देश

Sandeshkhali Updates: पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने से रोका, HC के दखल के बाद मिली जाने की अनुमति

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 20, 2024, 12:39 PM IST

नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी बीजेपी विधायकों के साथ संदेशखाली जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। लेकिन हाई कोर्ट के दखल के बाद उन्हें जाने की इजाजत मिल गई। जानिए हर अपडेट।

Image

संदेशखाली मामला गर्माया

Photo : ANI

Sandeshkhali Updates: प. बंगाल के संदेशखाली में टीएमसी नेताओं द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। यहां विपक्षी पार्टियों के लगातार दौरे हो रहे हैं। आज सुवेंदु अधिकारी संदेशखाली जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धमखाली में ही रोक लिया, जिसके बाद वह धरने पर बैठ गए। इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा संदेशखाली का दौरा करने की अनुमति मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक शंकर घोष नाव से संदेशखाली की ओर रवाना हो गए। हाई कोर्ट ने कहा कि वे संदेशखाली जा सकते हैं, लेकिन सीआरपीसी की धारा 144 के कारण वे किसी भी पार्टी कार्यकर्ता या समर्थक को अपने साथ नहीं ले जा सकते।

एनआईए को सौंपी जा सकती है जांच

इसी बीच सूत्रों से बड़ी खबर ये आई कि इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी जा सकती है। बंगाल बीजेपी के विधायकों ने एनआईए जांच की मांग उठाई थी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने कल भी उन्हें संदेशखाली जाने की इजाजत दी थी। लेकिन, प्रशासन ने यहां दोबारा धारा 144 लागू कर दिया और इसी आधार पर अधिकारी को रोक लिया गया। इसके अलावा सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात भी संदेशखाली जा रही हैं। सोमवार को महिला आयोग ने भी यहां का दौरा कर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की थी।

सुवेंदु अधिकारी बोले, टीएमसी के लिए काम कर रही पुलिस

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने रवाना होने से पहले कहा, अदालत ने स्पष्ट फैसला दिया है और वहां (संदेशखाली) जाना हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन वे हमें वहां जाने की इजाजत नहीं दे रहे थे। आज मैं वहां जा रहा हूं। मुझे पता चला कि राज्य सरकार डिवीजन बेंच के पास जाएगी और अगर डिवीजन बेंच आदेश पर रोक लगाती है, तो मैं रुक जाऊंगा। हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। पुलिस टीएमसी के फ्रंटल संगठन के रूप में काम कर रही है।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, कल पूरे दिन सुनवाई हुई। सभी विकल्पों पर चर्चा हुई, हम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमें तीसरी बार कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुबह एक-दो वरिष्ठ अधिकारियों ने मुझे फोन किया और 11 बजे के बाद संदेशखाली आने को कहा।

वृंदा करात को भी रोका गया

वहीं, संदेशखाली पहुंचने पर सीपीआई-एम नेता बृंदा करात ने कहा, हम यहां महिलाओं से मिलने आए हैं क्योंकि उन्होंने हमें बुलाया था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें टीएमसी कार्यालय में बुलाया गया था और टीएमसी के गुंडों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। कोलकाता हाईकोर्ट ने कल धारा 144 हटा दी थी। जब हम यहां पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि शांति भंग हो जाएगी, यह अस्वीकार्य है।

अग्निमित्रा पॉल बोलीं, पता नहीं पहुंच पाएंगे या नहीं

वहीं, बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, हमें कोर्ट से इजाजत मिल गई है। हममें से 5 लोग आज संदेशखली जा रहे हैं। कोर्ट की इजाजत के बाद हमें नहीं पता कि हम वहां पहुंच पाएंगे या नहीं। टीएमसी सरकार और सीएम कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं करते हैं। हमें उम्मीद है कि हम वहां पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री यहां आए थे लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'