देश

Aaj Ki Taza Khabar, 21 जनवरी, 2023: पहलवानों ने खत्म किया धरना, जानें देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 21, 2023, 07:04 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 21 जनवरी, 2023 शनिवार: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Image

आज की ताजा खबर

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 21 जनवरी, 2023 : WFI अध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच कमेटी द्वारा की जाएगी और खेल मंत्री के आश्वासन पर खिलाड़ियों का धरना खत्म कर दिया है। जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ नोरा फतेही की मानहानि शिकायत पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज LG वीके सक्सेना से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं पीएम मोदी आज DGP-IGP की वार्षिक कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे। देश और दुनिया की आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं:

टीम इंडिया ने शनिवार (21 जनवरी, 2023) को वनडे की (आईसीसी रैंकिंग में) नंबर-1 टीम न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में आठ विकेट से हरा दिया। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की थी। कीवी टीम 108 रन बनाकर 34.3 ओवर्स में ऑल आउट हो गई, जबकि भारत ने 20.1 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए और आसान जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इस तरह तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।

राजस्थान की गहलोत सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के कर्मचारी ने फरियादी महिला के साथ धक्का मुक्की की और उन्हें धक्के देकर आवास से बाहर निकाला, बताते हैं कि फरियादी महिला के साथ 8 साल की बच्ची और छोटा भाई था, कहा जा रहा है कि मंत्री की मौजूदगी में ये बदतमीजी की घटना हुई है।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर आम आदमी पार्टी सरकार का हमला शनिवार को भी जारी रहा क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों पर उनकी टिप्पणी का जवाब दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले सात सालों में, शिक्षकों, छात्रों और उनके माता-पिता के साथ-साथ दिल्ली में शिक्षा प्रदान करने में सुधार के लिए बहुत प्रयास किए गए हैं। एलजी साहब को उनका अपमान करने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

मॉस्को से गोवा जा रहे एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है अधिकारियों ने बताया कि अजुर एयर के विमान में 238 यात्री सवार हैं जिन्हें उज्बेकिस्तान के एक हवाई अड्डे पर ले जाया गया, ये फ्लाइट मॉस्को से गोवा आ रही थी, इस घटना के बाद प्लेन में सवार यात्रियों में भय की लहर फैल गई।

बिहार के मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज (BP Mandal Engineering College ) परिसर में सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) पर रोक लगाने के फैसले से बवाल हो गया है। छात्र 26 जनवरी को देवी सरस्वती की पूजा के लिए तैयारी कर रहे थे और कॉलेज के प्राचार्य ने लिखित आदेश निकालकर इस पर तत्काल रोक लगा दी है।

जाने-माने लेखक और तर्कवादी केएस भगवान (KS Bhagwan) ने यह दावा कर विवाद खड़ा कर दिया है कि 'वाल्मीकि रामायण' (KS Bhagwan) में कहा गया है कि भगवान राम (Lord Ram) हर दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे।

पाक अधिकृत कश्मीर यानी कश्मीर का वो हिस्सा जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है। यहां के लोग पाकिस्तान सरकार के अत्याचारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन पहले से करते आ रहे हैं। इसके साथ ही गिलगिट बाल्टिस्तान में भी शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो चला है।

भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ( Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों ने देर रात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के साथ बैठक की। करीब 7 घंटे चली बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने बताया कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष जांच पूरी होने तक दैनिक कामों से अलग रहेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। वहीं पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने धरने को खत्म करने का ऐलान किया।

माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसा मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर किसी पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान करने से सभी कष्टों का निवारण होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने शुक्रवार को कहा कि शार्दुल ठाकुर को पहले वनडे में उमरान मलिक पर तरजीह देकर चुना गया क्योंकि वह भारतीय बल्लेबाजी में ‘गहराई’ लाते हैं लेकिन जम्मू कश्मीर का तेज गेंदबाज इस साल घरेलू धरती पर होने वाले वनडे विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा बना रहेगा।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article