LIVEआज की ताजा खबर, 17 दिसंबर 2023: पीएम मोदी ने किया 'काशी तमिल संगमम्' का शुभारंभ, गिरिराज सिंह की सलाह- हलाल नहीं झटके का मांस खाएं हिंदू

आज की ताजा खबर, 17 दिसंबर 2023: पीएम मोदी ने किया 'काशी तमिल संगमम्' का शुभारंभ, गिरिराज सिंह की सलाह- हलाल नहीं झटके का मांस खाएं हिंदू
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 17 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम नमो घाट पर 'काशी तमिल संगमम्' के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया। नमो घाट पर हुए आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। पीएम ने रविवार को कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगे वाराणसी स्मार्ट सिटी के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम एवं वाराणसी वेब पोर्टल का डेमो भी देखा। वहीं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि हिंदुओं को हलाल मांस खाना छोड़ देना चाहिए और सिर्फ 'झटके' का मांस खाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में इस बाबत अपील की और अपने समर्थकों को यह प्रतिज्ञा दिलाई कि वे अब से हलाल मांस खाकर अपना 'धर्म' भ्रष्ट नहीं करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं उन मुसलमानों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने तय कर रखा है कि वे केवल हलाल मांस का सेवन करेंगे। अब हिंदुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति इसी तरह की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए।' उन्होंने कहा, '(जानवर को वध करने का)हिंदू तरीका झटका है। जब भी हिंदू (पशु) 'बलि' देते हैं, तो वे एक ही झटके में ऐसा करते हैं। इसलिए, उन्हें हलाल मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए। उन्हें हमेशा झटका (मांस) ही खाना चाहिए।' आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
बूढ़ा नहीं हुआ हूं, अब भी कुछ लोगों को सीधा कर सकता हूं : पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह बूढ़े नहीं हुए हैं और उनमें अब भी ‘‘कुछ लोगों को सीधा’’ करने की ताकत है। पुणे की हवेली तहसील के चारकोली में एक बैलगाड़ी दौड़ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, 'मुझे आपसे शिकायत है। आप सभी अपने भाषणों में इस बात पर जोर देते रहते हैं कि मैं 83 साल का हूं, मैं 84 साल का हूं। आपने क्या देखा है? मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं। मेरे पास कुछ लोगों को सीधा करने की ताकत है। आप चिंता न करें।' इस साल दो जुलाई को अजित पवार और आठ विधायकों के एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा विभाजित हो गई थी। महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के तुरंत बाद अजित पवार ने कहा था कि उनके चाचा बूढ़े हो गए हैं और उन्हें अगली पीढ़ी के लिए पार्टी की कमान संभालने का रास्ता बनाना चाहिए।
एक देश, एक चुनाव: कोविंद समिति की सोमवार को होगी बैठक
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार पर मंथन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह बैठक अब तक हुई प्रगति की समीक्षा के लिए है और इस दौरान एक साथ चुनाव कराने को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया पर भी मंथन किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि हालांकि ‘अनौपचारिक’ बैठक के लिए कोई लिखित एजेंडा नहीं बताया गया है, लेकिन इसमें राजनीतिक दलों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं पर चर्चा हो सकती है। समिति ने अपनी पहली बैठक में राजनीतिक दलों की राय जानने का फैसला किया था। समिति ने हाल ही में पार्टियों को पत्र लिखकर उनके विचार मांगे थे और ‘परस्पर सहमत तारीख’ पर संवाद की पेशकश की थी। बाद में इसने पार्टियों को उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए एक स्मरण पत्र भी भेजा था। समिति ने छह राष्ट्रीय पार्टियों, 33 राज्य पार्टियों और सात पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को पत्र भेजकर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर उनके सुझाव आमंत्रित किए। समिति ने एक साथ चुनाव कराने पर विधि आयोग के विचार भी सुने हैं। इस मुद्दे पर दोबारा विधि आयोग को बुलाया जा सकता है।
पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी सीएम ममता बनर्जी
'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल होने ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचीं हैं। ममता के दिल्ली दौरे में एक अजब इत्तेफाक देखने को मिलेगा। 19 दिसंबर को वो विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल होंगी और उसके अगले ही दिन 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
INDIA की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं CM ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी रविवार को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं। अपने दौरे के दौरान उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा अपनी पार्टी के सांसदों से मिलने और ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है। दिल्ली रवाना होने से पहले बनर्जी ने कोलकाता में हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वह पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय निधि जारी करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, 'उन्होंने (केंद्र) हमारा कोष रोक दिया है और हमारा बकाया जारी करने को तैयार नहीं हैं। बंगाल एकमात्र राज्य है जिसका कोष रोक दिया गया है।' उन्होंने कहा, 'हम इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे । मैं प्रधानमंत्री से मुलाकात करूंगी।' बनर्जी सोमवार को पार्टी सांसदों के साथ बैठक करेंगी। साथ ही वह मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन की बैठक में भाग लेंगी। वह अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल की बकाया राशि जारी करने के लिए दबाव डालेंगी।
हिंदू हलाल नहीं, बल्कि झटके का मांस खाएं: गिरिराज
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि हिंदुओं को हलाल मांस खाना छोड़ देना चाहिए और सिर्फ 'झटके' का मांस खाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में इस बाबत अपील की और अपने समर्थकों को यह प्रतिज्ञा दिलाई कि वे अब से हलाल मांस खाकर अपना 'धर्म' भ्रष्ट नहीं करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं उन मुसलमानों की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने तय कर रखा है कि वे केवल हलाल मांस का सेवन करेंगे। अब हिंदुओं को अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति इसी तरह की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए।' उन्होंने कहा, '(जानवर को वध करने का)हिंदू तरीका झटका है। जब भी हिंदू (पशु) 'बलि' देते हैं, तो वे एक ही झटके में ऐसा करते हैं। इसलिए, उन्हें हलाल मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए। उन्हें हमेशा झटका (मांस) ही खाना चाहिए।'
पीएम मोदी ने नमो घाट परियोजना के मॉडल का किया अवलोकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगे वाराणसी स्मार्ट सिटी के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम एवं वाराणसी वेब पोर्टल का डेमो भी देखा। नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षत वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूनिफाइड टूरिस्ट पास के यूज़र मॉड्यूल के बारे में बताया। यूनिफाइड टूरिस्ट पास सिस्टम के माध्यम से प्रधानमंत्री का पहला पास बनाकर उन्हें दिया गया। प्रधानमंत्री ने इस सिस्टम के माध्यम से भविष्य में वाराणसी के अन्य सुविधाओं की बुकिंग की कार्यप्रणाली समझा। उन्होंने वाराणसी वेब पोर्टल “काशी” का भी अवलोकन किया। जनसंपर्क अधिकारी शाकंभरी नंदन सोंथालिया ने वाराणसी वेब पोर्टल “काशी” के यूज़र मॉड्यूल से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। पीएम ने “काशी” के माध्यम से दर्शनार्थियों,श्रद्धालुओं तथा स्थानीय निवासियों को मिलने वाली जानकारियों का विवरण जाना। प्रधानमंत्री ने नमो घाट परियोजना के मॉडल का भी अवलोकन किया। डॉ. डी0 वासुदेवन ने प्रधानमंत्री को नमो घाट की समस्त सुविधाओं एवं संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पीएम मोदी ने किया 'काशी तमिल संगमम्' के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम नमो घाट पर 'काशी तमिल संगमम्' के द्वितीय संस्करण का शुभारंभ किया। नमो घाट पर हुए आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में काशी व चेन्नई फाइन आर्ट्स के सदस्यों ने शंखनाद व ऋचा पाठ किया। तमिल गायक, गीतकार व संगीतकार श्री सिडश्रीराम ने अपनी गायिकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीराम ने काशी व रामेश्वर के अंतरसंबंधों की महिमा को अपने गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने काशी व रामेश्वर के बीच अपने सुरों से सेतु स्थापित किया। गीत-संगीत से उन्होंने भगवान राम व शिव की स्तुति भी की। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिभूत हो गए।
31 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन
एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन 31 दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। अबतक इसकी एक छोटे से रेलवे स्टेशन के रूप में पहचान रही है। श्रीराम नगरी का शानदार रेलवे स्टेशन पूरी तरह से वातानुकूलित है।
पढ़ें पूरी खबरकेरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद पर भड़के सीएम विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर जानबूझकर ‘भड़काऊ’ बयान देकर राज्य की शांति को ‘जानबूझकर भंग करने का प्रयास’ करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने यह गंभीर आरोप राज्य सरकार के एक जन संपर्क कार्यक्रम ‘नव केरल सदास’ के हिस्से के रूप में यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान लगाया।
पढ़ें पूरी खबरअगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो किसे कितनी सीटें?
टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वे में ये अनुमान लगाया गया है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलनी तय है। भाजपा को लगभग 308 से 328 सीटें मिल रही हैं, वहीं कांग्रेस को 52 से 72 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। आपको रिपोर्ट में पूरा सियासी गुणा-गणित बताते हैं।
पढ़ें पूरी खबरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में बिताएंगे 25 घंटे
वाराणसी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो घाट से ‘काशी तमिल संगमम’ के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। अपने अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सेवापुरी विकासखंड के बरकी ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पढ़ें पूरी खबरबरामद हुए जले हुए फोन के टुकड़े, ललित झा ने कर दिए थे नष्ट
संसद सुरक्षा चूक मामले में आरोपियों ने जिन फोनों को नष्ट किया था, उसके टुकड़े पुलिस ने राजस्थान के नागौर से बरामद कर लिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सबूत मिटाने की भी धारा जोड़ लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कुछ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मास्टरमाइंड ललित झा भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी ने सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का रविवार को उद्घाटन किया। हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन में व्यस्त समय के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसमें व्यस्त समय के दौरान अपनी क्षमता को 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही इस हवाई अड्डे की यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता बढ़कर अब 55 लाख यात्रियों तक हो गई है। टर्मिनल भवन को स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप डिजाइन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नए टर्मिनल भवन में पट्टिका का अनावरण किया और वहां की सुविधाओं के बारे में जाना। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश, लोकसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल और राज्य के मंत्री हर्ष सांघवी भी थे।
2024 चुनाव से पहले क्या कम हो रहा कांग्रेस का मनोबल?
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस इन दोनों राज्यों की सत्ता से बाहर हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के नसीब में आई ये हार कितनी चिंताजनक है, ये समझना मुश्किल नहीं है। कांग्रेस के नेता भी इसे समझ रहे हैं। पी. चिदंबरम का बयान इस ओर इशारा कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबरसंसद की सुरक्षा में सेंध काफी गंभीर मामला है- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंध काफी गंभीर मामला है और विपक्ष को इस मामले को लेकर विवाद नहीं खड़ा करना चाहिए,
पढ़ें पूरी खबरराजस्थान के नए सीएम के सिर पर वसुंधरा का हाथ
राजस्थान सीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद भजनलाल ने वसुंधरा राजे को मिठाई खिलाई, तो वसुंधरा ने भजनलाल के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया,
पढ़ें पूरी खबरPM Modi Varanasi Visit: संसद की सुरक्षा में चूक के बाद काशी में कड़े इंतजाम
वाराणसी में काशी तमिल संगमम में शामिल होने आ रहे पीएम नरेंद्र की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम हैं। उनकी सुरक्षा में एक डीआईजी के साथ 22 आईपीएस अधिकारियों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है,
पढ़ें पूरी खबरसूरत को डबल सौगातः ‘SDB’ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की की ओपनिंग
सूरत डायमंड बोर्स अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन है जिसमें करीब 4,500 हीरा व्यापार कार्यालय हैं। यह विशाल इमारत ड्रीम सिटी के भीतर 35.54 एकड़ जमीन पर बनी है,
पढ़ें पूरी खबर संसद सेंधमारी पर PM Modi का बयान, Article 370 पर भी कह दी ये बड़ी बात
एक दैनिक अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने संसद सुरक्षा में चूक से लेकर राम मंदिर और कश्मीर में आर्टिकल 370 पर अपनी बात कही है,
पढ़ें पूरी खबरनागपुर की सोलर कंपनी में भयंकर धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
नागपुर जिले के बाजार गांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय यह ब्लास्ट हुआ है,
पढ़ें पूरी खबर