LIVEताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार 20 फरवरी 2024 : विराट और अनुष्का के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, सपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे कुलदीप कुमार

ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी समाचार 20 फरवरी 2024 : विराट और अनुष्का के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, सपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे कुलदीप कुमार
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 20 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें : महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मराठा आरक्षण बिल विधानसभा से पास कर दिया है, महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया इस बिल को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई थी फिर कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे विधानसभा में पेश किया गया था। उधर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आप-कांग्रेस को जहां फायदा होता दिख रहा है वहीं, बीजेपी हारती दिख रही है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि निर्वाचन अधिकारी के द्वारा अवैध करार दिए 8 मतों को वैध मानते हुए रिकाउंटिंग की जाए। ये 8 वोट, आप उम्मीदवार के पक्ष में गए थे वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा है उधर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केंद्र सरकार की ओर से सुझाया गया एमएसपी के प्रस्ताव को किसानों ने खारिज कर दिया है। किसानों का कहना है कि यह उनके हित में नहीं है। अब किसान 21 फरवरी से फिर से दिल्ली कूच शुरू करेंगे। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, वह 24 फरवरी को मुरादाबाद में यात्रा में शामिल हो सकती हैं,आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स
Board Exam 2024 Live Updates
समझिए कहां बिगड़ गया कमलनाथ का 'कमल समीकरण'
कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें लगनी अब बंद हो गई। पिछले 3-4 दिनों तक इसकी खूब चर्चा रही। कमलनाथ के करीबी तक बीजेपी में उनकी एंट्री का इशारा कर चुके थे। उनके समर्थक विधायक दिल्ली पहुंच चुके थे, बेटे नकुलनाथ अपने सोशल मीडिया से कांग्रेस का लोगो हटा चुके थे, खुद कमलनाथ मीडिया के सामने आए, लेकिन इन अटकलों को सीधे खारिज नहीं किया,
पढें पूरी खबरकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, दो अन्य ओडिशा से राज्यसभा के लिए चुने गए निर्विरोध
केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव तथा बीजू जनता दल (बीजद) के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए ओडिशा से निर्विरोध चुने गए। रिटर्निंग अधिकारी अबनिकांत पटनायक ने मंगलवार को घोषणा की कि अनुभवी बीजद नेता और बाराबती-कटक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक, देबाशीष सामंतराय और बीजू युवा जनता दल (बीजेवाईडी) के उपाध्यक्ष सुभाशीष खुंटिया भी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं,
पढ़ें पूरी खबरविराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। विराट कोहली बेटे के पिता बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की सूचना प्रशंसकों के साथ साझा की है,
विराट कोहली बेटे के पिता बने पढ़ें पूरी खबरइमरान की बहन ने बुशरा बीबी की मेडिकल जांच के लिए कोर्ट में दायर की याचिका
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर खान की पत्नी बुशरा बीबी का मेडिकल परीक्षण कराए जाने की अपील की है।बुशरा बीबी को उनके पति के घर में कैद रखा गया है जबकि इमरान रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं,
पढ़ें पूरी खबर सपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, बदायूं से शिवपाल यादव
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को बदायूं से टिकट दिया है। वहीं धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया है,
पढ़ें पूरी खबरChandigarh Mayor Election Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वो 10 बड़ी बातें
सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इस फैसले ने जहां इस बात मुहर लगा दी कि सच में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली हुई थी। जीत रहे आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को निर्वाचन अधिकारी ने जानबूझ कर हराया था,
पढ़ें पूरी खबर कौन हैं कुलदीप कुमार, जो हार कर भी बन गए चंडीगढ़ के मेयर
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को सही पाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मेयर पद का विजेता घोषित कर दिया है। इस फैसले के साथ ही कुलदीप कुमार ने इतिहास रच दिया है और वो चंडीगढ़ के पहले AAP पार्टी से जीत हासिल करने वाले मेयर बन गए हैं। इस चुनाव में आप और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था
, पढ़ें पूरी खबर चंडीगढ़ के नए मेयर होंगे कुलदीप कुमार, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आप-कांग्रेस को सीधा फायदा हुआ है तो वहीं बीजेपी के लिए ये बड़ी हार है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि निर्वाचन अधिकारी के द्वारा अवैध करार दिए 8 मतों को वैध मानते हुए रिकाउंटिंग की जाए। ये 8 वोट, आप उम्मीदवार के पक्ष में गए थे। जिसके बाद आप के विजेता घोषित किया गया,
पढ़ें पूरी खबर Chandigarh Mayor Election: 8 अवैध मत होंगे मान्य
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आप-कांग्रेस को जहां फायदा होता दिख रहा है वहीं, बीजेपी हारती दिख रही है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि निर्वाचन अधिकारी के द्वारा अवैध करार दिए 8 मतों को वैध मानते हुए रिकाउंटिंग की जाए। ये 8 वोट, आप उम्मीदवार के पक्ष में गए थे,
पढ़ें पूरी खबर Jan Vishwas Yatra: तेजस्वी यादव ने कहा आरजेडी MY के साथ 'बाप' की भी पार्टी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ राज्य में नयी सरकार बनाने के कारण सत्ता से बाहर हो चुके यादव अपनी इस यात्रा के जरिये 11 दिन में सभी 38 जिलों को कवर करने की कोशिश करेंगे।यादव पूर्ववर्ती महागठबंधन की सरकार में उप मुख्यमंत्री थे,
पढ़ें पूरी खबरउत्तराखंड सीएम धामी ने अपनी कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में किए रामलला के दर्शन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला (Ram lalla) के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए,
पढ़ें पूरी खबर मराठा आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास, शिक्षा और नौकरियों में मिलेगा 10% रिजर्वेशन
महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मराठा आरक्षण बिल विधानसभा से पास कर दिया है, महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया इस बिल को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई थी फिर कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे विधानसभा में पेश किया गया था,
पढें पूरी खबर स्वामी प्रसाद मौर्या ने छोड़ी सपा
स्वामी प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा अखिलेश यादव को भेजा है।
जम्मू: अब प्रदेश का कोई भी इलाका पीछे नहीं रहेगा- पीएम मोदी
जम्मू में प्रधानमंत्री ने कहा, 370 की ताकत देखिए, 370 जाने के कारण आज मैंने हिम्मत के साथ देशवासियों को कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और NDA को 400 पार कर दीजिए। अब प्रदेश का कोई भी इलाका पीछे नहीं रहेगा, सब मिलकर आगे बढ़ेंगे।
आज की ताजा खबर LIVE: जम्मू में पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र
तेजस्वी यादव ‘‘जन विश्वास यात्रा'' पर रवाना हुये
ष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव जनता का भरोसा जीतने के खातिर अपनी ‘‘जन विश्वास यात्रा’’ की शुरुआत करने मंगलवार को पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुये।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ राज्य में नयी सरकार बनाने के कारण सत्ता से बाहर हो चुके यादव अपनी इस यात्रा के जरिये 11 दिन में सभी 38 जिलों को कवर करने की कोशिश करेंगे।
जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम पहुंचे पीएम मोदी
आज की ताजा खबर: सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत
आज की ताजा खबर Live: धरने पर बैठे सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली दौरे पर जा रहे भाजपा नेता सुंवेंदु अधिकारी को पुलिस ने रोक दिया है, जिसके बाद वे धरने पर बैठ गए हैं।
LIVE आज की ताजा खबर: NIA को सौंपी जा सकती है संदेशखाली मामले की जांच
प. बंगाल के
संदेशखाली में टीएमसी नेताओं द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। यहां विपक्षी पार्टियों के लगातार दौरे हो रहे हैं। इसी बीच सूत्रों से बड़ी खबर ये आई कि इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी जा सकती है। बंगाल बीजेपी के विधायकों ने एनआईए जांच की मांग उठाई थी। वहीं, आज नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी बीजेपी विधायकों के साथ संदेशखाली पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात भी संदेशखाली जा रही हैं। सोमवार को महिला आयोग ने भी यहां का दौरा कर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की थी। इस बीच प्रशासन ने यहां दोबारा धारा 144 लागू कर दिया है, कल ही हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगाई थी।