LIVE

आज की ताजा खबर, 19 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: बाबरी मस्जिद पर हुमायूं कबीर ने किए दावे, एपस्टीन फाइलों से जुड़ी 68 तस्वीरें आई सामने, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

आज की ताजा खबर लाइव, 19 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ शरीफ उस्मान हादी की मौत, बांग्लादेश हिंसा, जेफरी एपस्टीन, दिल्ली प्रदूषण के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: आधी रात को VB G RAM G बिल 2025 राज्यसभा से ध्वनिमत से पारित हो गया। ये बिल मनरेगा की जगह लेकर ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिन मजदूरी रोजगार गारंटी देगा। बीती रात बांग्लादेश के विद्रोही नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेट्स ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की संपत्ति से 68 नई तस्वीरें सार्वजनिक की हैं।

Nishant TiwariUpdated Dec 19, 2025, 13:49 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 19 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: बाबरी मस्जिद पर हुमायूं कबीर ने किए दावे, एपस्टीन फाइलों से जुड़ी 68 तस्वीरें आई सामने, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

आज की ताजा खबर, 19 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: बाबरी मस्जिद पर हुमायूं कबीर ने किए दावे, एपस्टीन फाइलों से जुड़ी 68 तस्वीरें आई सामने, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), शरीफ उस्मान हादी की मौत, बांग्लादेश हिंसा, जेफरी एपस्टीन, दिल्ली प्रदूषण के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: राज्यसभा ने आधी रात VB G RAM G बिल 2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया, जो मनरेगा की जगह ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिन रोजगार गारंटी देगा। विपक्ष ने इसका विरोध करते हुए वॉकआउट किया और कांग्रेस ने बिल वापस लेने की चेतावनी दी। वहीं, बांग्लादेश में आंदोलनकारी शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में मौत के बाद ढाका में हिंसक प्रदर्शन हुए, अखबारों के दफ्तरों पर हमला और आगजनी की गई। अंतरिम सरकार ने शोक घोषित कर शांति की अपील की। इसी बीच, अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने जेफरी एपस्टीन की संपत्ति से 68 नई तस्वीरें जारी कीं, जिनमें कई वैश्विक हस्तियां नजर आईं। देश दुनिया की सभी छोटी-बड़ी खबरों को जानने के लिए जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ।

DEC 19, 2025 13:49 IST

Kolkata News लाइव हिंदी न्यूज़: बाबरी मस्जिद पर हुमायूं कबीर ने किए दावे

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद के नाम पर प्रस्तावित निर्माण को लेकर बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 5 से 7 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा इकट्ठा हो चुका है। कबीर के अनुसार, नई मस्जिद पहले वाली बाबरी मस्जिद की तुलना में कहीं अधिक ऊंची, चौड़ी और भव्य होगी। उनका दावा है कि यह मस्जिद लगभग 30 एकड़ भूमि पर बनेगी और इसमें एक साथ 25 हजार लोग नमाज अदा कर सकेंगे, जबकि पुरानी बाबरी मस्जिद की क्षमता करीब 7 हजार लोगों की थी।
DEC 19, 2025 12:53 IST

Weather News लाइव हिंदी न्यूज़: उत्तर भारत में कोहरे का रेड अलर्ट

उत्तर भारत में शुक्रवार को पंजाब से बिहार तक फैले घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कोहरे के चलते परिचालन बाधित हो सकता है। उपग्रह तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया हुआ दिखा। सुबह साढ़े पांच बजे आगरा, बरेली, सहारनपुर, गोरखपुर, अमृतसर, लुधियाना, ग्वालियर और भागलपुर सहित कई स्थानों पर दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई।
DEC 19, 2025 12:22 IST

Varanasi News लाइव हिंदी न्यूज़: वाराणसी में एसीपी ने पंजाबी बोलकर महिलाओं का झूठ उजागर

वाराणसी में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की धर पकड़ के लिए ऑपरेशन टॉर्च चलाया जा रहा है। इसी दौरान एसीपी कैंट नितिन तनेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चेकिंग के दौरान नदेसर इलाके में उन्होंने दो महिलाओं को रोका। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह पंजाब की रहने वाली हैं। इसके बाद एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने पंजाबी बोलना शुरू किया तो महिलाओं का झूठ सामने आ गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिलाएं पंजाबी नहीं बोल पा रही हैं।
DEC 19, 2025 11:32 IST

Loksabha News लाइव हिंदी न्यूज़: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा का शीतकालीन सत्र, जिसकी शुरुआत एक दिसंबर को हुई थी, शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं और सदन की कार्य उत्पादकता 111 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी। वंदे मातरम् की धुन बजने के बाद अध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की।
DEC 19, 2025 10:28 IST

Allahabad High Court लाइव हिंदी न्यूज़: लिव इन पर इलाहाबाद कोर्ट की टिप्पणी

इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सामाजिक और कानूनी दृष्टिकोण को स्पष्ट किया है। अदालत ने साफ किया कि विवाह के बिना साथ रहना किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता और इसे अवैध भी नहीं माना जा सकता। साथ ही, कोर्ट ने यह भी रेखांकित किया कि राज्य का दायित्व है कि वह हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करे। इस फैसले से उन कपल्स को राहत मिली है जो लिव-इन में रहते हुए समाज या परिवार से खतरे की आशंका महसूस करते हैं, क्योंकि अब उन्हें कानूनी संरक्षण प्राप्त होगा।
DEC 19, 2025 09:57 IST

Bahadurgarh Fire News लाइव हिंदी न्यूज़: बहादुरगढ़ जूता फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए की 36 नंबर फैक्ट्री, एस.एस.आर.ए इंटरप्राइजेज में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया तथा फैक्ट्री भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक, झज्जर, सोनीपत और दिल्ली से फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। फैक्ट्री के अंदर मौजूद अत्यंत ज्वलनशील केमिकल, प्लास्टिक दाना और रबड़ के कारण आग और ज्यादा भड़क रही है। आग लगने के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है।
DEC 19, 2025 09:48 IST

NASA News लाइव हिंदी न्यूज़: भारतीय टीम ने जीता नासा का 2025 स्पेस ऐप्स चैलेंज

नासा के ‘2025 इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज’ में भारतीय टीम ‘फोटोनिक्स ओडिसी’ ने पहला स्थान हासिल किया और ‘मोस्ट इंस्पिरेशनल अवॉर्ड’ जीता। इस टीम ने सैटेलाइट इंटरनेट को सार्वजनिक सुविधा बनाने का सुझाव दिया, जिससे भारत के लगभग 700 मिलियन लोगों को इंटरनेट से जोड़ा जा सके। प्रतियोगिता में 167 देशों के 114,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और विजेताओं का चयन 11,500 प्रोजेक्ट्स में से हुआ। अमेरिकी टीम ‘रेज़ोनेंट एक्सोप्लैनेट्स’ को ‘बेस्ट यूज़ ऑफ डाटा अवॉर्ड’ मिला, जबकि भारतीय मूल की टीम ‘एस्ट्रो स्वीपर्स’ को ‘गैलेक्टिक इम्पैक्ट अवॉर्ड’ दिया गया। यह प्रतियोगिता नासा के ओपन डाटा पर आधारित है।
DEC 19, 2025 09:04 IST

G RAM G Bill लाइव हिंदी न्यूज़: विपक्ष ने जी राम जी विधेयक पारित होने के विरोध में संसद में रातभर धरना दिया

विपक्षी नेताओं ने ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक पारित होने के विरोध में बृहस्पतिवार रात संसद परिसर में 12 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया और उन्होंने कहा कि वे देशभर में सड़कों पर उतरेंगे।
यह विधेयक ‘मनरेगा’ ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के स्थान पर लाया गया है।
तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा में उपनेता सागरिका घोष ने केंद्र सरकार पर वीबी-जी राम जी विधेयक को जबरदस्ती पारित कराने का आरोप लगाया और विपक्षी सांसद संसद परिसर में 12 घंटे तक धरने पर बैठे रहे।
विपक्षी दलों के विरोध के बीच विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) विधेयक संसद द्वारा पारित कर दिया गया। राज्यसभा ने आधी रात के बाद इसे अपनी मंजूरी दे दी।
घोष ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरीके से यह पूरी तरह से ‘‘गरीब-विरोधी, जन-विरोधी, किसान-विरोधी, ग्रामीण गरीब-विरोधी’’ वीबीजीआरजी विधेयक लायी है और मनरेगा को खत्म कर दिया है, वह तरीका आपत्तिजनक है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग थी कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक को चयन समिति के पास भेजा जाए और विपक्षी दलों को इस पर विश्लेषण करने और सभी हितधारकों को इस पर चर्चा करने का मौका दिया जाए लेकिन तानाशाही दिखाते हुए, लोकतंत्र की हत्या करते हुए ऐसा नहीं किया गया।’’
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे ‘‘देश के श्रम बल के लिए एक दुखद दिन’’ करार दिया और मोदी सरकार पर किसान विरोधी और गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया।
DEC 19, 2025 09:01 IST

Britain News लाइव हिंदी न्यूज़: ब्रिटेन ने अमेरिका में नए राजदूत की नियुक्ति की

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने बृहस्पतिवार को अमेरिका में ब्रिटेन के नए राजदूत की नियुक्ति की। यह नियुक्ति उस राजनयिक की जगह की गई है, जिन्हें यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों के कारण पद से हटा दिया गया था।
संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के मौजूदा स्थायी प्रतिनिधि क्रिश्चियन टर्नर अब पीटर मैंडेलसन की जगह लेंगे, जिन्हें एपस्टीन के साथ दोस्ती के कारण सितंबर में बर्खास्त कर दिया गया था।
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोप की आलोचना कर रहे हैं, वहीं स्टॉर्मर तथा उनके यूरोपीय समकक्ष यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से होने वाली किसी भी शांति योजना में कीव असुरक्षित न रह जाए।
स्टॉर्मर ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और अमेरिका के बीच एक बेहद खास रिश्ता है और एक उत्कृष्ट राजनयिक के रूप में क्रिश्चियन का व्यापक अनुभव इस विशिष्ट और करीबी संबंध को मजबूत करेगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि यह आगे भी फलता-फूलता रहे।’’
अनुभवी राजनयिक टर्नर अमेरिका की सहमति के बाद यह पद संभालेंगे। इससे पहले वह विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में राजनीतिक निदेशक रह चुके हैं और पाकिस्तान में ब्रिटेन के उच्चायुक्त भी रहे हैं।
अनुभवी नेता मैंडेलसन ने मई में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के समय ट्रंप प्रशासन को ब्रिटिश वस्तुओं पर भारी शुल्क लगाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।
DEC 19, 2025 09:01 IST

Rajasthan Accident लाइव हिंदी न्यूज़: राजस्थान के बूंदी में बजरी से लदा ट्रेलर कार पर पलटा

राजस्थान के बूंदी जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, बजरी से लदा ट्रेलर तेज रफ्तार में चलते समय अचानक टायर फटने से असंतुलित हो गया। ट्रेलर सामने से आ रही एसयूवी से टकराया और पलटकर कार पर गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
DEC 19, 2025 09:02 IST

Afghanistan Earthquake लाइव हिंदी न्यूज़: अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

अफगानिस्तान में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भू-विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। चूंकि केंद्र अधिक गहराई में नहीं था, इसलिए आसपास के इलाकों में हल्के झटके महसूस किए गए। एनसीएस ने बताया कि 19 दिसंबर की रात करीब दो बजे यह भूकंप आया।
DEC 19, 2025 08:01 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बांग्लादेशी विद्रोही नेता हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा

बांग्लादेश के विद्रोही नेता शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में मृत्यु के बाद राजधानी ढाका में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कई प्रमुख अखबारों के कार्यालयों पर हमला कर आगजनी की और अवामी लीग तथा भारत विरोधी नारे लगाए। हालात को देखते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देशभर में शोक की घोषणा की है और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
DEC 19, 2025 07:55 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: एपस्टीन की संपत्ति से 68 नई तस्वीरें सामने आईं

आज की ताजा खबर: जेफ्री एपस्टीन की संपत्ति से 68 नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें कई मशहूर हस्तियों की निजी झलकियां उजागर हुई हैं। ये तस्वीरें उस 95,000 फोटो संग्रह का हिस्सा हैं, जिसे एपस्टीन की मौत से पहले जब्त किया गया था। इनमें एपस्टीन विभिन्न सामाजिक आयोजनों में दुनिया के प्रभावशाली और धनी व्यक्तियों के साथ दिखाई दे रहा है।