आज की ताजा खबर: मोदी सरकार का ईरान पर हमलों की निंदा नहीं करना ‘नैतिक कायरता' : कांग्रेस, देश में मनाई जा रही ईद-उल-फितर, देशवासियों को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News: पीएम मोदी, अमेरिका-ईरान युद्ध, ईद, ईद 2026, आईपीएल, ट्रंप, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में स्थित एक कार पार्ट्स कारखाने में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 59 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 25 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थायी समयानुसार) को कहा कि ईरान के साथ जारी युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका सीजफायर नहीं चाहता क्योंकि सैन्य अभियान जारी रखना अभी भी उसकी प्राथमिकता में शामिल है। फ्लोरिडा स्थित अपने आवास पाम बीच रवाना होने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर कहा, 'हम बातचीत कर सकते हैं लेकिन अभी मैं सीजफायर नहीं चाहता। आप दूसरे पक्ष को जब मिटा देने के करीब हों तो आप सीजफायर नहीं चाहते। हम उस ओर नहीं देख रहे हैं।'
आज की ताजा खबर: मोदी सरकार का ईरान पर हमलों की निंदा नहीं करना ‘नैतिक कायरता' : कांग्रेस, देश में मनाई जा रही ईद-उल-फितर, देशवासियों को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
ईद-उल-फितर, जो रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाता है, पूरे देश में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं।
दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में स्थित एक कार पार्ट्स कारखाने में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 59 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 25 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थायी समयानुसार) को कहा कि ईरान के साथ जारी युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका सीजफायर नहीं चाहता क्योंकि सैन्य अभियान जारी रखना अभी भी उसकी प्राथमिकता में शामिल है। फ्लोरिडा स्थित अपने आवास पाम बीच रवाना होने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर कहा, 'हम बातचीत कर सकते हैं लेकिन अभी मैं सीजफायर नहीं चाहता। आप दूसरे पक्ष को जब मिटा देने के करीब हों तो आप सीजफायर नहीं चाहते। हम उस ओर नहीं देख रहे हैं।'
भाजपा बिहार की सत्ता में अपना हिस्सा लेने को तैयार : किशोर ने नीतीश के इस्तीफे पर कहा
किशोर ने ईद के अवसर पर यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए दोहराया कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख कुमार राज्य पर शासन करने के लिए ’’शारीरिक और मानसिक रूप से अयोग्य’’ हैं।
जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर ने कहा, ’’मैं यह नहीं कह सकता कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से पद छोड़ रहे हैं या दबाव में। लेकिन एक तरह से मेरी बात सही साबित हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले मेरी जमकर आलोचना हो रही थी जब मैंने भविष्यवाणी की थी कि राजग के जीतने पर भी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा।’’
किशोर (47)ने कहा, ’’राजग की हार की मेरी भविष्यवाणी शायद गलत साबित हुई हो। लेकिन नीतीश कुमार के बारे में, जो शारीरिक और मानसिक रूप से स्पष्ट रूप से अस्वस्थ हैं, मेरी भविष्यवाणी सही निकली। आखिर गठबंधन को विधानसभा में भारी बहुमत मिलने के कुछ ही महीनों बाद कोई मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा क्यों देगा?’’
इंडियन पॉलिटकल एक्शन कमेटी (आई-पैक)के संस्थापक किशोर को 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव अभियान के संचालन से प्रसिद्धि मिली थी। उन्होंने कहा कि पिछले बिहार चुनावों में राजग को मिला जनादेश ’तैयार किया गया’ था।
उन्होंने आरोप लगाया, ’’ दस हजार रुपये देकर वोट खरीदे गए।’’
किशोर का इशारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की ओर था, जिसे बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले शुरू किया गया था। योजना के तहत राज्य की 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये अंतरित किए गए थे।
किशोर ने कटाक्ष करते हुए कहा, ’’केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा, केंद्रीय गृह मंत्री और निर्वाचन आयोग ने राजग को मिले भारी जनादेश को हासिल करने में अपनी-अपनी भूमिका जरूर निभाई होगी। इसलिए, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी बिहार में अपना हिस्सा प्राप्त करना चाहती है।’’
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने के बाद भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने में सफल होगी।
इंदौर में सोना- चांदी के भाव में कमी
कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे।
सोना 147300 रुपये प्रति 10 ग्राम,
चांदी 226500 रुपये प्रति किलोग्राम,
चांदी सिक्का 2700 रुपये प्रति नग रहा।
नेपाल में सड़क दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत - शिरीष बी. प्रधान
काठमांडू में काम करने वाले दो भारतीय नागरिक - पदम उपाध्याय और सतीश कुमार कुशवाहा - शुक्रवार रात काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित भोटेबहल क्षेत्र में एक निजी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
काठमांडू वैली ट्रैफिक ऑफिस के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नरेश राज सुबेदी ने बताया कि उन्हें नेशनल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहाँ शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में बस चालक, 35 वर्षीय मन बहादुर बसनेत को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।
मोदी सरकार का ईरान पर हमलों की निंदा नहीं करना ‘नैतिक कायरता' : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धविराम कराने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) और इजराइल के प्रधानमंत्री (बेंजामिन नेतन्याहू) के साथ ’’अपनी बहुचर्चित मित्रता का भी इस्तेमाल नहीं किया।’’
रमेश ने कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हवाई हमले शुरू हुए आज ठीक 21 दिन यानी तीन सप्ताह हो चुके हैं और प्रधानमंत्री को अपने बहुचर्चित इजराइल दौरे से लौटे भी 23 दिन हो चुके हैं।
उन्होंने कहा, ’’क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए उस भीषण हवाई हमले की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया है, जिसके कारण अब भारत सहित पूरी दुनिया में गंभीर आर्थिक अस्थिरता पैदा हो गई है? जवाब है-नहीं।’’
उन्होंने कहा, ’’क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के शीर्ष नेताओं को लक्ष्य बनाकर उनकी लगातार हत्या किए जाने की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया? जवाब है- नहीं।’’
रमेश ने कहा, ’’क्या मोदी सरकार ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान में शासन परिवर्तन और राज्य को अस्थिर करने की उन क्रूर कोशिशों की निंदा या आलोचना की या खेद व्यक्त किया,जिनकी वजह से ईरान में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है? जवाब है- नहीं।’’
उन्होंने कहा, ’’क्या मोदी सरकार ने ईरान पर बमबारी और खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों को तुरंत रोकने के लिए कोई गंभीर कूटनीतिक प्रयास और पहल की है? क्या प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति और इजराइल के प्रधानमंत्री के साथ अपनी बहुत प्रचारित दोस्ती का इस्तेमाल युद्धविराम कराने के लिए किया है? जवाब है-नहीं।’’
कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में महिलाओं को अधिक सीट देनी चाहिए थी : सतीशन
उनकी यह प्रतिक्रिया कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा आगामी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की उम्मीदवार सूची में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व पर असंतोष व्यक्त करने के एक दिन बाद आयी है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व नेता जी. सुधाकरण को संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के समर्थन से जुड़े प्रश्नों के संबंध में विपक्ष के नेता ने कहा कि वह वामपंथी नेता का बहुत सम्मान करते हैं, जो सरकार में रहते हुए एक ’’निष्पक्ष मंत्री’’ थे।
सतीशन ने कहा, ’’वह (सुधाकरन) झूठ नहीं बोलते। वह एक निष्पक्ष मंत्री थे। उन्होंने सभी विधायकों को समान रूप से धनराशि वितरित की। मैं आज भी उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने एक फैसला लिया और उसके बाद हमने राजनीतिक रूप से उनका समर्थन किया।’’
कश्मीर में उत्साह-उमंग के साथ मनाई गई ईद, जामा मस्जिद में नमाज की नहीं दी गई अनुमति
हजरतबल में 50 हजार से अधिक अकीदतमंदों ने सजदे में सिर झुकाया-यह कश्मीर में ईद की सबसे बड़ी सामूहिक नमाज़ रही।
शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामा मस्जिद के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि यहां नमाज के लिए लोगों की भीड़ न जुट सके।
अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद ने पूर्व में घोषणा की थी कि ईद की नमाज जामा मस्जिद में अदा की जाएगी और अधिकारियों से इस कोई प्रतिबंध न लगाने का आग्रह किया था।
कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, "लगातार सातवें वर्ष भी पाबंदियों और नजरबंदियों के साये में जामा मस्जिद में ईद की नमाज पर रोक कायम है। खुशियों और इबादत का यह दिन मुसलमानों के लिए गम और वंचना में बदल गया है।’’
उन्होंने कहा, "यह हमारे दौर की कैसी विडंबना है कि जो लोग हमारी मस्जिदों और ईदगाहों के दरवाजों पर ताले जड़ते हैं, वही सबसे पहले हमें ’ईद मुबारक’ कहने पहुंच जाते हैं!’’
पीएम मोदी ने ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
ईद-उल-फितर, जो रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाता है, पूरे देश में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं।
