देश

'वाल्मीकि रामायण में कहा गया है कि भगवान राम हर दोपहर सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे', बोले लेखक KS भगवान

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 21, 2023, 08:33 AM IST

कर्नाटक के प्रसिद्ध लेखक और तर्कवादी विचारक केएस भगवान ने एक बार फिर भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवान राम सीता के साथ बैठकर मदिरापान करते थे।

Image

लेखक केएस भगवान पहले भी विवादों में आ चुके हैं।

Bangalore: जाने-माने लेखक और तर्कवादी केएस भगवान (KS Bhagwan) ने यह दावा कर विवाद खड़ा कर दिया है कि 'वाल्मीकि रामायण' (KS Bhagwan) में कहा गया है कि भगवान राम (Lord Ram) हर दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे। 20 जनवरी, 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के. एस. भगवान ने कहा, 'दोपहर में, राम की मुख्य गतिविधि सीता के साथ बैठना और शराब पीना होना था। मैं यह नहीं कह रहा हूँ। दस्तावेज़ यही कहते हैं।'

पहले भी कर चुके है विवादित टिप्पणी

यह पहली बार नहीं है जब भगवान ने भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 2019 में, लेखक ने उस समय एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम 'नशा' पीते थे और सीता को भी इसका सेवन कराते थे। उन्होंने अपनी पुस्तक 'राम मंदिर येके बेड़ा' में यह टिप्पणी की थी। कुछ हिंदू संगठनों ने तब केएस भगवान की टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया था और लेखक के आवास के बाहर 'पूजा' करने की कोशिश की थी।

तब हिंदू संगठनों ने किया था विरोध

संगठनों के सदस्यों को अनुष्ठान करने से रोकने के लिए सरकार को केएस भगवान के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी थी। इसके बाद, केएम निशांत के नेतृत्व में एक हिंदू संगठन ने कुवेम्पुनगर में भगवान के आवास के बाहर पूजा करने की कोशिश की थी। निशांत ने कहा, 'भगवान ने वाल्मीकि की रामायण के अंतिम अध्याय उत्तर कांड के छंदों का उल्लेख अपनी पुस्तक 'राम मंदिर यके बेदा' में किया है, उन्हें पता होना चाहिए कि हिंदू उत्तर कांड से सहमत नहीं हैं क्योंकि हमारा मानना है कि वाल्मिकी ने अध्याय नहीं लिखा है। रामायण में पूरे 24,000 श्लोक हैं और उत्तर कांड का कोई संदर्भ नहीं है'

भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठा चुके केएस भगवान के चेहरे पर फरवरी, 2021 में मीरा राघवेंद्र नाम की एक महिला वकील ने बेंगलुरु की एक अदालत में कालीख पोत दी थी।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article