LIVE

आज की ताजा खबर, 21 सितंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी आज लेंगी शपथ

Shashank Shekhar MishraUpdated Sep 21, 2024, 13:53 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 21 सितंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी आज लेंगी शपथ

आज की ताजा खबर, 21 सितंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी आज लेंगी शपथ

हिंदी न्यूज़ लाइव, 21 सितंबर 2024 आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह अगले भारतीय वायुसेना प्रमुख होंगे। वह एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की जगह लेंगे। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की ओर से कहा गया है कि श्रीवारी लड्डू की दिव्यता और पवित्रता अब बेदाग है। टीटीडी सभी भक्तों की संतुष्टि के लिए लड्डू प्रसादम की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका की अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में क्वाड लीडर्स समिट और भविष्य के शिखर सम्मेलन (एसओटीएफ) में भाग लेंगे। इसके साथ ही, वह अपनी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना आज शाम को शपथ लेंगी। अधिकारियों ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। आतिशी के साथ-साथ 5 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।

  • प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के लिए हुए रवाना

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी आज लेंगी शपथ

  • केजरीवाल को चुनें, भाजपा उपराज्यपाल के जरिए बिजली की दरें बढ़ाएगी: आतिशी

  • कन्नौज दुष्कर्म मामला : पूर्व प्रखंड प्रमुख नवाब के भाई को मिली जमानत

  • दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

SEPT 21, 2024 13:42 IST

लड्डू विवाद के बाद कर्नाटक सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 34 हजार मंदिरों को दिया नया आदेश

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में चर्बी होने जहां हंगामा मचा हुआ है। इस बीच, कर्नाटक की सिद्दरमैया सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सिद्दरमैया सरकार ने एक निर्देश जारी किया है जिसमें राज्य के मंदिर प्रबंधन निकाय के अंतर्गत आने वाले सभी 34 हजार मंदिरों में नंदिनी ब्रांड के घी का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2024 13:13 IST

UP: पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैगंबर मुहम्मद के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस टिप्पणी के बाद शुक्रवार को बखिरा क्षेत्र के लेडुआ-महुआ और दुर्गजोत मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय थाना प्रभारी श्याम मोहन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुनील उर्फ ​​सोनू फिलहाल पुणे में रह रहा है। उन्होंने कहा कि सुनील ने दावा किया है कि उसका ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट हैक कर लिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या वह इस विवादास्पद टिप्पणी के लिए जिम्मेदार है। सिंह ने बताया कि सुनील उर्फ ​​सोनू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 197 (राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के आरोप) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
SEPT 21, 2024 12:32 IST

'Telegram देश के लिए खतरा', यूक्रेन ने बैन किया एप्लीकेशन; रूस पर लगाया आरोप

यूक्रेन की वोलोदिमिर जेलेंस्की सरकार ने टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। आदेश में कहा गया है, कोई भी सरकारी और सेना का अधिकारी टेलीग्राम का इस्तेमाल नहीं करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2024 11:53 IST

क्या पाला बदलेंगी कुमारी शैलजा, खट्टर ने दिया बड़ा ऑफर

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के लिए बीजेपी की तरफ से यह ऑफर ऐसे समय आया है, जब वह पिछले एक सप्ताह से पार्टी के प्रचार से दूर हैं। हालांकि, वह अपने घर पर समर्थकों से मिल रही हैं। क्षेत्र में सक्रिय नहीं होने के कारण दलित वोट बैंक की राजनीति करने वाली पार्टियां भी कुमारी शैलजा पर डोरे डाल रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2024 11:51 IST

तिरूपति लड्डू विवाद के बाद बोले गिरिराज

केंद्रीय मंत्री ने X पर अपने एक पोस्ट में कहा, 'आने वाले महीनों में कई त्यौहार आने वाले हैं। कई विधर्मी लोग आपकी आस्था को ठेस पहुँचाने और आपके अनुष्ठानों को तोड़ने की कोशिश करेंगे। त्यौहारों के दौरान पूजा सामग्री केवल उन्हीं लोगों से खरीदें जो आपके सनातन मूल्यों का सम्मान करते हैं और उनका पालन करते हैं।' यहां पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2024 11:16 IST

हिजबुल्लाह पेजर धमाके में क्या केरल में जन्मा शख्स भी था शामिल? जांच में हुआ खुलासा

पेजर धमाकों की जांच में नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी का नाम सामने आया है। लेबनानप में मंगलवार को हुए सीरियल ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। 2800 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इन सीरियल ब्लास्ट के शिकार हुए लोगों में अधिकतर हिजबुल्लाह के सदस्य हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2024 10:33 IST

मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने फिर भाजपा में की वापसी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने सुबह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तो शाम को वापस भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने कहा कि वह कांग्रेस विधायक बीबी बतरा के पास चाय पीने के लिए गए थे लेकिन उन्होंने उनका राजनीतिक फायदा उठाया। यहां पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2024 10:09 IST

पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

SEPT 21, 2024 09:16 IST

PM मोदी की अमेरिका यात्रा पर भारतीय छात्रों ने जताई खुशी

SEPT 21, 2024 09:12 IST

श्रीलंका में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शुरू

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया। 2022 में सबसे खराब आर्थिक मंदी के बाद श्रीलंका की सरकार को जनता के गुस्सा सामना करना पड़ा था। राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए 38 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2024 08:43 IST

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई के जुहू बीच पर एक मेगा समुद्र तट सफाई अभियान में लिया भाग

SEPT 21, 2024 07:36 IST

मेडिकल स्टूडेंट्स का AIIMS प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

देश के सबसे बड़े अस्पताल अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) के स्टूडेंट बीते 20 दिनों से धरने पर हैं। स्टूडेंटस का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन एम्स प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इससे वे हताश और निराश हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
SEPT 21, 2024 05:45 IST

सोनभद्र में बस पलटने से 43 यात्री घायल, एक की मौत

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत मार्कुण्डी घाटी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से 43 यात्री घायल हो गये और एक की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि यह बस छत्तीसगढ़ से बिहार के गया जा रही थी। एएसपी ने बताया कि गति अधिक होने के कारण मार्कुण्डी घाटी में चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। उन्होंने बताया कि बस में सवार 65 यात्रियों में से 44 लोगों को चोटें आयी हैं।
SEPT 21, 2024 05:45 IST

भाजपा जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा बनाने की कोशिश कर रही : उमर अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा चाहती है ताकि केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपाल शासन जारी रहे, लेकिन लोग इस 'षड्यंत्र' को सफल नहीं होने देंगे। बडगाम जिले में संवाददाताओं ने जब पूछा कि क्या उन्हें चुनावों के बाद त्रिशंकु विधानसभा की आशंका है तो उन्होंने कहा, "भाजपा यहां त्रिशंकु विधानसभा बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि राज्यपाल शासन बना रहे। उनका प्रयास है कि कोई स्पष्ट परिणाम न आए, ताकि वे उच्चतम न्यायालय को बता सकें कि उन्होंने चुनाव कराया, लेकिन अगर किसी को जनादेश नहीं मिला तो उनकी क्या गलती है।" अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग 'इस साजिश को समझ चुके हैं' और इसे सफल नहीं होने देंगे।
उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि नेकां-कांग्रेस गठबंधन बहुमत तक पहुंच जाएगा।
SEPT 21, 2024 05:44 IST

हमारा विरोध एम्स प्रशासन के खिलाफ : मेडिकल छात्र

SEPT 21, 2024 05:43 IST

भारतीय दूतावास के एक सदस्य का निधन

SEPT 21, 2024 05:42 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी आज लेंगी शपथ

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना आज शाम को शपथ लेंगी। अधिकारियों ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। आतिशी के साथ-साथ 5 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।
SEPT 21, 2024 05:42 IST

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के लिए हुए रवाना

मेरिका की अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में क्वाड लीडर्स समिट और भविष्य के शिखर सम्मेलन (एसओटीएफ) में भाग लेंगे। इसके साथ ही, वह अपनी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।