इलेक्शन

मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने फिर भाजपा में की वापसी, 24 घण्टे के अदंर ही बदला मन

Haryana Assembly Elections: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने सुबह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तो शाम को वापस भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने कहा कि वह कांग्रेस विधायक बीबी बतरा के पास चाय पीने के लिए गए थे लेकिन उन्होंने उनका राजनीतिक फायदा उठाया।

Image

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने भाजपा में की वापसी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने सुबह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तो शाम को वापस भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने कहा कि वह कांग्रेस विधायक बीबी बतरा के पास चाय पीने के लिए गए थे लेकिन उन्होंने उनका राजनीतिक फायदा उठाया दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने सुबह रोहतक से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा के नेतृत्व में विधिवत रूप से कांग्रेस ज्वाइन की थी, इस बात पर खास जोर देते हुए विधायक बीबी बत्रा ने कहा था कि यह मनोहर लाल खट्टर के भतीजे हैं जिन्हें अब कांग्रेस ज्वाइन की है और कांग्रेस में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा, लेकिन शाम होते-होते रमित खट्टर ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

मेरी आस्था बीजेपी में- रमित खट्टर

पूर्व मंत्री व रोहतक से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे मनीष ग्रोवी के नेतृत्व में उन्होंने फिर से भगवा फटका पहना। उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है उनकी आस्था बीजेपी में है और वह विधायक बीबी बतरा के पास केवल चाय पीने के लिए गए थे, लेकिन उनका फायदा उठाया गया। बहराल इसे राजनीतिक दबाव कहे या फिर राजनीतिक ड्रामा यह सब तो चुनाव में चलता रहता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article