आज की ताजा खबर, 20 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: केंद्र ने दिल्ली-NCR के अधिकारियों को हवा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर अल्टीमेटम दिया...भारतीय H-1B प्रोग्राम में धांधली करने के लिए रिश्वत का इस्तेमाल कर रहे
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [दिल्ली-NCR प्रदूषण], [H-1B Visa], [अमेरिका की सीरिया पर स्ट्राइक] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक हफ्ते के अंदर पूरे इलाके में हवा की क्वालिटी में साफ सुधार सुनिश्चित करें। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। आम जनता को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए। भारतीय मूल की अमेरिकी डिप्लोमैट महवश सिद्दीकी ने एक एंटी-इमिग्रेशन थिंक टैंक के लिए लिखते हुए आरोप लगाया कि H-1B वीजा प्रोग्राम असल में भारत के दबदबे वाला इमिग्रेशन शॉर्टकट बन गया है। उन्होंने दावा किया कि अयोग्य भारतीय एप्लीकेंट धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी का इस्तेमाल करके अमेरिका में घुसते हैं, और साथ ही उन्होंने अमेरिका से अपील की कि पूरी ऑडिट होने तक इस वीजा प्रोग्राम को रोक दिया जाए।
आज की ताजा खबर, 20 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: केंद्र ने दिल्ली-NCR के अधिकारियों को हवा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर अल्टीमेटम दिया...भारतीय H-1B प्रोग्राम में धांधली करने के लिए रिश्वत का इस्तेमाल कर रहे
-अमेरिका की सीरिया में स्ट्राइक
-दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर केंद्र ने अल्टीमेटम दिया
-भारतीय H-1B प्रोग्राम में धांधली करने के लिए रिश्वत का इस्तेमाल कर रहे
चक्रवात ‘दित्वा' से हुए नुकसान से उबरने के लिए आईएमएफ ने श्रीलंका को 20.6 करोड़ डॉलर की मदद दी
नवंबर में आए ‘दित्वा’ चक्रवात ने श्रीलंका में व्यापक तबाही मचाई थी जिसमें 643 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
कांग्रेस को भगवान राम के नाम से चिढ़ क्यों है : मोहन यादव
संसद से हाल में पारित यह विधेयक कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली सरकार में लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का स्थान लेगा।
मुख्यमंत्री यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आज तक नहीं समझ पाया हूं कि कांग्रेस को रामजी के नाम से चिढ़ क्यों है? उन्हें आखिर किस बात का गुस्सा रहता है? पहले उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में अड़ंगे लगाए। फिर उन्होंने इस मंदिर के निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम की अनदेखी की।’’
फिरोजाबाद में बैंक घोटाला मामले में दोषी ‘कैशियर' को आजीवन कारावास की सजा
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सर्वेश पांडे ने शुक्रवार को कैशियर जयप्रकाश सिंह को दोषी ठहराते हुए 5.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जबकि अन्य दोषियों प्रवीण कुमार, उसके पिता कुंवरपाल, आकाश मिश्रा, वीर बहादुर और सुखदेव सिंह को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित के अनुसार, यह घोटाला 19 मार्च 2025 को सामने आया था, जब इंडियन बैंक की जसरा शाखा के कई खाताधारकों ने शिकायत की कि उन्होंने जो धनराशि जमा कराई थी, वह खातों में नहीं दिख रही।
पूर्व न्यायाधीशों ने न्यायमूर्ति स्वामीनाथन पर महाभियोग चलाने के विपक्ष के कदम की कड़ी आलोचना की
न्यायमूर्ति स्वामीनाथन ने एक दिसंबर को निर्देश दिया था कि अरुलमिघु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर, उच्ची पिल्लैयार मंडपम के पास परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलन के अलावा दीपथून में भी दीप जलाए।
गृह मंत्री ने एसएसबी के जवानों को स्थापना दिवस पर बधाई दी
गृह मंत्री ने X पर पोस्ट कर कहा, 'सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। हमारी सीमाओं की रक्षा करने से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है।'
उन्होंने कहा, 'अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम।' एसएसबी की स्थापना 1963 में हुई थी और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इस बल में लगभग 90,000 जवान कार्यरत हैं।
इस बल को मुख्य रूप से नेपाल और भूटान के साथ भारत की बिना बाड़ वाली सीमाओं की रक्षा करने का कार्य सौंपा गया है। इसके साथ ही आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में भी यह कई प्रकार के कार्य करता है।
मतुआ समुदाय की चिंताओं के बीच मोदी बंगाल में राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे
उनकी यह यात्रा राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच होगी।
एसआईआर की मसौदा सूचियों के प्रकाशन के बाद मोदी का यह पहला दौरा होगा और पिछले पांच महीनों में यह उनका तीसरा दौरा है।
अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली: हवाई यात्री पर हमले के मामले में पुलिस का बयान
कथित हमला दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों के कतार में धक्का देकर आगे निकलने को लेकर हुई झड़प से जुड़ा बताया जा रहा है।
अफ्रीकी शिशुओं पर हेपेटाइटिस बी टीके का अध्ययन करेंगे डेनमार्क के वैज्ञानिक, अमेरिकी फैसले पर सवाल
यह असामान्य अनुबंध उन वैज्ञानिकों को दिया गया है, जिनके काम पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ, खासकर टीका रोधी कार्यकर्ता सवाल उठा चुके हैं। इन वैज्ञानिकों के अध्ययन को कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनैतिक मान रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इस अध्ययन के दौरान संक्रमण के बड़े खतरे से जूझ रहे उन नवजात शिशुओं को टीका नहीं लगाया जाएगा, जिनके लिए यह टीका बहुत जरूरी है।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ को पता चला है कि सामान्य नैतिक समीक्षा प्रक्रिया के तहत यह अनुबंध नहीं दिया गया है।
दिल्ली में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता 384 रही
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
दिल्ली के प्रेम नगर में विवाद के बाद मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर सूचना मिली कि इंदर एन्क्लेव में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला है।
पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान बिहार के बांका जिले के जगतपुर गांव निवासी मुकेश (40) के रूप में हुई और वह एक मजदूर था।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला कि मुकेश का दो अन्य मजदूरों से विवाद हुआ था, जो सभी एक ही ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया और मुकेश पर कथित तौर पर ईंट से हमला किए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसने बताया कि पुलिस इस घटना में कथित तौर पर शामिल दो मजदूरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
'सख्त कदम उठाने होंगे'...दिल्ली-एनसीआर हवा की गुणवत्ता का मामला
यादव ने कहा, 'डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, लेकिन साथ ही आम जनता को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए। पहचानी गई समस्याओं को सुधार के कदम उठाकर हल किया जाएगा, और 15 दिनों में इसकी समीक्षा की जाएगी।'
भारतीय जबरदस्ती अमेरिका में घूस रहे
सीरिया पर हमले
एक अमेरिकी अधिकारी ने इसे 'बड़े पैमाने का' हमला बताया, जिसमें सेंट्रल सीरिया के उन इलाकों में 70 ठिकानों को निशाना बनाया, जहां IS का इंफ्रास्ट्रक्चर और हथियार थे। एक और अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि और भी हमलों की उम्मीद की जानी चाहिए।
