आज की ताजा खबर, 21 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली-NCR में ऑटो-कैब चालकों की हड़ताल, बंगाल में री-पोलिंग, तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव और दिल्ली में बिजली संकट जैसे हालात
आज की ताजा खबर लाइव, 21 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [दिल्ली-NCR कैब हड़ताल], [बंगाल में री-पोलिंग], [दिल्ली में बिजली संकट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: आज की बड़ी खबरों में पश्चिम बंगाल के फाल्टा में भारी सुरक्षा के बीच दोबारा मतदान हो रहा है। तमिलनाडु में 59 साल बाद कांग्रेस नेताओं की सत्ता में वापसी होने जा रही है। वहीं दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग 8000 मेगावॉट पार पहुंच गई है। उधर दिल्ली-NCR में आज ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों की हड़ताल का असर देखने को मिला। ड्राइवर संगठनों ने बढ़ती CNG, पेट्रोल और डीजल कीमतों के बीच किराया बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह ऑफिस टाइम में कई इलाकों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आज की ताजा खबर, 21 मई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली-NCR में ऑटो-कैब चालकों की हड़ताल, बंगाल में री-पोलिंग, तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव और दिल्ली में बिजली संकट जैसे हालात
सुपरटेक इको विलेज-2 के 16वें फ्लोर पर लगी आग
प्रयागराज में छात्राओं से मारपीट का आरोप, लॉज मालिक के बेटे पर छेड़छाड़ और हमला करने का केस दर्ज
18 मई की रात उसने कमरे में घुसने की कोशिश की। मना करने पर उसे और पास में रहने वाली एक अन्य छात्रा को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई।
पूर्वांचल आग सा तप रहा! वाराणसी में दोपहर से पहले 42°C पार, लू ने रोकी रफ्तार
यमुना सफाई को लेकर अमित शाह की बैठक
NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद संसद की स्थायी समिति की अहम बैठक
समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी और NTA के चेयरपर्सन प्रदीप कुमार जोशी को तलब किया गया है।
TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार को Y कैटेगरी की सुरक्षा
दिल्ली-NCR में आज ऑटो-कैब चालकों की हड़ताल, ऑफिस टाइम में लाखों लोग परेशान
ड्राइवर यूनियनों का कहना है कि लगातार बढ़ती CNG, पेट्रोल और डीजल कीमतों के कारण उनका खर्च काफी बढ़ गया है, लेकिन किराया दरों में उसी हिसाब से बदलाव नहीं हुआ। इसी को लेकर विभिन्न संगठनों ने किराया संशोधन और अन्य मांगों के समर्थन में हड़ताल का ऐलान किया।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा और अन्य कमर्शियल वाहन चालक भी शामिल हुए। कई जगहों पर ड्राइवर संगठनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि मौजूदा किराया दरों में काम करना मुश्किल हो चुका है।
हड़ताल का असर खासतौर पर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के रूट्स पर देखा गया। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लंबा इंतजार करने और दोगुना किराया मांगे जाने की शिकायत भी की।
ड्राइवर संगठनों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़ा किया जा सकता है। वहीं प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से मेट्रो व सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
बंगाल के फाल्टा में आज री-पोलिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजनीतिक तनाव और विवादों के बाद यह री-पोलिंग कराई जा रही है। इस बीच चर्चित नाम जहांगीर खान अब चुनावी मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। TMC और BJP दोनों इस सीट को प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रहे हैं, इसलिए इलाके में राजनीतिक हलचल काफी तेज है।
तमिलनाडु में 59 साल बाद कांग्रेस नेताओं के लिए बड़ी बात
राजनीतिक जानकार इसे राज्य की बदलती राजनीतिक रणनीति और आगामी राज्यसभा समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। कांग्रेस के लिए यह दक्षिण भारत में बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
