ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar) 21 जनवरी 2024: असम में लगे राहुल गांधी गो बैक के नारे, प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
राष्ट्रपति मुर्मू पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, आपके द्वारा सम्पन्न की जाने वाली अर्चना से हमारी अद्वितीय सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक चरण पूरा होगा। आपकी अयोध्या धाम की यात्रा के इस पावन अवसर पर मैं आपको अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।असम में राहुल गांधी गो बैक के नारे लगे
असम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी गो बैक के नारे लगाए गए। इस दौरान अन्याय यात्रा लिखे बैनर भी लहराए गए। आज की ताजा खबर 22 जनवरी 2024नरेंद्र मोदी हिम्मती प्रधानमंत्री: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
प्राण प्रतिष्ठा से ठीक एक शाम पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे हिम्मती प्रधानमंत्री बताया है। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद हिंदुओं का स्वाभिमान जागा है और यह कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने कहा, मैं कई बार सार्वजनिक रूप से कहा चुका हूं कि मैं मोदी विरोधी नहीं हूं बल्कि मोदी का प्रशंसक हूं।कल बंद रहेंगे दिल्ली के सरकारी स्कूल
दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय ने 22 जनवरी 2024 को सुबह या सामान्य पाली के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए रविवार को बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंच गए हैं।असम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला
असम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याया यात्रा पर हमला किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि असम के जमुगुरीघाट पर भाजपा समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया और गाड़ियां तोड़ दीं।आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनीं वाईएस शर्मिला
कांग्रेस नेता वाईएस शर्मिला ने आज आंध्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। हाल ही में वह कांग्रेस में शामिल हुई थीं।निर्मला सीतारमण का स्टालिन सरकार पर बड़ा आरोप
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले तमिलनाडु सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि तमिलनाडु सरकार ने राम मंदिर के उद्धाटन समारोह के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही मंदिरों में होने वाले आयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सीतारमण ने कहा, वह इस हिंदू विरोधी घृणित कार्रवाई की निंदा करती हैं।22 जनवरी को दिल्ली में AAP निकालेगी शोभायात्रा
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आम आदमी पार्टी दिल्ली में शोभायात्रा निकालेगी। सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, सभी विधायक और पार्षद शोभायात्रा, सुंदरकांड और भण्डारे का आयोजन करेंगे।ISRO ने जारी कीं राम मंदिर की सैटेलाइट तस्वीरें
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने राम मंदिर के दर्शन करवा दिए हैं। ISRO ने अंतरिक्ष से राम मंदिर की सैटेलाइट तस्वीरें ली हैं। इन तस्वीरों में रामलला का भव्य मंदिर दिखाई दे रहा है।मॉस्को जा रहा एक प्लेन अफगानिस्तान में क्रैश
मॉस्को जा रहा प्लेन रविवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया, बताते हैं कि ये जिबक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया, अफगान मीडिया एजेंसी के हवाले से खबर सामने आई है, पढ़ें पूरी खबर22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान खुली रहेंगी दिल्ली AIIMS में OPD सेवाएं
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर कुछ सरकारी विभागों में आधे दिन की छुट्टी और स्कूलों में बंदी के बीच 22 जनवरी को AIIMS में ओपीडी सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी, पढ़ें पूरी खबर'हमारे पूर्वजों ने 150 साल पहले बता दिया था, इसी तिथि पर बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर'
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जैजैपुर में रामनामी मेले में आये रामनामियों ने चर्चा में बताया, कहा अयोध्या में राम मंदिर बनने से बहुत खुशी, जैसे लोग मंदिर में जूते छोड़ देते हैं वैसे ही शरीर को राम का मंदिर मानते हैं रामनामी, इसलिए माँस-मदिरा का सेवन नहीं करते, पढ़ें पूरी खबरसिंगर मैरी मिलबेन बोलीं- 'लगभग दूसरी दिवाली जैसा महसूस हो रहा है...'
अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन (American Singer Mary Millben) ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ''लगभग दूसरी दिवाली जैसा लगता है'' और वह 22 जनवरी को दिवाली मनाने जा रही हैं, पढ़ें पूरी खबररामलला का पूरे चेहरे वाला फोटो कैसे हुआ वायरल
अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कथित तौर पर उनकी खुली आंखों वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद शनिवार को मामले की जांच की मांग की, पढ़ें पूरी खबरदिल्ली पर ठंड और कोहरे का डबल अटैक
दिल्ली में आगामी दिनों में ठंड और कोहरे के बढ़ने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है, पढ़ें पूरी खबरRam Mandir Holiday: 22 जनवरी को कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल
अयोध्या में बने भव्य राममंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस खास मौके पर कुछ राज्य के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। आइये जानते हैं कि इस पावन अवसर पर कहां कहां स्कूल बंद रहेंगे, पढ़ें पूरी खबरAyodhya Ram Mandir:ये 14 जोड़े प्राण प्रतिष्ठा के लिए होंगे यजमान
अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्रीरामलला की मूर्ति की 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आये 14 दंपति 'यजमान' (Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony Host) के दायित्व का निर्वहन करेंगे, पढें पूरी खबरजगमगा रही नेपाल में माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha) से पहले माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम (Janakpur Dham Nepal) जगमगा उठी और जनकपुर धाम दुल्हन की तरह सज चुका है, पढ़ें पूरी खबर'भारतीय डोर्नियर' के इस्तेमाल की अनुमति में देरी के बाद बच्चे की मौत
मालदीव में एक 14 वर्षीय लड़के की शनिवार को उस समय मौत हो गई जब राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कथित तौर पर उसे एयरलिफ्ट के लिए भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए डोर्नियर विमान के इस्तेमाल की मंजूरी देने से इनकार कर दिया, लड़के को ब्रेन ट्यूमर था और स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, पढ़ें पूरी खबरबिहार में अचानक से नीतीश ने किया कैबिनेट में फेरबदल
शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दो बड़े फैसले लिए हैं। दोनों फैसले चौंकाने वाले दिख रहे। शनिवार को दिन में नीतीश कुमार ने जहां अपनी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की, जिससे ललन सिंह गायब दिखे तो वहीं शाम होते-होते मंत्रालय में ही फेर बदल कर डाला। कई विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे मंत्री चंद्रशेखर से नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग छीन लिया, पढें पूरी खबरअयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पांचवें दिन हुई वास्तु पूजा, जानिए रविवार का कार्यक्रम
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शनिवार को पांचवें दिन सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जो शाम तक चला। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी को दोपहर बाद सरयू नदी से प्रारम्भ हुआ था, जिसके बाद 17 जनवरी को श्रीरामलला की मूर्ति का मंदिर परिसर में आगमन हुआ था, पढ़ें पूरी खबरहर 15 साल में नई EVM पर खर्च होंगे 10 हजार करोड़!
एक देश एक चुनाव को लेकर देश में चर्चाओं का माहौल गर्म है, मीटिंग पर मीटिंग हो रहे हैं। इसी बीच जो अब खबर आ रही है, वो ये है कि वन नेशन वन इलेक्शन में हर 15 साल में ईवीएम मशीन को बदलना पड़ेगा, जिसपर करीब 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असम में नहीं बदलेगा रूट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह असम में थी, शाम को अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश कर गई है। इसके बाद यह फिर से असम में रविवार को प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा असम में काफी चर्चा में रही है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा और राहुल गांधी के बीच जमकर वार पलटवार हुआ है। इसी दौरान कांग्रेस की इस यात्रा पर असम में हमला हो गया।रश्मिका मंदाना का डीपफेक बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री का डीपफेक बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश से हुई, जिसके बाद आरोपी को दिल्ली लाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।PM Modi@25Years: जंगलों में की आदिवासियों की सेवा, पहाड़ों में बिताई जिंदगी, फिर बीजेपी को चुना...पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी
'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', बोले PM मोदी, सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल
पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और
आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज
© 2026 Times Horizon Private Limited
