
आज की ताजा खबर, 19 जनवरी: उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, सोलापुर की रैली में भावुक हुए पीएम मोदी
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 19 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: अयोध्या में राम लला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आ गई है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी चल रही है। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। आज से दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। उत्तर भारत में सर्दी एवं कोहरे का सितम जारी है। रिश्ते में तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की कंपाला में अपने मालदीव के समकक्ष के साथ मुलाकात हुई है। मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात NAM बैठक से इतर हुई। बैठक में दोनों नेताओं ने मालदीव में जारी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने की मंशा दिखाई। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि देश में भाजपा की लहर कमजोर पड़ रही है और केंद्र में अगली सरकार 'इंडी' गठबंधन की बनेगी। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 18 जनवरी की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।