Aaj Ki Taza Khabar, 18 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 19, 2023, 12:00 AM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 18 जनवरी, 2023: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 18 जनवरी, 2023 : दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद गलन बढ़ गई है। लोग सर्दी के सितम से राहत पाने के लिए सड़क किनारे अलाव जलाकर राहत पा रहे हैं। घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस बैठक में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने पहले भारत के साथ बातचीत की इच्छा जताई लेकिन अब वह अपने पुराने राग पर उतर आया है। पाकिस्तान का कहना है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली के बाद ही भारत से बातचीत हो सकती है। सऊदी अरब के एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में शाहबाज ने कहा था कि पाकिस्तान ने भारत के साथ तीन युद्ध लड़े और इन युद्धों से उसने सबक सीख लिया है। इन युद्धों से पाकिस्तान में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी। देश और दुनिया की आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

taza khabar

आज की ताजा खबर।

टीम इंडिया ने बुधवार (18 जनवरी, 2023) को न्यूजीलैंड को पहले वनडे में रोमांचक मोड़ पर हरा दिया। भारत के शुभमन गिल की विस्फोटक बैटिंग और मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी के बलबूते टीम ने मैच में मजबूत स्थिति बनाई, मगर कीवी टीम के माइकल ब्रेसवेल जब संकटमोचक बने तो शार्दुल ठाकुर ने अंदर में बाजीगर बन मैच का रुख ही मोड़ दिया। भारत ने इस मैच को 12 रनों से अपने नाम किया। दरअसल, टीम इंडिया ने हैदराबाद (तेलंगाना) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था।

End of Feed