला है कि खलील मिया नियामतपुर गांव में अपनी बहन के घर मिलने आया था जब उसने यह हमला किया। उसने न केवल एक, बल्कि दुर्गा मंदिर के भीतर पांच से छह मूर्तियों को तोड़ दिया। जगदीश दास ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और त्वरित सुनवाई अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। अधिकारियों ने गहन जांच का आश्वासन दिया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article