Samajwadi Party Candidate list: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को बदायूं से टिकट दिया है। वहीं धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
सपा की तीसरी लिस्ट में 5 नाम शामिल
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची में पांच नाम शामिल किए हैं। वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि इकरा हसन कैराना सीट से उम्मीदवार हैं। बरेली सीट से प्रवीण सिंह ऐरन उम्मीदवार हैं और अजेंद्र सिंह राजपूत हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वाराणसी सीट पर सुरेंद्र सिंह पटेल सपा के उम्मीदवार होंगे।
धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ के प्रभारी
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। धर्मेंद्र यादव आज़मगढ़ और कन्नौज सीट के प्रभारी हैं, मनोज चौधरी बागपत सीट के प्रभारी हैं, जबकि महबूब अली और राम अवतार सैनी अमरोहा सीट के प्रभारी हैं।
कैराना से इकरा हसन को टिकट
कैराना लोकसभा सीट से सपा इकरा हसन को प्रत्याशी बनाया है। सपा विधायक नाहिद हसन की छोटी बहन है इकरा हसन। इकरा हसन की माता तबस्सुम हसन कैराना लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं।
