देश

हिजबुल्लाह पेजर धमाके में क्या केरल में जन्मा शख्स भी था शामिल? जांच में हुआ खुलासा

Hezbollah Pager Blast: पेजर धमाकों की जांच में नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी का नाम सामने आया है। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। 2800 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इन सीरियल ब्लास्ट के शिकार हुए लोगों में अधिकतर हिजबुल्लाह के सदस्य हैं।

Image

लेबनान में हुए पेजर धमाकों की जांच में नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी का नाम सामने आया है।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Hezbollah Pager Blast: लेबनान में हुए पेजर धमाकों की जांच में नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी का नाम सामने आया है। इस धमाके में लेबनान में 12 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे। इस मामले में अब केरल के वायनाड से नाता रखने वाले नॉर्वे के नागरिक रिनसन जोस का नाम सामने आया है। सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि बुल्गारिया में 37 वर्षीय व्यक्ति के स्वामित्व वाली एक कंपनी उग्रवादी समूह को पेजर की आपूर्ति में शामिल थी। लेबनान में मंगलवार शाम जेब में रखे पेजर एक के बाद एक फटने लगे। कुछ ही समय बाद हिजबुल्लाह लड़ाकों की खून से लथपथ तस्वीरें और विस्फोट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इस विस्फोट के लिए हिजबुल्लाह ने दोष सीधे तौर पर इजरायल मढ़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला कि कथित तौर पर मोसाद द्वारा तीन ग्राम विस्फोटक छिपाने के लिए मॉडिफाइड किए गए पेजर, एक ताइवान स्थित कंपनी गोल्ड अपोलो द्वारा निर्मित किए गए थे। हालांकि, एक बयान में कंपनी ने कहा कि विस्फोट में प्रयुक्त पेजर मॉडल, AR-924, वास्तव में हंगरी के बुडापेस्ट स्थित कंपनी BAC कंसल्टिंग KFT द्वारा निर्मित और बेचा गया था। जिसे कंपनी के ट्रेडमार्क का प्रयोग की अनुमति दी गई थी।

जोस कुछ साल पहले उच्च शिक्षा के लिए गया था नॉर्वे

बुल्गारियाई राज्य सुरक्षा एजेंसी DANS ने कहा कि वह देश के आंतरिक मंत्रालय के साथ समन्वय कर रही है और नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड कंपनी की भूमिका की जांच कर रही है। ये कंपनी 2022 में सोफिया में पंजीकृत हुई थी। जो कि नॉर्वे के रिनसन जोस की है। हालांकि, एक दिन बाद शुक्रवार को DANS ने कहा कि लेबनान में हुए विस्फोटों में प्रयुक्त पेजर बुल्गारिया में आयातित, निर्यातित या निर्मित नहीं थे।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, जोस कुछ साल पहले उच्च शिक्षा के लिए नॉर्वे गए थे। उन्होंने कुछ समय के लिए लंदन में भी काम किया था। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, उनके लिंक्डइन पेज से पता चला है कि उन्होंने नॉर्वेजियन प्रेस समूह डीएन मीडिया के लिए डिजिटल कस्टमर सपोर्ट में लगभग पांच साल तक काम किया है। डीएन मीडिया ने अखबार वर्डेंस गैंग को बताया कि वह मंगलवार से विदेश में काम के सिलसिले में यात्रा पर हैं और वे उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं।

37 वर्षीय जोस के एक रिश्तेदार थंकाचेन ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी को बताया कि जोस अपनी पत्नी के साथ ओस्लो में रहता है और उसका एक जुड़वां भाई लंदन में रहता है, हम रोजाना फोन पर बात करते हैं। हालांकि, पिछले 3 दिनों से हमारा जोस से कोई संपर्क नहीं है। वह एक सीधा-सादा इंसान है और हम उस पर पूरा भरोसा करते हैं। वह किसी भी गलत काम का हिस्सा नहीं होगा, हो सकता है कि वह इन धमाकों में फंसा हो। उन्होंने कहा कि वे जोस की पत्नी से भी संपर्क नहीं कर पाए हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article