देश

Viral Video: राजस्थान सरकार की मंत्री ममता भूपेश का पारा हाई, फरियादी महिला को धक्के देकर निकलवाया

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 21, 2023, 04:25 PM IST

राजस्थान में अराजकता का माहौल, महिला एवं बाल विकास मंत्री के यहां महिला का सरे आम अपमान होने की खबर सामने आई है, बताते हैं कि यहां फरियादी महिला के साथ बदतमीजी और धक्का मुक्की की घटना हुई है।

राजस्थान की गहलोत सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के कर्मचारी ने फरियादी महिला के साथ धक्का मुक्की की और उन्हें धक्के देकर आवास से बाहर निकाला, बताते हैं कि फरियादी महिला के साथ 8 साल की बच्ची और छोटा भाई था, कहा जा रहा है कि मंत्री की मौजूदगी में ये बदतमीजी की घटना हुई है।

इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं महिला व बाल विकास मंत्री ममता भूपेश की जनसुनवाई में महिला को धक्के मार कर बाहर निकालने के वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ ली है।

मामले को लेकर चोमू विधायक और प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है, कहा कि पुरुष स्टाफ द्वारा महिला को धक्का मार कर बाहर निकालना यह राजस्थान के लोकतंत्र को कलंकित करने जैसा है, मुख्यमंत्री में संवेदनशीलता है तो ऐसे कृत्य करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, पहले भी भी पूर्व शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षकों के साथ ऐसा बर्ताव किया गया अब ममता भूपेश द्वारा बर्ताव किया गया इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article