देश

Maratha Reservation Bill: मराठा आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास, शिक्षा और नौकरियों में मिलेगा 10% रिजर्वेशन

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 20, 2024, 03:05 PM IST

Maratha Reservation Bill: मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया, मंगलवार की सुबह कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई थी फिर इसे विधानसभा में पेश किया गया था।

Image

Maratha Reservation Bill: मराठा आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास, शिक्षा और नौकरियों में मिलेगा 10% रिजर्वेशन

KEY HIGHLIGHTS
  1. मराठा आरक्षण बिल विधानसभा से सर्वसम्मति से पास किया गया
  2. बिल को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई थी
  3. फिर कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे विधानसभा में पेश किया गया था

Maratha Reservation Bill: महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मराठा आरक्षण बिल विधानसभा से पास कर दिया है, महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया इस बिल को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई थी फिर कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे विधानसभा में पेश किया गया था।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में कहा कि मैं राज्य का सीएम हूं और सभी के आशीर्वाद से काम करता हूं और हम जाति या धर्म के आधार पर नहीं सोचते हैं, हमारे प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं सबका साथ, सबका विकास।

इस बिल को सर्वसम्मति से पास किया गया है इसके बाद अब महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लोगों को नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

मराठा आरक्षण विधेयक विधानसभा से पारित होते ही लोगों में जश्न का माहौल देखा गया।

गौर हो कि सीएम एकनाथ शिंदे की गठबंधन सरकार ने मंगलवार को 10 प्रतिशत मराठा कोटा के जिस विधेयक को मंजूरी दी है, वह तत्कालीन देवेंद्र फड़नवीस सरकार द्वारा पेश किए गए सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग अधिनियम, 2018 के समान है।

मनोज जरांगे का सरकार पर निशाना

मराठा आरक्षण बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि सरकार ने यह निर्णय चुनाव और वोटों को ध्यान में रखकर लिया है। यह मराठा समुदाय के साथ धोखा है, मनोज जरांगे पाटिल ने इस विधेयक को ही धोखा करार दिया है। उन्हें सरकार के इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें