देश

1008 कुंडी यज्ञ से होंगे पाकिस्तान के चार टुकड़े, योग गुरु बाबा रामदेव का बड़ा दावा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 21, 2023, 08:08 AM IST

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए 1008 कुंडी यज्ञ किया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के तो चार टुकड़े होने ही हैं।

पाक अधिकृत कश्मीर यानी कश्मीर का वो हिस्सा जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है। यहां के लोग पाकिस्तान सरकार के अत्याचारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन पहले से करते आ रहे हैं। इसके साथ ही गिलगिट बाल्टिस्तान में भी शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो चला है। यहां के लोगों का मानना है कि पाक सरकार उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक मानती है और अब इस तरह का दोहरा व्यवहार नहीं सह सकते। बता दें कि वन बेल्ड वन रोड योजना के तहत चीन ने सीपीईसी का काम करना शुरू किया तो विरोध के सुर तेज हो गए। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि चीनी अधिकारी और कर्मचारी उनके साथ बदतमीजी से पेश आते हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान ने जमीन के उस टुकड़े को उन्हें सौंप दिया है। इस विषय पर योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा दावा किया है।

पाकिस्तान के होंगे चार टुकड़े

बाबा रामदेव का कहना है कि पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे, पीओके, बलूचिस्तान और सिंध भारत का हिस्सा बनेंगे पाकिस्तान एक छोटा हिस्सा बन कर रह जाएगा। इसके लिए उन्होंने सालासर में 1008 कुंडीय यज्ञ भी किया। इस तरह से अखंड भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम और ईसाई से बड़ा सनातन धर्म है। रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। यह कितनी अजीब बात है कि वहां के हुक्मरान अपने लोगों की हिफाजत, बेहतरी की जगह भारत को परेशान करने में जुटे हैं। लेकिन भारत एक जिम्मेदार देश होने के नाते सब कुछ देख रहा है। भारत की सोच हमेशा शांति और विकास के रास्ते पर चलने की रही है। इन सबके बीच हर एक भारतीय का कर्तव्य है कि वो पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बारे में सोचे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article